विहंगम दृष्टि
  • इस वर्ष एक बार फिर से यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा ने ऐसे अनेक आकांक्षियों को आश्चर्यचकित किया होगा जिन्होंने "एक विशिष्ट पद्धति" की अपेक्षा की होगी।
  • जैसा कि प्रथम दृष्टि में प्रतीत हुआ होगा, प्रश्नपत्र निश्चित रूप से आसान नहीं था। अनेक प्रश्नों में दिए गए विकल्प एक दूसरे के काफी निकट थे, जबकि कुछ अन्य प्रश्नों में कुछ अति गूढ पहलू पूछे गए थे।
  • प्रश्नपत्र में अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक मामलों, भारतीय समसामयिक मामलों और सरकारी योजनाओं, और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संबंधी प्रश्नों का वर्चस्व था। आपने ध्यान दिया होगा कि समसामयिक मामलों को केवल रटने का सीमित उपयोग हुआ होगा, क्योंकि प्रश्नों का केंद्रबिंदु विषयों की आधारभूत बातों पर विद्यार्थी की पकड का परीक्षण करना था।
  • पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र पर काफी संख्या में प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति इस बार भी जारी रही। पश्चिमी घाटों के पारिस्थितिकी तंत्र पर दिया गया जोर दिलचस्प लगता है !
  • जैसा अनुमान था ओबीओआर, टीपीपी, भारतीय नौसेना, नीम आवरणित यूरिया, इओडीबी, नदियों, अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष, उदय इत्यादि पर प्रश्न पूछे गए थे।
  • कुछ आश्चर्यजनक अनुपस्थितियां थीं कला एवं संस्कृति विषय (0 प्रश्न) और सामान्य विज्ञान (विषाणुओं पर केवल 1 प्रश्न)। संभवतः अब प्रवृत्ति यह है कि सामान्य विज्ञान संबंधी प्रश्न पूछने से बचा जाए।
  • सरकारी योजनाओं पर पूछे गए प्रश्नों की संख्या काफी अधिक थी। लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों को समाविष्ट किया गया था। वर्ष 2015 में यह अपेक्षित था, परंतु तब नहीं पूछा गया; और इस वर्ष परीक्षकों ने पिछले वर्ष की क्षतिपूर्ति से भी अधिक प्रश्न समाविष्ट कर दिए।
  • एक अन्य आश्चर्यजनक अनुपस्थिति सरकार की विदेश नीति संबंधी प्रश्नों की थी। पिछले 12 महीनों के दौरान इस मोर्चे पर हुई अत्यधिक व्यस्ततम गतिविधि के कारण इस विषय पर प्रश्न काफी अपेक्षित थे। सौर गठबंधन के अतिरिक्त अन्य कुछ भी महत्वपूर्ण पूछा नहीं गया।
  • वैश्विक मामलों, अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं और संधियों पर पूछे गए प्रश्न विशिष्ट भी थे और सामान्य भी थे, और इनमें से कुछ प्रश्नों के उत्तर केवल समाचारपत्रों के सामान्य वाचन के आधार पर भी दिए जा सकते थे। विश्व व्यापार संगठन के अनुवृत्ति बक्सों पर पूछे गए प्रश्न जैसे प्रश्नों के लिए केवल विषय के सामान्य ज्ञान और समझ की आवश्यकता थी। यह पूरी तरह से तैयारी करके गए विद्यार्थियों की दृष्टि से थोडा अन्यायपूर्ण रहा।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर काफी संख्या में प्रश्न पूछे गए थे। यह भारत के भविष्य के शासन मॉडल के उभरते परिदृश्य का द्योतक है !
  • भारत एवं विश्व भूगोल एक गौण महत्त्व का क्षेत्र रहा, जिसपर केवल 6 प्रश्न शामिल किये गए थे। इन क्षेत्रों पर पूछे गए कुछ प्रश्न अधिक विशिष्ट नहीं थे परंतु ये संकल्पनाओं की समझ पर केंद्रित थे।
  • इस वर्ष भी भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष को व्यावहारिक महत्त्व दिया गया था। हालांकि प्रश्न आसान प्रतीत होते थे, परंतु इनमें से कुछ प्रश्नों के विकल्प एक दूसरे के काफी निकट थे जिसने परीक्षार्थियों के काम को कुछ हद तक जटिल बना दिया, जबकि कुछ प्रश्न काफी सीधे थे।
  • इस प्रश्नपत्र ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने के लिए गहन, विस्तृत और व्यापक वाचन, जटिल प्रश्नों को ढूंढने की क्षमता और मॉक परीक्षणों को हल करने का काफी अभ्यास आवश्यक ही नहीं बल्कि अनिवार्य है।
  • पीटी की आईएएस एकैडमी में हमने सभी संभावित विषयों पर अधिक से अधिक जानकारी को शामिल करने का प्रयास किया है। परिणामों के लिए हमारी ओर से हमारे विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ !
  • इस समय हम विद्यार्थियों को सलाह देना चाहते हैं कि वे प्रारंभिक परीक्षा के "कट ऑफ" के संबंध में अनुमान लगाने से बचें। एक व्यापक दिशानिर्देश यह हो सकता है: सामान्य वर्ग के लिए 102 से 107 अंक, ओबीसी - 98 से 102 अंक और अ. जा. / ज. जा. - 88 से 92 अंक। यदि आप इनमें से किसी के भी निकट हैं, तो मुख्य परीक्षा में सफल होने की तैयारी शुरू कर दें। निराश न हों, उम्मीद न छोडें। असामान्य चीजें हो सकती हैं। हार्दिक शुभकामनाएँ !

     


विषयवार वर्गीकरण

CSE प्रारंभिक परीक्षा 2016 - प्रश्नपत्र I - GS
विषय प्रश्नों की संख्या  
समसामयिकी - अंतर्राष्ट्रीय 18
समसामयिकी - भारतीय (सरकारी योजनाओं सहित) 16
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (कृषि सहित) 15
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र 11
भारतीय अर्थव्यवस्था 10
प्राचीन एवं मध्ययुगीन इतिहास 10
आधुनिक इतिहास (भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन सहित) 7
भूगोल 6
राजनीति 5
सामान्य विज्ञान 1
विविध (व्यक्तित्व) 1
कला एवं संस्कृति 0
कुल 100

     

DETAILED QUESTIONWISE SOLUTIONS (Set C)

1. ‘Doctors without Borders (Medeicins Sans Frontieres)’, जो प्रायः समाचारों में आया है, है

(a) विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक प्रभाग
(b) एक गैर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन
(c) यूरोपीय संघ द्वारा प्रायोजित एक अंतः सरकारी एजेंसी
(d) संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी

उत्तर (बी) मेडिसिन्स सांस फ्रंटियर्स (एमएसएफ) या बिना सीमाओं के चिकित्सक,, एक अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी- सहायता गैर-सरकारी संगठन है। फ्रांसीसी चिकित्सकों और पत्रकारों के एक छोटे से समूह, जिनका मानना था कि मानवी आवश्यकताएं राष्ट्रीय सीमाओं के पार जाती हैं, द्वारा वर्ष 1971 में निर्मित। यह संगठन नोबेल शांति पुरस्कार विजेता (1999, शांति) संगठन है। इस प्रकार विकल्प (ए) गलत है। विकल्प (सी) और (डी) भी गलत हैं। विकल्प (बी) सही उत्तर है।


2. पारितंत्र एवं जैव-विविधता का अर्थतंत्र [The Economics of Ecosystems and Biodiversity (TEEB)]’ नामक पहल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. यह एक पहल है, जिसकी मेजबानी UNEP, IMF एवं विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) करते हैं।
2. यह एक विश्वव्यापी पहल है, जो जैव-विविधता के आर्थिक लाभों के प्रति ध्यान आकर्षित करने पर केंद्रित है।
3. यह ऐसा उपागम प्रस्तुत करता है, जो पारितंत्रों और जैव विविधता के मूल्य की पहचान, निदर्शन और अभिग्रहण में निर्णयकर्ताओं की सहायता कर सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (सी) टीईईबी (पारिस्थितिकी तंत्र और जैवविविधता का अर्थशास्त्र) पर एक उत्कृष्ट प्रश्न जो जैवविविधता के रिक्तिकरण के खतरनाक परिणामों से संबंधित है। मार्च 2007 में जी8 प्लस 5 देशों के पर्यावरण मंत्रियों की जर्मनी में हुई बैठक में जैविक विविधता के वैश्विक आर्थिक लाभों, जैवविविधता की क्षति की लागतों और रक्षात्मक उपाय करने बनाम प्रभावी संरक्षण की लागतों के विश्लेषण की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव की प्रतिक्रियास्वरुप एक वैश्विक अध्ययन का आयोजन संयुक्त रूप से उसी वर्ष शुरू किया गया, जिसका नेतृत्व पवन सुखदेव द्वारा किया गया था। टीईईबी का लक्ष्य निर्णयकर्ताओं को पारिस्थितिकी तंत्रों के मूल्य को समझने में सहायता करना है। अतः विकल्प (सी) सही उत्तर है (2 और 3 केवल) । आप 1 को आसानी से खारिज कर सकते हैं, और यह विकल्प (ए) और (डी) को खारिज कर देता है।


3. समाचारों में कभी-कभी दिखाई देने वाले रेड सैंडर्स के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. यह दक्षिण भारत के एक भाग में पाई जाने वाली एक वृक्ष जाति है।
2. यह दक्षिण भारत के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों के अति महत्वपूर्ण वृक्षों में से एक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (ए) रेड सैंडर्स को लाल चंदन भी कहा जाता है। यह एक गैर-सुगंधित चंदन की किस्म है, जिसका तकनीकी नाम पटॅरोकार्प्स संतालिनस है। यह ऐसी वन संरचना में पाया जाता है, जिसका वर्गीकरण चैंपियन एवं सेठ के वर्गीकरण के अनुसार 5A/C3 दक्षिणी उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वनों के रूप में किया जाता है और यह पारिस्थितिकी स्थलीय क्षेत्र आईएम 1301 डेक्कन कंटीली झाडी वनों और साथ ही आईएम 0201 मध्य डेक्कन पठार शुष्क पर्णपाती वनों के क्षेत्र में स्थित है। अतः केवल वाक्यांश 1 सही है, न कि 2 । अतः विकल्प (ए) सही है। भारत की जलवायु का आधारभूत ज्ञान यहाँ काम आ सकता था।


4. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

UN-REDD+ प्रोग्राम की समुचित अभिकल्पना और प्रभावी कार्यान्वयन महत्वपूर्ण रूप से योगदान दे सकते हैं

1. जैव विविधता का संरक्षण करने में
2. वन्य पारिस्थितिकी की समुत्थानशीलता में
3. गरीबी कम करने में

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1,2 और 3

उत्तर (डी) एक पेचीदा प्रश्न। संयुक्त राष्ट्र आरईडीडी (http://www.un-redd.org/) द्वारा आरईडीडी प्लस का भ्रम हो सकता है जो इसी प्रकार का कार्यक्रम है परंतु यह बाद के चरण में हुआ है। प्रश्न में इसे यूएन-आरईडीडी प्लस का नाम देने की गलती की है। ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं है, यह केवल यूएन-आरईडीडी है इसमें प्लस का चिन्ह नहीं है ! विश्व बैंक द्वारा सुविधाजनक बनाया गया यूएन-आरईडीडी कार्यक्रम, और वन कार्बन सहभाग सुविधा सहित अन्य बहुपक्षीय और वन निवेश कार्यक्रम, आरईडीडी प्लस रणनीतियों के निर्माण और क्रियान्वयन की क्षमता विकसित करने के लिए विकासशील देशों को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं। हालांकि आरईडीडी प्लस एक जलवायु परिवर्तन शमन समाधान है जिसे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा सम्मेलन के पक्षों द्वारा विकसित किया गया है जो विकासशील देशों को उनके वनों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करता है। इन विकासशील देशों को कार्बन उत्सर्जनों को कम करने के लिए परिणाम आधारित कार्यों के लिए परिणाम आधारित भुगतान प्राप्त होंगे। इसके प्रभाव में सभी वाक्यांश, 1, 2 और 3 शामिल होंगे। अतः उत्तर है (डी)


5. 'ग्रीनहाउस गैस प्रोटोकाॅल (Greenhouse Gas Protocol)’ क्या है?

(a) यह सरकार एवं व्यवसाय को नेतृत्व देने वाले व्यक्तियों के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को समझने, परिमाण निर्धारित एवं प्रबंधन हेतु एक अंतर्राष्ट्रीय लेखाकरण साधन है
(b) यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और पारितंत्र-अनुकूली प्रौद्योगिकियों को अपनाने हेतु विकासशील देशों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने की संयुक्त राष्ट्र की एक पहल है
(c) यह वर्ष 2022 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को एक विनिर्दिष्ट स्तर तक कम करने हेतु संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा अनुसमर्थित एक अंतःसरकारी समझौता है।
(d) यह विश्व बैंक द्वारा पोषित बहुपक्षीय REDD+ पहलों में से एक है

उत्तर (ए) ग्रीनहाउस गैस प्रोटोकॉलॉल (http://www.ghgprotocol.org/) को आधिकारिक साइट में निम्नानुसार वर्णित किया गया है - ग्रीनहाउस गैस प्रोटोकॉल (जीएचजी प्रोटोकॉल) सरकारों और व्यापारों के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को समझने, उनका परिमाण निर्धारित करने और उनका प्रबंधन करने के लिए सर्वाधिक व्यापक रूप से उपयोग किया गया लेखांकन उपाय है। यह विश्व संसाधन संस्थान (डब्ल्यूआरआई) और धारणीय विकास के लिए विश्व व्यापार परिषद् के बीच एक दशक पुराणी भागीदारी है। अतः विकल्प (ए) सही है और विकल्प (बी), (सी) और (डी) गलत हैं। नाम (एकाउंटिंग) से ही इसका सुराग मिल जाना चाहिए था।




6. वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद् (Financial Stability and Development Council)* क्या है? के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. यह नीति (NITI) आयोग का एक अंग है। ।
2. संघ का वित्त मंत्री इसका प्रमुख होता है।
3. यह अर्थव्यवस्था के समष्टि सविवेक (मैक्रो-प्रूडेंशियल) पर्यवेक्षण का अनुवीक्षण (मॉनिटरिंग) करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (सी) यह परिषद् 2008 की मंदी के पश्चात की घबराहट का परिणाम थी, जिसने सरकार को भारत के संपूर्ण वित्तीय क्षेत्र के लिए अंतर-नियामक पर्यवेक्षण करने का संकेत दिया था। सभी विस्तृत वर्णन यहाँ उपलब्ध है (http://finmin.nic.in/fsdc/StrucFSDC.pdf)। निश्चित ही यह नीति आयोग का हिस्सा नहीं हो सकता, अतः वाक्यांश न गलत है। अतः विकल्प (ए) और (डी) गलत हैं। विकल्प (सी) सही है।


7. समाचारों में कभी-कभी दिखने वाले ‘एजेंडा 21‘ (Agenda 21) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. यह धारणीय विकास के लिए एक वैश्विक कार्य-योजना है।
2. 2002 में जोहानसबर्ग में हुए धारणीय विकास पर विश्व शिखर सम्मेलन (World Summit on Sustainable Development) में इसकी उत्पत्ति हुई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (ए) एक पेचीदा प्रश्न। एजेंडा-21 संयुक्त राष्ट्र की धारणीय विकास के संबंध में एक गैर-बंधनकारक, स्वैच्छिक रूप से क्रियान्वित कार्ययोजना है। अतः 1 सही है। परंतु वह पृथ्वी शिखर परिषद् (पर्यावरण एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन) का उत्पाद है जिसका आयोजन ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ननौनौटू में किया गया था न कि वह जिसका आयोजन वर्ष 2002 में जोहानेसबर्ग में आयोजित किया गया था। अतः टू गलत है। अतः विकल्प (ए) सही है।
(संदर्भ -https://sustainabledevelopment.un.org/content/documents/Agenda21.pdf)


8. सत्य शोधक समाज ने संगठिन किया

(a) बिहार में आदिवासियों के उन्नयन का एक आंदोलन
(b) गुजरात में मंदिर-प्रवेश का एक आंदोलन
(c) महाराष्ट्र में एक जाति-विरोधी आंदोलन
(d) पंजाब में एक किसान आंदोलन न

उत्तर (सी) यदि आपको संबंधित राज्य पता हो तो यह सबसे आसान प्रश्नों में से एक था। सत्य शोधक समाज की स्थापना ज्योतीराव फुले द्वारा महाराष्ट्र के पुणे में वर्ष 1873 में मानवी खुशी, एकता, समानता और आसान धार्मिक सिद्धांतों और अनुष्ठानों जैसे मानव कल्याण के बृहद पहलुओं के आदर्शों के साथ की गई थी। यह एक जाति व्यवस्था विरोधी आंदोलन था। उत्तर है (सी)


9. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

विषाणु संक्रमित कर सकते हैं

1. जीवाणुओं को
2. कवकों को
3. पादपों को

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (डी) विषाणु प्रबल संक्रामक अभिकर्ता होते हैं जो बैक्टीरिया, प्रोटोजोआ, कवक, एलगी, वनस्पति और पशुओं सहित सभी जीव रूपों को संक्रमित कर सकते हैं। ये केवल अन्य जीवों की जीवित कोशिकाओं के अंदर ही कार्य कर सकते हैं, उनके बाहर नहीं। विषाणु वन के किनारे पर स्थित जीसी" होते हैं क्योंकि कोशिका संरचना की अनुपस्थिति के कारण उन्हें पूर्णरूप से जीव रूपों के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जाता। उत्तर है (डी)


10. समाचारों में कभी-कभी देखे जाने वाले ‘आधार क्षय एवं लाभ स्थानान्तरण (Base Erosion and Profit Shifting)* पद का क्या संदर्भ है?

(a) संसाधन-सम्पन्न किन्तु पिछड़े क्षेत्रों में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा खनन कार्य
(b) बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा किए जाने वाले कर-अपवंचन पर प्रतिबंध लगाना
(c) बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा किसी राष्ट्र के आनुवंषिक संसाधनों का दोहन
(d) विकास परियोजनाओं की योजना एवं कार्यान्वयन में पर्यावरणीय लागतों के विचारों का अभाव व

उत्तर (बी) पिछले दो वर्षों में इसने अनेक बार समाचारों की सुर्खियां बनाई, पहले मुख्य इकाइयों को मेजबान देश के बाहर स्थित करने की गूगल, एप्पल और अन्य कंपनियों की कर अपवंचन रणनीतियों से जुडे विवादों के कारण य और हाल ही में पनामा दस्तावेजों के खुलासे के कारण जिसने संपूर्ण तंत्र को अनावृत्त करके रख दिया। इससे संबंधित परिकल्पना है एफएटीसीए (अमेरिका का विदेशी खाते कर अनुपालन अधिनियम)। सर्वश्रेष्ठ उत्तर विकल्प (बी) है।


11. हाल ही में भारत में प्रथम ‘राष्ट्रीय निवेश और विनिर्माण क्षेत्र (National Ivestment and Manufacturing Zone)* का गठन कहाँ किए जाने के लिए प्रस्ताव दिया गया था?

(a) आंध्र प्रदेश
(b) गुजरात
(c) महाराष्ट्र
(d) उत्तर प्रदेश

उत्तर (ए) डीआईपीपी ने वर्ष 2011 से ही अन्य स्थानों के अतिरिक्त महाराष्ट्र के नागपुर य कर्नाटक के तुमकुर, कोलार, गुलबर्गा और बिदर य तेलंगाना के मेडक य राजस्थान के चित्तौड और ओडिशा के कलिंगनगर में 12 एनआईएमजेड की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी थी। हालांकि आंध्र प्रदेश को छोडकर अन्य राज्य अभी तक इसमें अधिक प्रगति कर पाने में सफल नहीं हुए। उत्तर (ए) है।


बधाइयाँ ! समसामयिक मामलों के अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय परिप्रेक्ष्य में पूछे गए लगभग 80-85% प्रश्न पीटी की नॉलेज बूस्टर श्रृंखला में शामिल किये गए हैं तथा सामान्य अध्ययन के व्याख्यानों में शामिल किये गए हैं। "राजनीति और सरकारी योजनाओं" से सम्बंधित सभी प्रश्नों को संपूर्ण रूप से शामिल किया गया था। मध्ययुगीन तथा प्राचीन इतिहास का एक बहुत बड़ा भाग भी शामिल किया गया था। कृषि से संबंधित प्रश्न ना केवल प्रथम प्रश्नपत्र में बल्कि द्वितीय प्रश्नपत्र के सभी गद्यांशों में विस्तारपूर्वक शामिल किया गया है। पर्यावरण और पारिस्थितिकी से सम्बंधित सभी बुनियादी तत्वों को संधियों और समझौतों सहित शामिल किया गया। हमें अपने सभी "सेल्फ-प्रेप" विद्यार्थियों से परीक्षा में उनके प्रदर्शन के बारे में उत्कृष्ट प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। मुख्य परीक्षा हेतु शुभकामनाएं!
सभी हेतु - इन निशुल्क संसाधनों का उपयोग करें तथा सीखें - Bodhi Booster | Hindi Bodhi Booster | Bodhi News
आर्थिक सर्वेक्षण 2017, तथा बजट 2017 पर विस्तृत व्याख्यान इवेंट के तीन दिन बाद उपलब्ध ! पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी जावेंगी !

12. भारत में ‘जिला खनिज प्रतिष्ठान डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन्स का/के उद्देश्य क्या है/हैं?

1. खनिज-सम्पन्न जिलों में खनिज-खोज संबंधी क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करना ा
2. खनिज-कार्य से प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करना
3. राज्य सरकारों को खनिज-खोज के लिए लाइसेंस निर्गत करने के लिये अधिकृत करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (बी) जिला खनिज प्रतिष्ठान खनन से प्रभावित जिलों में गैर-लाभ निकायों के रूप में गठित न्यास होते हैं जिनका कार्य खनन संबंधित गतिविधियों से प्रभावित व्यक्तियों और क्षेत्रों के लाभ के लिए काम करना है। इसका निधीयन खनिकों के योगदान से होता है और यह संबंधित राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार में आते हैं खान एवं खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन अधिनियम, 2015 के माध्यम से इसे अनिवार्यता प्रदान हुई है। यदि आप "प्रतिष्ठान" शब्द को समझ पाते हंं तो आप आसानी विकल्प (बी) अर्थात वाक्यांश 2 तक पहुँच सकते हैं।


13. भारत सरकार की एक पहल ‘SWAYAM’ का लक्ष्य क्या है?

(a) ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करना
(b) युवा नव-प्रयासी (स्टार्ट-अप) उद्यमियों को वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराना
(c) किशोरियों की शिक्षा एवं उनके स्वास्थ्य का संवर्धन करना
(d) नागकिों को वहन करने योग्य एवं गुणवत्ता वाली शिक्षा निशुल्क उपलब्ध कराना

उत्तर (डी) यह काफी गर्मागर्म विषय था ! स्वयं या युवा महत्वाकांक्षी मनों के लिए सक्रिय शिक्षा अध्ययन वेब मानव संसाधन विकास मंत्रालय का एक सूचना प्रौद्योगिकी मंच है जो विशाल खुले ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की मेजबानी करेगा और यह शाला स्तर से पूर्वस्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा जिसमें सभी संकाय शामिल होंगे। नेटवर्क द्वारा समर्थित लगभग 2000 पाठ्यक्रम शुरू किये जाएंगे जो अनुमानित 10 लाख समवर्ती उपयोगकर्ताओं को किसी भी समय, कहीं भी के आधार पर सहायता प्रदान करेंगे।


14. मोंटेग-चेम्सफोर्ड प्रस्ताव किससे संबंधित थे?

(a) सामाजिक सुधार
(b) शैक्षिक सुधार
(c) पुलिस प्रशासन में सुधार
(d) सांविधानिक सुधार

उत्तर (डी) वर्ष 1916 तक ब्रिटिशों को यह समझ में आ गया था कि इससे आगे उनके शासन मॉडल के माध्यम से भारतीय महत्वाकांक्षाओं को दबा कर नहीं रखा जा सकता। मोंटेग चेम्सफोर्ड सुधार भारत में धीरे-धीरे स्व शासन संस्थाओं को लाने के लिए शुरू किये गए थे। इन सुधारों ने भारत शासन अधिनियम, 1919 के आधार का निर्माण किया। राष्ट्रवादी नेताओं ने इसे अस्वीकार कर दिया था। स्पष्ट रूप से उत्तर (डी) है। यह एक ठेठ लोकसेवा परीक्षा प्रश्न था !


15. अजंता और महाबलीपुरम के रूप में ज्ञात दो ऐतिहासिक स्थानों में कौन-सी बात/बातें समान है/हैं?

1. दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे।
2. दोनों का एक ही धार्मिक सम्प्रदाय से संबंध है।
3. दोनों में शिलाकृत स्मारक हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 1 और 3
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (बी) एक उत्कृष्ट प्रश्न जो आपसे तुलना की मांग करता है। औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में स्थित अजंता की गुफाएं 30 शैलकृत बौद्ध गुफा स्मारक हैं जो 2 री सदी ईसापूर्व से लगभग 480 या 650 ईसवी की हैं। वर्तमान महाबलीपुरम स्थल पेरीप्लस (1 ली सदी ईसवी) और टॉलेमी (140 ईसवी) के समय के दौरान का एक समुद्री बंदरगाह था। एक नगर के रूप में इसकी स्थापना चेन्नई के दक्षिण में शासन करने वाले पल्लव राजाओं द्वारा 7 वीं सदी में की गई थी। बाद के समय में यह अपने शैलकृत मंदिरों और गुफाओं के लिए प्रसिद्द हुआ साथ ही यह 630 ईसवी और 728 ईसवी के बीच निर्मित संरचनात्मक हिंदू मंदिरों के लिए भी प्रसिद्द हुआ। इसकी साम्यावधियाँ समान नहीं हैं। 2 भी गलत है। केवल 3 ही सही है।


16. कभी-कभी समाचारों में आने वाले ‘बिटकॉइंस‘ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. बिटकॉइंस की खोज-खबर देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा रखी जाती है।
2. बिटकॉइंस के पते वाला कोई भी व्यक्ति, बिटकॉइंस के पते वाले किसी अन्य व्यक्ति के बिटकॉइंस भेज सकता है या उससे प्राप्त कर सकता है।
3. ऑनलाइन अदायगी, दोनों तरफ में से किसी भी तरफ की पहचान जाने बिना, की जा सकती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (बी) निश्चित ही बिटकॉइंस केंद्रीय बैंकों द्वारा विनियमित या नजर रखे गए नहीं हैं। हाँ, केंद्रीय बैंकें उनके विकास का अध्ययन कर सकती हैं परंतु नजर रखने का अर्थ होगा दैनंदिन परिमाणों और रुझानों इत्यादि का हिसाब रखना। अतः विकल्प (ए) और (डी) खारिज किये जा सकते हैं। 2 और 3 दोनों सही हैं। अतः उत्तर (बी) है। (बी) है। एक अच्छा संदर्भ लिंक है (https://bitcoin.org/en/faq)


17. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना ए.पी.ई.सी (APEC) द्वारा की गई है।
2. न्यू डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय शंघाई में है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और केवल 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (बी) न्यू डेवलपमेंट बैंक को पूर्व में ब्रिक्स बैंक कहा जाता था। अतः इसकी शुरुआत 5 ब्रिक्स देशों द्वारा की गई थी न कि एपीईसी द्वारा। अतः 1 गलत है। अतः विकल्प (ए) और (सी) गलत हैं। न्यू डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय शंघाई में स्थित है, और इसके प्रथम अध्यक्ष श्री के वी कामथ हैं।


18. कभी-कभी समाचारों में आने वाली ‘गाडगिल समिति रिपोर्ट’ और कस्तूरीरंगन समिति रिपोर्ट’ संबंधित है

(a) सांविधानिमक सुधारों से
(b) गंगा कार्य-योजना (गंगा ऐक्षन प्लान) से
(c) नदियों को जोड़ने से
(d) पश्चिम घाटों के संरक्षण से

उत्तर (डी) माधव गाडगील समिति (जिसे पूर्व में पश्चिमी घाट पारिस्थितिकी विशेषज्ञ समूह (डब्लूजीईईपी) कहा जाता था) ने पश्चिमी घाटों पर अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को 31 अगस्त 2011 को प्रस्तुत की। परंतु बाद में डब्लूजीईईपी रिपोर्ट के मूल्यांकन के लिए कस्तूरीरंगन समिति का गठन किया गया। इस समिति को आमतौर पर एचएलडब्लूजी कहा जाता है जिसका तात्पर्य 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय कार्य समूह है जिसकी अध्यक्षता श्री कस्तूरीरंगन द्वारा की गई। वर्तमान में पश्चिमी घाटों का पारिस्थितिकी संरक्षण अत्यंत विवादस्पद मुद्दा है।


19. निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

1. कलकत्ता यूनिटेरियन कमिटी
2. टेबरनेकल आफ न्यू डिस्पेंसेशन
3. इंडियन रिफार्म एसोसिएशन 
4. चन्द्र सेन का संबंध उपर्युक्त में से किसी/किनकी स्थापना से है?

(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (बी) यह एक कठिन प्रश्न था। वर्ष 1868 में 24 जनवरी को केशुब सेन ने अपने नए चर्च - नई व्यवस्था के तम्बू- की आधारशिला रखी। 1870 में उन्होंने हिंदू पुनर्रचना के प्रवक्ता के रूप में इंग्लैंड की यात्रा की। 29 अक्टूबर 1870 को उन्होंने भारतीय सुधार परिसंघ का गठन किया, जिसका प्राथमिक उद्देश्य गरीबों के लिए सस्ता साहित्य प्रकाशित करना, मद्यपता के विरुद्ध लडाई और महिलाओं को शिक्षित करना था। कलकत्ता यूनिटेरियन समिति का गठन 1823 में राजा राममोहन रॉय, द्वारकानाथ टैगोर और विलियम एडम द्वारा किया गया था। उत्तर (बी) है। यह परीक्षा आपसे उम्मीद करती है कि आप सभी परिसंघों और उनके संस्थापकों को याद रखें (यहाँ तक कि अपेक्षाकृत कम ज्ञात को भी) ।


20. निम्नलिखित में से कौन ‘खाड़ी सहयोग परिषद् (गल्फ कोऑपरेशन काउन्सिल)‘ का सदस्य है?

(a) ईरान
(b) सऊदी अरब
(c) ओमान
(d) कुवैत

उत्तर (ए) जीसीसी में इराक को छोडकर फारस की खाडी के सभी अरब देश शामिल हैं। इसके सदस्य हैं बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात। ईरान एक अरब देश नहीं है। अरब किस प्रदेश में निवास करते हैं? सातवीं सदी की अरब विजयों ने अरबी भाषा और सभ्यता का उत्तरी अफ्रीका से मध्य एशिया तक प्रसार किया। मध्य पूर्व के लोगों के बीच अरबों द्वारा विजय किया हुआ ईरान अकेला है क्योंकि ईरान ने अपनी भाषा और पहचान को नहीं खोया। संजातीय फारसी 60 प्रतिशत आधुनिक ईरान का निर्माण करते हैं, और आधुनिक फारसी आधिकारिक भाषा है। (फारसी को अफगानिस्तान में भी आधिकारिक दर्जा प्राप्त है, जहाँ दारी और अफगान फारसी दो आधिकारिक भाषाओँ में से एक है) । इसके अतिरिक्त, अधिकांश ईरानी शिया मुस्लिम हैं जबकि अधिकांश अरबी सुन्नी मुस्लिम हैं। 21. उत्तर (सी) भारतीय परिवारों में पडा हुआ निष्क्रिय सोना सरकारों के लिए एक अभिशाप रहा है। संप्रभु स्वर्ण बंधक पत्रों का उद्देश्य है सोने के आयात में कमी करना क्योंकि यह लाभ प्रदान करेगा और जो भौतिक सोने की प्रचलित कीमतों से जुडा हुआ है। स्वर्ण मौद्रीकरण योजना की घोषणा 15 सितंबर 2015 को परिवारों और संस्थाओं द्वारा धारण किये हुए सोने को जुटाने और इसके उत्पादक प्रयोजनों से उपयोग करने के उद्देश्य से, और दीर्घकाल में भारत की स्वर्ण आयात पर निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से की गई थी। वाक्यांश 2 गलत है। सर्वश्रेष्ठ उत्तर विकल्प (सी) है।


21. सरकार की ‘सम्प्रभु स्वर्ण बांड योजना (Sovereign Gold Bond Scheme)* एवं ‘स्वर्ण मुद्रीकरण योजना (Gold Monetization Scheme) का/के उद्देश्य क्या है/हैं?

1. भारतीय गृहस्थों के पास निष्क्रिय पड़े स्वर्ण को अर्थव्यवस्था में लाना
2. स्वर्ण एवं आभूषण के क्षेत्र में एफ.डी.आई. (FDI) को प्रोत्साहित करना
3. स्वर्ण-आयात पर भारत की निर्भरता में कमी लाना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (सी) भारतीय परिवारों में पडा हुआ निष्क्रिय सोना सरकारों के लिए एक अभिशाप रहा है। संप्रभु स्वर्ण बंधक पत्रों का उद्देश्य है सोने के आयात में कमी करना क्योंकि यह लाभ प्रदान करेगा और जो भौतिक सोने की प्रचलित कीमतों से जुडा हुआ है। स्वर्ण मौद्रीकरण योजना की घोषणा 15 सितंबर 2015 को परिवारों और संस्थाओं द्वारा धारण किये हुए सोने को जुटाने और इसके उत्पादक प्रयोजनों से उपयोग करने के उद्देश्य से, और दीर्घकाल में भारत की स्वर्ण आयात पर निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से की गई थी। वाक्यांश 2 गलत है। सर्वश्रेष्ठ उत्तर विकल्प (सी) है।


22. कभी-कभी समाचारों में आने वाला ‘बेल्ट ऐन्ड रोड़ इनिशिएटिव (Belt and Road Initiative) किसके मामलों के संदर्भ में आता है?

(a) अफ्रीकी संघ
(b) ब्राज़ील
(c) यूरोपीय संघ
(d) चीन

उत्तर (डी) सबसे आसान प्रश्नों में से एक ! स्पष्ट उत्तर (डी) है - चीन। राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वाकांक्षी परियोजना है एक पट्टा एक सडक योजना जो महत्वाकांक्षी रूप से चीन को शेष यूरेशिया से जोडने का लक्ष्य रखती है। इसके दो मुख्य घटक हैं, भूमि आधारित "रेशम सडक आर्थिक पट्टा" और समुद्री मार्ग से जाने वाली "समुद्री रेशम सडक" । चीन वैश्विक मामलों में बडी भूमिका स्वीकार करना चाहता है, और उसकी यह आवश्यकता है कि वह अपनी उत्पादन क्षमता का अतिरिक्त उत्पादन वाले क्षेत्रों में निर्यात करे जैसे इस्पात विनिर्माण। सर्वश्रेष्ठ उत्तर (डी) है।


23. प्रधानमंत्री मुद्रा (MUDRA) योजना का लक्ष्य क्या है?

(a) लघु उद्यमियों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली में लाना
(b) निर्धन कृषकों को विशेष फसलों की कृषि के लिए ऋण उपलब्ध कराना
(c) वृद्ध एवं निस्सहाय लोगों को पेंशन देना
(d) कौशल विकास एवं रोजगार सृजन में लगे स्वयंसेवी संगठनों का निधीयन (फंडिंग) करना

उत्तर (ए) सूक्ष्म इकाई विकास एवं पुनर्वित्त अभिकरण (मुद्रा) बैंक के अंतर्गत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का गठन सूक्ष्म इकाइयों से संबंधित विकास एवं पुनर्वित्त गतिविधियों के लिए और और गैर-निगमित छोटे व्यवसाय क्षेत्र को निधियां प्रदान करने के लिए किया गया है। सरकार चाहती है कि युवा रोजगार निर्माता बने न कि रोजगार खोजने वाले। ऋण की तीन श्रेणियां निम्नानुसार हैं - शिशु (50,000 रुपये तक), किशोर (50,000 से 5 लाख रुपये तक) और तरुण (5 लाख से 10 लाख रुपये तक) । सर्वश्रेष्ठ उत्तर (ए) है।


24. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसमें/किनमें शैल गैस के संसाधन पाए जाते हैं?

1. कैम्बे बेसिन
2. कावेरी बेसिन
3. कृश्णा-गोदावरी बेसिन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (डी) भारत के शेल भंडार निम्न छह क्षेत्रों में हैं - खंभात नदी घाटी, गोंडवाना, असम-अराकान, कृष्णा-गोदावरी नदी घाटी, कावेरी नदी घाटी और इंडो-गंगा नदी घाटी। सर्वश्रेष्ठ उत्तर (डी) है।


25. ‘वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Global Financial Stability Report) किसके द्वारा तैयार की जाती है?

(a) यूरोपीय केंद्रीय बैंक
(b) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(c) अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक
(d) आर्थिक सहयोग तथा विकास संगठन

उत्तर (बी) अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष द्वारा जारी अर्ध-वार्षिक रिपोर्ट जो वैश्विक वित्तीय बाजारों की स्थिरता और उभरते बाजारों के वित्तीयन का मूल्यांकन। यह उन वर्तमान स्थितियों पर ध्यान केंद्रित करती है करती है जो वैश्विक वित्तीय स्थिरता और उभरते बाजार देशों की वित्तीयन पहुँच के लिए संकट का खतरा पैदा कर सकती हैं। आईएमएफ का अन्य प्रकाशन है विश्व आर्थिक दृष्टिकोण। (विश्व बैंक विश्व विकास रिपोर्ट का प्रकाशन करती है) । सर्वश्रेष्ठ उत्तर (बी) है।


26. ‘अटल पेंशन योजना‘‘ के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. यह एक न्यूनतम गारंटित पेंशन योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लक्ष्य बनाती है।
2. परिवार का केवल एक ही व्यक्ति इस योजना में शामिल हो सकता है।
3. अभिदाता (सब्स्क्राइबर) की मृत्यु के पश्चात जीवनसाथी को आजीवन पेंशन की समान राशि गारंटित रहती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (सी) वाक्यांश 1 सही है। एपीवाय असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की ओर लक्षित है ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा सके। प्रश्न की दृष्टि से प्रासंगिक एक अन्य उपधारा है "ग्राहक की मृत्यु की स्थिति में, पेंशन उसके जीवन साथी को उपलब्ध है और उन दोनों (ग्राहक और उसके जीवन साथी) की मृत्यु के पश्चात ग्राहक की 60 वर्ष की आयु तक एकत्रित पेंशन संपत्ति उसके द्वारा नामनिर्दिष्ट व्यक्ति को प्रदान की जाएगी। अतः वाक्यांश 3 सही है। 2 के संबंध में इसका कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया है। अतः यह गलत है। (संदर्भ http://www.jansuraksha.gov.in/) । सर्वश्रेष्ठ उत्तर (सी) है।


27. रीजनल कॉम्प्रिहेंसिव इकनोमिक पार्टनरशिप (Regional Comprehensive Economic Partnership) ) पद प्रायः समाचारों में देशों के एक समूह के मामलों के संदर्भ में आता है। देशों के उस समूह को क्या कहा जाता है?

(a) G20
(b) ASEAN
(c) SCO
(d) SAARC

उत्तर (बी) क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी आसियान के दस देशों (ब्रूनेई, बर्मा (म्यांमार), कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, विएतनाम) और उन छह देशों के बीच, जिनके साथ आसियान के विद्यमान एफटीए हैं,(ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड) एक प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता है। क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी को ट्रांस प्रशांत भागीदारी व्यापार समझौते के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें अमेरिका शामिल है किंतु चीन इसमें शामिल नहीं है। उत्तर (बी) है। हाल ही में क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी और सीमा विहीन चिकित्सक, दोनों ही समाचारों में रहे हैं। सीमा विहीन चिकित्सक ने भारत से अनुरोध किया है कि सस्ती औषधियों (पेटेंट और आईपीआर से संबंधित) की चिंताओं के कारण वह क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारीको स्वीकार नहीं करे, और आसियान ने भारत को कहा है कि वह या तो प्रशुल्क कम करे या क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी द्वारा आयोजित एफटीए की बातचीत से बाहर रहे।


28. निम्नलिखित में से किसमें आप ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) का स्टार लेबल पाते हैं?

1. छत के (सीलिंग) पंखे
2. विद्युत गीज़र
3. नलिकारूप प्रतिदीप्ति (ट्यूबुलर फ्लूओरेसेंट) लैंप

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (डी) मानक एवं लेबलिंग कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्तओं को ऊर्जा बचत के संबंध में सूचित विकल्प प्रदान करना है और इस प्रकार विपणन की जाने वाली पारिवारिक एवं अन्य उपकरणों की लागत बचत क्षमता के बारे में बताना है। यह योजना वर्ष 2006 में शुरू की गई थी और वर्तमान में इसका उपयोग एयर कंडीशनर, सीलिंग फैन, रंगीन टेलीविजन, कंप्यूटर, प्रत्यक्ष शीत रेफ्रीजिरेटर, वितरण ट्रांसफॉर्मर, घरेलू गैस स्टोव, फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रीजिरेटर, सामान्य प्रयोजन औद्योगिक मोटर, मोनोसेट पंप, खुला कुआँ सबमर्सिबल पंप सेट, स्थिर प्रकार के वॉटर हीटर, टीएफएल, बैलास्ट, सॉलिड स्टेट इन्वर्टर, कार्यालय स्वचालन उत्पाद, कृषि प्रयोजन के लिए डीजल इंजन से चलने वाले मोनोपंप, डीजल जनरेटर सेट, एलईडी लैंप, इनवर्टर ए सी इत्यादि के लिए किया जा रहा है। उत्तर (डी) है।


29. भारत ‘अंतरराष्ट्रीय ताप-नाभिकीय प्रयोगिक रिएक्टर (International Thermonuclear Experimental Reactor)* का एक महत्वपूर्ण सदस्य है। यदि यह प्रयोग सफल हो जाता है, तो भारत का तात्कालिक लाभ क्या है?

(a) विद्युत उत्पादन के लिए यूरेनियम की जगह थोरियम प्रयुक्त कर सकता है
(b) यह उपग्रह मार्ग निर्देशन  (सैटेलाइट नेविगेशन) में एक वैश्विक भूमिका प्राप्त कर सकता है
(c) विद्युत उत्पादन में अपने विखंडन (फिशन) रिएक्टरों की दक्षता में तेजी से सुधार ला सकता है
(d) यह विद्युत उत्पादन के लिए संलयन (फ्यूज़न) रिएक्टरों का निर्माण कर सकता है

उत्तर (डी) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से एक उत्कृष्ट प्रश्न। संलयन बिजली में बढती मांग को संतुष्ट करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करने की क्षमता है, और वह ऐसा धारणीय रूप से करने में सक्षम है, जिसका पर्यावरण पर भी बहुत कम प्रभाव पडता है। आईटीएआर (अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्युक्लियर प्रयोगात्मक प्रतिघातक) एक अंतर्राष्ट्रीय परमाणु संलयन अनुसंधान एवं अभियांत्रिकी विशाल परियोजना है, जो विश्व का सबसे बडा चुंबकीय परिरोध प्लाज्मा भौतिकी प्रयोग होगा। यह एक प्रयोगात्मक परमाणु संलयन प्रतिघातक है जिसका निर्माण फ्रांस में किया जा रहा है। आईटीएआर परियोजना का उद्देश्य प्लाज्मा भौतिकी के प्रायोगिक अध्ययन से पूर्ण पैमाने पर बिजली उत्पादक संलयन विद्युत केंद्रों में दीर्घ प्रतीक्षित संक्रमण करने का है। इस परियोजना का निधीयन और परिचालन सात सदस्य संस्थाओं - यूरोपीय संघ, भारत, जापान, चीन, रूस, दक्षिण कोरिया, और अमेरिका - द्वारा किया जा रहा है। उत्तर है (डी)।


30. भारत के इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

    शब्द         विवरण

  1. एरिपति :     भूमि, जिससे मिलने वाला राजस्व अलग से ग्राम जलाशय के रख-रखाव के लिए निर्धारित कर दिया जाता था
  2. तनियूरः :    एक अकेले ब्राहृण अथवा एक ब्राहृण समूह को दान में दिए गए ग्राम
  3. घटिका :   प्रायः मंदिरों के साथ संबद्ध विद्यालय

उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1 और 3

उत्तर (डी) एरीपत्ती भूमि मुख्यतः टंकी भूमि थी। ये ऐसी भूमियां थीं जो विशिष्ट टंकियों के नाम पर पंजीकृत थीं य समय-समय पर निकर्षण और संधारण के लिए व्यय राजस्व के रूप में इन भूमियों से उत्पन्न निधियों से किया जाना था। घटिका मध्यकालीन कर्नाटक का मंदिरों के निकट स्थित पल्लवों का सबसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान था। तनियावूर चोल साम्राज्य (850-1200 ईसवी) से लिया गया शब्द है। प्रत्येक गांव एक स्व शासित इकाई था। इस प्रकार के अनेक गांव मिलकर एक कोर्रम या नाडु का निर्माण करते थे। तनियावूर एक बडा गांव था, यह इतना बडा था कि स्वयं ही एक कोर्रम का निर्माण करने में सक्षम था। सर्वश्रेष्ठ उत्तर (डी) है। प्राचीन एवं मध्य भारत से लिया गया यह प्रश्न एक उत्कृष्ट लोकसेवा परीक्षा प्रश्न है।


बधाइयाँ ! समसामयिक मामलों के अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय परिप्रेक्ष्य में पूछे गए लगभग 80-85% प्रश्न पीटी की नॉलेज बूस्टर श्रृंखला में शामिल किये गए हैं तथा सामान्य अध्ययन के व्याख्यानों में शामिल किये गए हैं। "राजनीति और सरकारी योजनाओं" से सम्बंधित सभी प्रश्नों को संपूर्ण रूप से शामिल किया गया था। मध्ययुगीन तथा प्राचीन इतिहास का एक बहुत बड़ा भाग भी शामिल किया गया था। कृषि से संबंधित प्रश्न ना केवल प्रथम प्रश्नपत्र में बल्कि द्वितीय प्रश्नपत्र के सभी गद्यांशों में विस्तारपूर्वक शामिल किया गया है। पर्यावरण और पारिस्थितिकी से सम्बंधित सभी बुनियादी तत्वों को संधियों और समझौतों सहित शामिल किया गया। हमें अपने सभी "सेल्फ-प्रेप" विद्यार्थियों से परीक्षा में उनके प्रदर्शन के बारे में उत्कृष्ट प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। मुख्य परीक्षा हेतु शुभकामनाएं!
सभी हेतु - इन निशुल्क संसाधनों का उपयोग करें तथा सीखें - Bodhi Booster | Hindi Bodhi Booster | Bodhi News
आर्थिक सर्वेक्षण 2017, तथा बजट 2017 पर विस्तृत व्याख्यान इवेंट के तीन दिन बाद उपलब्ध ! पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी जावेंगी !

31. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) को 2015 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में प्रारंभ किया गया था।
2. इस गठबंधन में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश सम्मिलित हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (ए) अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, जिसका मुख्यालय भारत में है, प्रधानमंत्री मोदी के दिमाग की उपज है। सूर्य प्रकाश वाले देश कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच स्थित प्रमुख देश हैं। मोदी ने इस पहल की शुरुआत भारत-अफ्रीका शिखर परिषद् के दौरान 107 सूर्य प्रकाश वाले देशों (सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य नहीं) का एक समूह बनाने के लिए की और पेरिस में 30 नवंबर 2015 को आयोजित 2015 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन निर्वाचिका सभा के पहले उनके बीच एक बैठक का आयोजन किया। उत्तर (ए) है।


32. समाचारों में कभी-कभी देखे जाने वाला "यूरोपीय स्थिरता तंत्र क्या है? (European Stability Mechanism)"

(a) मध्य-पूर्व से लाखों शरणार्थियों के आने के प्रभाव से निपटने के लिए EU द्वारा बनाई गई एक एजेंसी
(b) EU की एक एजेंसी, जो यूरोक्षेत्र (यूरोज़ोन) के देशों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है
(c) सभी द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय व्यापार समझौतों को सुलझाने के लिए EU की एक एजेंसी
(d) सदस्य राष्ट्रों के बीच मतभेद सुलझाने के लिए EU की एक एजेंसी

उत्तर (बी) यूरोपीय स्थिरता तंत्र वर्ष 2010 के बाद भडके यूरो क्षेत्र के ऋण संकट की संपूर्ण अवधि के दौरान समाचारों की सुर्खियों में बना रहा। इसका निर्माण यूरो क्षेत्र देशों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया गया था। उत्तर (बी) है।


33. निम्नलिखित में से कौन-सा/से द्रप्स (ड्रिप) सिंचाई पद्धति के प्रयोग का/के लाभ है/हैं?

1. खर-पतवार में कमी
2. मृदा लवणता में कमी
3. मृदा अपरदन में कमी

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 1 और 3
(d) उपर्युक्त में से कोई भी ड्रिप सिंचाई पद्धति का लाभ नहीं है

उत्तर (सी) लवणता प्रबंधन के लिए शास्त्रीय निक्षालन आवश्यकता दृष्टिकोण उप-सतही टपक सिंचन (एसडीआई) के साथ ठीक ढंग से कार्य नहीं करता, क्योंकि एसडीआई के साथ सिंचाई का परिणाम टपक टेप की गहराई के ऊपर किसी निक्षालन में नहीं होता , और संपूर्ण वृद्धि के मौसम के दौरान लवण एकत्रित होते रहेंगे। एसडीआई के साथ सिंचाई उपयुक्त जड-क्षेत्र लवणता को संधारित कर सकती है, परंतु सतही लवण एकत्रीकरण तब तक जारी रहेगा जब तक वर्षा या अनुपूरक सतही सिंचाई के कारण पर्याप्त निक्षालन नहीं होता। खरपतवार में कमी और अल्प मृदा अपक्षरण टपक सिंचाई के निश्चित लाभ हैं। उत्तर (सी) है।


34. कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले ‘डिजिलॉकर‘ के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. यह डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक डिजिटल लॉकर सिस्टम है।
2. यह आपके ई-दस्तावेजों तक आपकी पहुंच को संभव बनाता है, चाहे भौतिक रूप से आपकी उपस्थिति कहीं भी हो।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (सी) है। निश्चित रूप से वाक्यांश 1 सही है। डिजिटल लॉकर डिजिटल भारत के अंतर्गत भारत सरकार की योजना है। वाक्यांश 2 भी सही है। आधिकारिक दस्तावेज कहता है - डिजिलॉकर का उद्देश्य कागज रहित शासन का है। यह निम्न लाभ प्रदान करता है रू 1. नागरिक अपने डिजिटल दस्तावेजों तक कभी भी, कहीं भी पहुँच सकते हैं और उन्हें ऑनलाइन साझा कर सकते हैं। यह सुविधाजनक और समय बचाने वाला है। 2. यह कागज के उपयोग का न्यूनीकरण करके सरकारी विभागों के प्रशासनिक खर्चों को कम करता है। 3. डिजिलॉकर दस्तावेजों की प्रामाणिकता के सत्यापन को आसान बनाता है क्योंकि ये सीधे पंजीकृत जारीकर्ताओं द्वारा सीधे जारी किये जाते हैं। 4. स्वयं द्वारा अपलोड किये गए दस्तावेजों पर ई-हस्ताक्षर किये जा सकते हैं जो स्व-सत्यापन की प्रक्रिया के ही समान है। (लिंक https://digilocker.gov.in का संदर्भ लें) सर्वश्रेष्ठ उत्तर (सी) है।


35. हाल ही में निम्नलिखित नदियों में से किनको जोड़ने का कार्य किया गया था?

(a) कावेरी और तुंगभद्रा
(b) गोदावरी और कृष्णा
(c) महानदी और सोन
(d) नर्मदा और ताप्ती

उत्तर (बी) पट्टीसीमा लिफ्ट सिंचाई योजना के सितंबर 2015 में शुरू होने के साथ ही गोदावरी नदी की बाढ के पानी को पोलावरम दायीं नहर में पंप किया गया जो विजयवाडा में कृष्णा नदी में रिक्त होती है। गोदावरी और कृष्णा नदियों को परस्पर जोडने का कार्य लगभग पांच दशकों से चल रहा था, और पट्टीसीमा योजना की शुरुआत के साथ आंध्र प्रदेश की चार प्रमुख नदियां अब आपस में जुड गई हैं: गोदावरी-कृष्णा, कृष्णा-पेन्नार और पेन्नार-तुंगभद्रा।


36. हमारे देश के शहरों में वायु गुणता सूचकांक (AIR Quality Index) का परिकलन करने में साधारणतया निम्नलिखित वायुमंडलीय गैसों में से किनको विचार में लिया जाता है?

1. कार्बन डाईऑक्साइड
2. कार्बन मोनोक्साइड
3. नाइट्रोजन डाईऑक्साइड
4. सल्फर डाईऑक्साइड
5. मेथैन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1, 4 और 5
(d) 1, 2, 3, 4 और 5

उत्तर (बी) भारत में वायु गुणवत्ता सूचकांक एनओ2, एसओ2 और सीओ का उपयोग करता है परंतु यह सीओ2 या मीथेन का उपयोग नहीं करता।


37. भारत द्वारा प्रमोचित खगोलीय वेधशाला, ‘एस्ट्रोसैट (Astrosat)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. USA और रूस के अलावा केवल भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने अंतरिक्ष में उसी प्रकार की वेधशाला प्रमोचित की है।
2. ऐस्ट्रोसैट 2000 किलोग्राम का एक उपग्रह है, जो पृथ्वी की सतह के ऊपर 1650 किलोमीटर पर एक कक्षा में स्थापित है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (डी) भारत के अतिरिक्त अमेरिका, रूस, जापान और यूरोप के पास अपनी स्वयं की अंतरिक्ष वेधशालाएं हैं। अतः वाक्यांश 1 गलत है। एयरोस्टेट का वजन 2000 कि ग्रा नहीं बल्कि 1630 कि ग्रा है। अतः वाक्यांश 2 भी गलत है। अतः उत्तर (डी) है।


38. मध्यकालीन भारत के आर्थिक इतिहास के संदर्भ में शब्द ‘अरघट्टा (Araghatta) किसे निरूपित करता है?

(a) बँधुआ मजदूर
(b) सैन्य अधिकारियों को दिए गए भूमि अनुदान
(c) भूमि की सिंचाई के लिए प्रयुक्त जलचक्
(d) कृषि भूमि में बदली गई बंजर भूमि

उत्तर (सी) भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की एक समृद्ध परंपरा रही है। प्राचीन और मध्ययुगीन भारतीय वैज्ञानिकों ने खगोल विज्ञान, गणित और चिकित्सा के क्षेत्र में असाधारण प्रगति की थी। तुर्कों के आने के बाद नई प्रौद्योगिकियों की शुरुआत हुई जैसे कागज, चरखा, दांतेदार कंधोंवाला बुनकरों का धनुष, सुधारित जल चरखा, लोहे की रकाब का व्यापक उपयोग, सुधारित धातुकर्म तकनीकें और बंदूक की नालों को साफ करने वाले उपकरण। मुगल सम्राट बाबर ने केवल दो भारतीय यंत्रों को सूचीबद्ध किया था - एक था समय की गणना करने वाला यंत्र और एक अन्य था सिंचाई का यंत्र। उसने दो सिंचाई यंत्रों का और उनके तंत्रों का वर्णन भी किया था। एक को विभिन्न नामों से जाना जाता है जैसे साकिया या अरघट्टा या रहट और दूसरे को ढेंकली कहा जाता है। सर्वश्रेष्ठ उत्तर (सी) है।


39. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में इतिवृत्तों, राजवंशीय  इतिहासों तथा वीरगाथाओं को कंठस्थ करना निम्नलिखित में से किसका व्यवसाय था?

(a) श्रमण
(b) परिव्राजक
(c) अग्रहारिक
(d) मागध

उत्तर (डी) मागध प्राचीन भारत में एक दरबारी था। जैसा कि इतिहासकार इंगित करते हैं इतिवृत्तों, राजवंशीय इतिहासों या महाकाव्य संबंधी कथाओं को याद करना विभिन्न समूहों का काम था, जिन्हें सुत और मगध कहते थे। उत्तर (डी) है।


40. हाल ही में, हमारे देश में पहली बार, निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक विशेष तितली को ‘राज्य तितली‘ के रूप में घोषित किया है?

(a) अरूणाचल प्रदेश
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d ) महाराश्ट्र

उत्तर (डी) नीली मॉर्म नीली मॉर्मन एक विशाल, दो शाखाओं की पूँछ वाली तितली है जो मुख्य रूप से श्रीलंका और भारत में पाई जाती है, जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र के पश्चिमी घाटों, दक्षिण भारत और तटवर्ती पट्टे तक सीमित है। महाराष्ट्र देश का ऐसा पहला राज्य है जिसकी स्वयं की ष्राज्य तितली है। उत्तर (डी) है। घाटों की पारिस्थितिकी से एक और प्रश्न।


41. नम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
ISRO द्वारा प्रमोचित मंगलयान

1. को मार्स आॅर्बिटर मिषन भी कहा जाता है
2. ने भारत को, अमेरिका के बाद, मंगल के चारों ओर अंतरिक्ष यान को चक्रमण कराने वाला दूसरा देष बना दिया है
3. ने भारत को एकमात्र ऐसा देष बना दिया है, जिसने अपने अंतरिक्ष यान को मंगल के चारों ओर चक्रमण कराने में पहली बार ही सफलता प्राप्त कर ली

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 न ही 2

उत्तर (सी) हम सभी जानते हैं कि इसरो के मंगलयान को एमओएम (मंगलग्रह परिक्रमा अभियान) भी कहा जाता है। भारत विश्व का ऐसा पहला देश है जिसने पहले ही प्रयास में अपना अंतरिक्षयान मंगलग्रह की कक्षा में स्थापित किया। हालांकि भारत से पहले सोवियत संघ, अमेरिका और ईएसए पहले ही वहां पहुँच चुके थे। अतः वाक्यांश 3 गलत है। उत्तर (सी) है।


42. वर्ष 1907 में सूरत में भारतीय राश्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन का मुख्य कारण क्या था?

(a) लाॅर्ड मिन्टो द्वारा भारतीय राजनीति में साम्प्रदायिकता का प्रवेष कराना
(b) अंग्रेजी सरकार के साथ नरमपंथियों की वार्ता करने की क्षमता के बारे में चरमपंथियों में विष्वास का अभाव
(c) मुस्लिम लीग की स्थापना
(d) भारतीय राश्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित हो सकने में अरविंद घोश की असमर्थता

उत्तर (बी) यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से एक मानक प्रश्न है। नरमपंथी और चरमपंथियों के बीच दृष्टिकोणों के मतभेदों के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन 1907 में सूरत में हुआ।


43. सर स्टैफर्ड क्रिप्स की योजना में यह परिकल्पना थी कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद

(a) भारत को पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान की जानी चाहिए
(b) स्वतंत्रता प्रदान करने के पहले भारत को दो भागों में विभाजित कर देना चाहिए
(c) भारत को इस शर्त के साथ गणतंत्र बना देना चाहिए कि वह राष्ट्रमंडल में शामिल होगा
(d) भारत को डोमिनियन स्टेटस दे देना चाहिए

उत्तर (डी) क्रिप्स प्रस्तावों ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद भारत के लिए अधिराज्य दर्जे का सुझाव दिया था। यही वह मुख्य कारण था जिसके कारण राष्ट्रवादियों ने इसे अस्वीकार कर दिया था।


44. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

    प्रसिद्ध स्थान          क्षेत्र

  1. बोधगया :           बघेलखण्ड
  2. खजुराओ :           बुन्देलखण्ड
  3. षिरडी :                विदर्भ
  4. नासिक :    मालवा
  5. तिरूपति :             रायलसीमा

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

(a) केवल 1, 2 और 4
(b) 2, 3, 4 और 5
(c) केवल 2 और 5
(d) 1, 3, 4 और 5

उत्तर (सी) खजुराहो बुंदेलखंड में है और तिरुपति रायलसीमा में है। शेष तीनो सुमेलित नहीं हैं। गया मगध क्षेत्र में स्थित है। शिर्डी पूर्वी महाराष्ट्र (विदर्भ) में नहीं है। मालवा का विस्तार महाराष्ट्र के नासिक तक नहीं है। यह ऐसा प्रश्न है जो भारतीय भूगोल और सांस्कृतिक स्थलों का मिश्रण करता है।


45. राष्ट्र हित में भारत की संसद् राज्य सूची के किसी भी विषय पर विधिक शक्ति प्राप्त कर लेती है यदि इसके लिए एक संकल्प

(a) लोक सभा द्वारा अपनी संपूर्ण सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए
(b) लोक सभा द्वारा अपनी संपूर्ण सदस्य संख्या के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए
(c) राज्य सभा द्वारा अपनी संपूर्ण सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए
(d) राज्य सभा द्वारा अपने उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए

उत्तर (डी) ऐसी कुछ विशिष्ट स्थितियां हैं जिनके अंतर्गत भारतीय संसद राज्य सूची में सूचीबद्ध किये गए मामलों पर भी कानून बना सकती है - (ए) राष्ट्रपति शासन के दौरान, (बी) यदि राज्यसभा किसी प्रस्ताव को विशेष बहुमत से पारित करती है और घोषणा करती है कि संबंधित विषय राष्ट्रीय हित का है, (सी) राष्ट्रीय आपातकाल (अनुच्छेद 250 के तहत) की अवधि के दौरान, (डी) यदि दो या अधिक राज्य संसद से राज्य सूची में शामिल किसी विषय पर कानून बनाने का अनुरोध करते हैं, या (ई) कुछ विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय संधियों के क्रियान्वयन के लिए उदाहरणार्थ, कृषि इत्यादि पर। इस प्रकार राज्यों को राज्य सूची में शामिल विषयों पर भी सर्वोच्च शक्ति प्राप्त नहीं है। अंततः संघ ही सर्वोच्च और सर्वोपरि है।


46. हाल ही में निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक लम्बे नौसंचालन चैनल द्वारा समुद्र से जोड़े जाने के लिए एक कृत्रिम अंतर्देषीय बंदरगाह के निर्माण की संभावना का पता लगाया है?

(a) आंध्र प्रदेश
(b) छत्तीसगढ़
(c) कर्नाटक
(d) राजस्थान

उत्तर (डी) राजस्थान सरकार ने जालोर में एक अंतर्देशीय जहाजरानी बंदरगाह विकसित करने का प्रस्ताव आईडब्लूएआई (अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण) के समक्ष प्रस्तुत किया था। इसे अरब सागर से जोडने के लिए कच्छ खाडी के साथ-साथ एक जलडमरूमध्य विकसित किया जा सकता है। सर्वश्रेष्ठ उत्तर (डी) है। ऐसे विकास दीर्घकाल में भारत के अंतर्देशीय परिवहन को परिवर्तित करने में सक्षम होंगे।


47. वर्ष 2015 में पेरिस में UNFCCC बैठक में हुए समझौते के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. इस समझौते पर UN के सभी सदस्य देशों ने हस्ताक्षर किए और यह वर्ष 2017 से लागू होगा।
2. यह समझौता ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन को सीमित करने का लक्ष्य रखता है जिससे इस सदी के अंत तक औसत वैश्विक तापमान की वृद्धि उद्योग पूर्व स्तर (pre-industrial levels) से 2°C या कोशिश करें कि से 1.5 °C से भी अधिक न होने पाए।
3. विकसित देशों ने वैश्विक तापन में अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी को स्वीकारा और जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विकासशील देशों की सहायता के लिए 2020 से प्रतिवर्ष 1000 अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। (a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (बी) पेरिस समझौता न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 22 अप्रैल 2016 से 21 अप्रैल 2017 तक ऐसे देशों और क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण संगठनों द्वारा हस्ताक्षर के लिए खुला है जो यूएनएफसीसीसी (सम्मेलन) के पक्षकार हैं। यह तभी प्रभावशाली हो पाएगा (और इस प्रकार पूर्ण रूप से प्रभावी हो जाएगा) जब 55 देश, जो विश्व के म्यूनत्तम 55 प्रतिशत ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन करते हैं (वर्ष 2015 में निर्मित एक सूची के अनुसार) इसकी प्रतिपुष्टि करते हैं, इसे स्वीकार करते हैं, इसका समर्थन करते हैं या समझौते में शामिल होते हैं। अतः वाक्यांश 1 गलत है। वाक्यांश 2 सही है। वाक्यांश 3 के लिए विकसित देशों द्वारा ऐसी कोई प्रतिज्ञा नहीं है। पक्षों के सम्मेलन ने केवल विकसित देशों से आग्रह किया है कि वे अपने वित्तीयन के पैमाने को 100 अरब डॉलर तक बढाएं। अतः विकल्प (बी) सही है। स्थिति की जांच करने के लिए एक अच्छा लिंक है http://unfccc.int/2860.php


48. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. धारणीय विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goals) पहली बार 1972 में एक वैष्विक विचार मंडल (थिंक टैंक) ने, जिसे ‘‘क्लब आॅफ रोम‘‘ कहा जाता था, प्रस्तावित किया था।
2. धारणीय विकास लक्ष्य 2030 तक प्राप्त किए जाने हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (बी) धारणीय शब्द के पहले उपयोग का संबंध ष्क्लब ऑफ रोमष् से है परंतु धारणीय विकास लक्ष्य उसके द्वारा प्रस्तावित नहीं थे। यह संयुक्त राष्ट्र की पहल है। अतः वाक्यांश 1 गलत है। धारणीय विकास के लक्ष्यों पर समझौते के अनुसार इन्हें वर्ष 2030 तक प्राप्त करना है। वाक्यांश 2 सही है। अतः (बी) सही विकल्प है।


49. हाल ही में बना द मैन हू न्यू इनफिनिटि (The Man Who Knew Infinity) शीर्षक चलचित्र किसके जीवनचरित पर आधारित है?

(a) एस. रामानुजन एस. चंद्
(b) एस. चंद्रशेखर
(c) एस.एन. बोस
(d) सी.वी. रमन

उत्तर (ए) द मैन हू न्यू इंफिनिटी एस रामानुजम के जीवन पर आधारित फिल्म है। यह प्रसिद्द व्यक्तियों के विषय का हिस्सा है। यह वर्ष 2015 की एक आत्मकथा पर आधारित फिल्म है जो रोबर्ट केनिगेल द्वारा वर्ष 1991 में लिखी गई इसी नाम की पुस्तक पर आधारित है। श्रीनिवास रामानुजम एक भारतीय गणितज्ञ थे, जिनका जन्म मद्रास में हुआ था, और बाद में उन्हें कैंब्रिज विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया गया था।


50. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. किसी भी व्यक्ति के लिए पंचायत का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम निर्धारित आयु 25 वर्ष है।
2. पंचायत के समयपूर्व भंग होने के पश्चात पुनर्गठित पंचायत केवल अवशिष्ट समय के लिए ही जारी

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (बी) किसी व्यक्ति को पंचायत का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। अतः वाक्यांश 1 गलत है। वाक्यांश 2 सही है। अतः सही उत्तर विकल्प (बी) है। स्थानीय स्व शासन राजनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 14 वें वित्त आयोग ने ग्रामीण और शहरी स्व शासन सरकारों को विशाल बजट आवंटित किया है।




51. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. लोक सभा में लंबित कोई विधेयक उसके सत्रावसान पर व्यपगत (लैप्स) हो जाता है।
2. राज्य सभा में लंबित कोई विधेयक, जिसे लोक सभा ने पारित नहीं किया है, लोक सभा के विघटन पर व्यपगत नहीं होगा।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (बी) लोकसभा में लंबित विधेयक इसके स्थगन पर कालातीत नहीं होता। जब सदन की बैठक पुनः बुलाई जाती है तो इसपर विचार किया जा सकता है। अतः वाक्यांश 1 गलत है। कोई ऐसा विधेयक जो लोकसभा द्वारा पारित नहीं किया गया है, और राज्यसभा में लंबित है वह लोकसभा के विसर्जन के साथ कालातीत नहीं होता। अतः वाक्यांश 2 सही है। उत्तर (बी) है। जीएसटी की गतिकी ने इस विषय को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बना दिया है।


52. निम्नलिखित में से कौन-सा/से वह/वे सूचक है/हैं, जिसका/जिनका प्थ्च्त्प् द्वारा वैश्विक भुखमरी सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) रिपोर्ट बनाने में उपयोग किया गया है?

1. लोक सभा में लंबित कोई विधेयक उसके सत्रावसान पर व्यपगत (लैप्स) हो जाता है।
2. राज्य सभा में लंबित कोई विधेयक, जिसे लोक सभा ने पारित नहीं किया है, लोक सभा के विघटन पर व्यपगत नहीं होगा।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) 1, 2 और 3 दोनों
(d) केवल 1 और 3

उत्तर (सी) वैश्विक भुखमरी सूचकांक रिपोर्ट चार घटक संकेतकों को समाविष्ट करती है - (1) जनसंख्या के प्रतिशत के रूप में कुपोषित व्यक्तियों का अनुपात य (2) अपव्यय से पीडित पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों का अनुपात य (3) पांच वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चों का अनुपात जो अवरुद्धता से पीडित हैं य (4) पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर। अतः विकल्प (सी) सही विकल्प है, क्योंकि 1, 2 और 3, सभी का उपयोग कर लिया गया है। वर्ष 2015 के वैश्विक भुखमरी सूचकांक में भारत का स्थान 104 देशों में से 80 वां था।


53. साल-दर-साल लगातार घाटे का बजट रहा है। घाटे को कम करने के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी कार्रवाई/कार्रवाइयाँ की जा सकती है/हैं?

1. राजस्व व्यय को घटाना
2. नवीन कल्याणकारी योजनाओं को प्रारंभ करना
3. सहायिकी (सब्सिडी) को युक्तिसंगत बनाना
4. आयात-शुल्क को कम करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) 1 और 3 दोनों
(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर (सी) बजट घाटों को सरकारी व्यय को सीमित करके नियंत्रित किया जा सकता है, जो राजस्व व्यय को कम करके या अनुवृत्तियों को युक्तिसंगत बनाने के माध्यम से कल्याणकारी नीतियों पर व्यय में कमी करके प्राप्त किया जा सकता है। वाक्यांश 1 और 3 सही हैं। 2 घाटे में वृद्धि करेगा। 4 का घाटे के साथ कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। अतः विकल्प (सी) सही उत्तर है। .यह भारतीय अर्थव्यवस्था के मूल तत्वों पर आधारित प्रश्न है।


54. भारत में वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने की दृष्टि ‘भुगतान बैंकों (पेमेंट बैंक्स)‘ की स्थापना की जा रही है। इस दृष्टि से निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. जिन मोबाइल टेलीफोन कंपनियों और सुपर बाज़ार श्रृंखलाओं का स्वामित्व एवं नियंत्रण भारतीय व्यक्तियों के पास है, वे भुगतान बैंकों के प्रवर्तक होने के योग्य है।
2. भुगतान बैंक क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड दोनों जारी कर सकते हैं।
3. भुगतान बैंक ऋण देने के कार्यकलाप नहीं कर सकते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (बी) यह काफी हद तक अपेक्षित प्रश्न था क्योंकि आरबीआई द्वारा इस क्षेत्र को अनुज्ञप्तियां प्रदान करना लगातार समाचारों में बना हुआ था "गतान बैंक" शब्द से संकेत मिल जाना चाहिए कि वे ऋण जारी करने के क्षेत्र में नहीं हैं, अतः वे क्रेडिट कार्ड जारी नहीं कर सकते हैं। वे लोगों को भुगतान करने में सहायता प्रदान कर सकते हैं। अतः वे एटीएम या डेबिट कार्ड जारी करेंगे। विकल्पों को गौर से देखें। वाक्यांश 2 तीन विकल्पों में मौजूद है। इन सभी को गलत ही होना चाहिए। अतः एकमात्र संभावित उत्तर (बी) है।


55. हाल ही में समाचारों में आने वाले ‘LiFi’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. यह उच्च गति डेटा संचरण के लिए प्रकाश को माध्यम के रूप में प्रयुक्त करता है।
2. यह एक बेतार प्रौद्योगिकी है और ‘WiFi’ से कई गुना तीव्रतर है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (सी) ली-फी = प्रकाश तदरूपता। यह एक नई प्रौद्योगिकी है जो सूचना को प्रसारित करने के लिए प्रकाश का उपयोग करती है (दृश्य प्रकाश या अवरक्त और लगभग पराबैंगनी तरंगें), बजाय रेडियो आवृत्ति तरंगों के। एक सुधारित एलईडी बल्ब एक राऊटर के रूप में कार्य करता है। यह वाई - फाई के सात घनत्व से लगभग 1000 गुना प्राप्त कर सकता है। विकल्प (सी) सही उत्तर है।


56. ‘अभीष्ट राष्ट्रीय निर्धारित अंशदान‘(Intended Nationally Determined Contributions)^ पद को कभी-कभी समाचारों में किस संदर्भ में देखा जाता है?

(a) युद्ध-प्रभावित मध्य-पूर्व के शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए यूरोपीय देशों द्वारा दिए गए वचन
(b) जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विश्व के देशों द्वारा बनाई गई कार्य-योजना
(c) एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक) की स्थापना करने में सदस्य राष्ट्रों द्वारा किया गया पूंजी योगदान
(d) धारणीय विकास लक्ष्यों के बारे में विश्व के देशों द्वारा बनाई गई कार्य योजना

उत्तर (बी) आईएनसीडी पक्षों द्वारा की गई वर्ष 2020 के पश्चात की जलवायु कार्य प्रतिबद्धताएं हैं और ये पेरिस समझौते का आधार बनाते हैं। यूएनएफसीसीसी जलवायु परिवर्तन से निपटता है और व्यक्तिगत देश निर्णय करेंगे कि वे कितना योगदान करेंगे। हम जानते हैं कि कॉप 21 का आयोजन 30 नवंबर से 12 दिसंबर 2015 के बीच आयोजित हुआ था। बातचीत का परिणाम 12 दिसंबर को पेरिस समझौते के अंगीकरण में हुआ। भारतीय आर्थिक सर्वेक्षण ने भी इसका उल्लेख किया। वांछित राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान कार्य योजना है जिसकी रूपरेखा सदस्य देशों द्वारा जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने की दृष्टि से तैयार की गई है। उत्तर (बी) है। (संदर्भ - http://unfccc.int/focus/indc_portal/items/8766.php)


57. निम्नलिखित में से कौन-सा, सरकार की योजना ‘UDAY’का एक प्रयोजन है?

(a) ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों के क्षेत्र में नव-प्रयासी (स्टार्ट-अप) उद्यमियों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना
(b) 2018 तक देश में हर घर में बिजली उपलब्ध कराना
(c) एक समयावधि के अंदर कोयला-आधारित शक्ति संयंत्रों के स्थान पर प्राकृतिक गैस, नाभिकीय, सौर, वायु एवं ज्वारीय शक्ति संयंत्र स्थापित करना
(d) विद्युत् वितरण कंपनियों के वित्तीय कायापलट और पुनरूत्थान का प्रबंध करना

उत्तर (डी) यह मोदी सरकार के समक्ष प्रस्तुत सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है जिसका सीधे मुकाबला करने का निर्णय मोदी सरकार द्वारा किया गया है। हम जानते हैं कि भारत में विद्युत वितरण कंपनियां (डिसकॉम) वर्ष-दर-वर्ष घाटे में रही हैं जिसका कारण है जटिल परिचालन वातावरण। घाटा कई लाख करोड में है। उदय (उज्जवल डिसकॉम आश्वासन योजना) वित्तीय पुनर्संरचना, बंधक-पत्र जारी करने इत्यादि मार्गों से विद्युत वितरण कंपनियों के वित्तीय परिवर्तन प्रदान करने के लिए बनाई गई योजना है। सही उत्तर विकल्प (डी) है।


58. कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले आइ.एफ.सी. मसाला बाॅन्ड के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (इंटरनेशनल फाइनेंस कोरोपराशन), जो इन बाॅन्डों को प्रस्तावित करता है, विश्व बैंक की एक शाखा है।
2. ये रूपया अंकित मूल्य वाले बाॅन्ड (rupee-denominated bonds) हैं और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रक के ऋण वित्तीयन के स्रोत हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (सी) आईएफसी विश्व बैंक का ही एक अंग है और यह ये बंधक-पत्र जारी करता है। वाक्यांश 2 भी सही है। अतः सही उत्तर विकल्प (सी) है।


59. विजयनगर के शासक कृष्णदेव की कराधान व्यवस्था से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भूमि की गुणवत्ता के आधार पर भू-राजस्व की दर नियत होती थी।
2. कारखानों के निजी स्वामी एक औद्योगिक कर देते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (सी) विजयनगर साम्राज्य में कर व्यवस्था की एक विकसित संरचना है। दिए गए दोनों वाक्यांश सही हैं। सही उत्तर विकल्प (सी) है। एक ठेठ मध्ययुगीन इतिहास का प्रश्न।


60. प्राचीन भारत की निम्नलिखित पुस्तकों में किस एक में शुंग राजवंश के संस्थापक के पुत्र की प्रेम कहानी है?

(a) स्वप्नवासवदत्ता
(b) मालविकाग्रिमित्र
(c) मेघदूत
(d) रत्नावली

उत्तर (बी) कालिदास का मालविकाग्निमित्रम पुष्यमित्र सुंग के शासन के दौरान हुई कुछ घटनाओं पर आधारित है। यह नाटक विदिशा के सुंग सम्राट अग्निमित्र की प्रणय कथा को बताता है। सही उत्तर (बी) है। एक और मध्ययुगीन इतिहास का प्रश्न


बधाइयाँ ! समसामयिक मामलों के अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय परिप्रेक्ष्य में पूछे गए लगभग 80-85% प्रश्न पीटी की नॉलेज बूस्टर श्रृंखला में शामिल किये गए हैं तथा सामान्य अध्ययन के व्याख्यानों में शामिल किये गए हैं। "राजनीति और सरकारी योजनाओं" से सम्बंधित सभी प्रश्नों को संपूर्ण रूप से शामिल किया गया था। मध्ययुगीन तथा प्राचीन इतिहास का एक बहुत बड़ा भाग भी शामिल किया गया था। कृषि से संबंधित प्रश्न ना केवल प्रथम प्रश्नपत्र में बल्कि द्वितीय प्रश्नपत्र के सभी गद्यांशों में विस्तारपूर्वक शामिल किया गया है। पर्यावरण और पारिस्थितिकी से सम्बंधित सभी बुनियादी तत्वों को संधियों और समझौतों सहित शामिल किया गया। हमें अपने सभी "सेल्फ-प्रेप" विद्यार्थियों से परीक्षा में उनके प्रदर्शन के बारे में उत्कृष्ट प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। मुख्य परीक्षा हेतु शुभकामनाएं!
सभी हेतु - इन निशुल्क संसाधनों का उपयोग करें तथा सीखें - Bodhi Booster | Hindi Bodhi Booster | Bodhi News
आर्थिक सर्वेक्षण 2017, तथा बजट 2017 पर विस्तृत व्याख्यान इवेंट के तीन दिन बाद उपलब्ध ! पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी जावेंगी !

61. निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में कभी-कभी समाचारों में ‘ऐम्बर बाॅक्स’, ब्लू बाॅक्स और ग्रीन बाॅक्स’ शब्द देखने को मिलते हैं?

(a) WTO मामला
(b) SAARC मामला
(c) UNFCCC मामला
(d) FTA पर भारत EU - वार्ता

उत्तर (ए) विश्व व्यापार संगठन की शब्दावली में अनुवृत्तियों को सामान्यतः ऐसे ष्बक्सोंष् के रूप में चिन्हित किया गया है जिन्हें यातायात संकेत चिन्हों के रंग दिए गए हैं रू हरा (अनुमति है), अंबर (गति धीमी करें - अर्थात कम करें), लाल (प्रतिबंधित), और ऐसी अनुवृत्तियों के लिए जो ऐसे कार्यक्रमों के साथ जुडी हुई हैं जो उत्पादन को सीमित करते हैं, एक नीले बक्से का प्रावधान है। अतः विकल्प (ए) सही उत्तर है। यह एक अपेक्षित प्रश्न था क्योंकि डब्लूटीओ - टीएफए - भारत - नैरोबी बैठक ये सभी समाचारों का हिस्सा रहे हैं।


62. निम्नलिखित में से किसको/किनको भारत सरकार के पूँजी बजट में शामिल किया जाता है?
1. सड़कों, इमारतों, मशीनरी आदि जैसी परिसंपत्तियों के अधिग्रहण पर व्यय
2. विदेशी सरकारों से प्राप्त ऋण
3. राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों को अनुदत्त ऋण और अग्रिम
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (डी) पूँजी बजट में पूंजीगत प्राप्तियां और भुगतान शामिल होते हैं। इसमें सार्वजनिक खाते में किये गए लेनदेन भी शामिल किये जाते हैं। पूंजीगत प्राप्तियां सरकार द्वारा जनता से लिया गया उधार होता है जिन्हें बाजार ऋण कहा जाता है, सरकार द्वारा रिजर्व बैंक व अन्य पक्षों राजकोषीय बिलों के विक्रय के माध्यम से उधार लिया जाता है, विदेशी सरकारों और निकायों से प्राप्त ऋण, और केंद्र सरकार द्वारा राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य पक्षों को दिए गए ऋणों की वसूली शामिल है। पूंजीगत भुगतानों में भूमि, भवन, मशीनों और उपकरणों जैसी परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए किये गए पूंजीगत व्यय, साथ ही अंश भागों में निवेश, केंद्र द्वारा राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों, सरकारी कंपनियों, निगमों और अन्य पक्षों को प्रदान किये गए ऋण और उधार शामिल होते हैं। अतः दिए गए तीनों वाक्यांश सही हैं और सही उत्तर विकल्प (डी) है।


63. मरूस्थलीकरण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (United Nations Convention to Combat Desertification) का/के क्या महत्व है/हैं?
1. इसका उद्देश्य नवप्रवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं समर्थक अंतरराष्ट्रीय भागीदारियों के माध्यम से प्रभावकारी कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है।
2. यह विशेष/विशिष्ट रूप से दक्षिणी एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रों पर केंद्रित होता है तथा इसका सचिवालय इन क्षेत्रों को वित्तीय संसाधनों के बड़े हिस्से का नियतन सुलभ कराता है।
3. यह मरूस्थलीकरण को रोकने में स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु ऊध्र्वगामी उपागम (बाटम-अप अप्रोच) के लिए प्रतिबद्ध है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (डी) मरुस्थलीकरण कृषि को सीधे प्रभावित करता है। ऐसे देशों के लिए जो सूखे और मरुस्थलीकरण का गंभीर रूप से सामना कर रहे हैं, विशेष रूप से अफ्रीका में, मरुस्थलीकरण का मुकाबला करने पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन मरुस्थलीकरण का मुकाबला करने पर सम्मेलन है और सूखे के प्रभावों के शमन के लिए राष्ट्रीय कार्ययोजनाओं के माध्यम से सहायता करने का कार्यक्रम है जो दीर्घकालीन रणनीतियों को समाहित करता है जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और भागीदारी व्यवस्थाओं का समर्थन प्राप्त है। सभी तीनों वाक्यांश सही हैं और सही उत्तर विकल्प (डी) है।


64. हाल ही में IMF के SDR बास्केट में निम्नलिखित में से किस मुद्रा को जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है?

(a) रूबल
(b) रैंड
(c) भारतीय रूपया
(d) रेनमिनबी

उत्तर (डी) यह समाचार पत्रों की सुर्खियों में था ! आईएमएफ के सांविधिक आहरण अधिकारों का मुक्तरूप से उपयोग की जाने वाली मुद्राओं के साथ विनिमय किया जा सकता है। वर्तमान में एसडीआर का मूल्य चार प्रमुख मुद्राओं की टोकरी पर आधारित है : अमेरिकी डॉलर, यूरो, जापानी येन और पाउंड स्टर्लिंग। इस टोकरी का विस्तार किया जाएगा और 1 अक्टूबर 2016 से इसमें चीन की रॅन्मिन्बी को शामिल किया जाएगा। हालांकि हमें यह याद रखना चाहिए कि वास्तव में एसडीआर कोई महत्वपूर्ण साधन नहीं हैं, परंतु इसमें रॅन्मिन्बी को शामिल करने का प्रतीकात्मक मूल्य है। अतः सही उत्तर विकल्प (डी) है।


65. अन्तर्राष्टीय मौद्रिक एवं वित्तीय समिति (International Monetary and Financial Committee [IMFC]) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. IMFC विश्व अर्थव्यवस्था से सरोकार रखने वाले विषयों पर चर्चा करता है और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष IMF को उसके कार्य की दिशा पर सलाह देता है।
2. IMFC की बैठकों में विश्व बैंक प्रेक्षक की भांति भाग लेता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (सी) आईएमएफसी की जिम्मेदारी है कि वह बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक और वित्तीय व्यवस्था के प्रबंधन और अंगीकरण के पर्यवेक्षण से संबंधित कार्यों से संबंधित मामलों पर सलाह प्रदान करे और उसे रिपोर्ट करे। जिनमें समायोजन प्रक्रिया शामिल है और इस संबंध में वैश्विक चलनिधि और विकासशील देशों के संसाधनों के हस्तांतरण की घटनाओं की समीक्षा करे, समझौते के अनुच्छेदों में संशोधन के कार्यकारी बोर्ड के प्रस्तावों पर विचार करे, और ऐसे संकटों से निपटे जो व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं। अतः वाक्यांश 1 सही है। विश्व बैंक सहित अनेक अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं आईएमएफसी की बैठकों में पर्यवेक्षकों के रूप में उपस्थित रहते हैं। अतः वाक्यांश 2 सही है और सही उत्तर विकल्प (सी) है। यह अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं विषय से संबंधित प्रश्न है।


66. एक राष्ट्रीय मुहिम ‘राष्ट्रीय गरिमा अभियान’ चलाई गई है

(a) आवासहीन और निराश्रित लोगों के पुनर्वासन और उन्हें उपयुक्त जीविकोपार्जन के स्रोत प्रदान करने के लिए
(b) यौन-कर्मियों (सेक्स वर्कर्स) को उनके पेशे से मुक्त कराने और उन्हें जीविकोपार्जन के वैकल्पिक स्रोत प्रदान करने के लिए
(c) मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने और मैला ढोने वाले कर्मियों के पुनर्वासन के लिए
(d) बँधुआ मजदूरों को उनके बंधन से मुक्त कराने और उनके पुनर्वासन के लिए

उत्तर (सी) दलित बहस के संदर्भ में यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। राष्ट्रीय गरिमा अभियान मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने का एक राष्ट्रीय अभियान है। अनेक व्यक्तियों के प्रयासों, 1992 से जारी मैला ढोने वालों की मुक्ति और पुनर्वास की राष्ट्रीय योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और 1993 में ही मैला ढोने वालों के रोजगार नियम और सूखे शौचालयों के निर्माण (प्रतिबंध) अधिनियम के माध्यम से इसे प्रतिबंधित करने के बावजूद यह प्रथा देश में जारी है। अतः विकल्प (सी) सही उत्तर है।


67. मध्यकालीन भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. तमिल क्षेत्र के सिद्ध (सित्तर) एकेश्वरवादी थे तथा मूर्तिपूजा की निंदा करते थे।
2. कन्नड़ क्षेत्र के लिंगायत पुनर्जन्म के सिद्धांत पर प्रश्न चिन्ह लगाते थे तथा जाति अधिक्रम को अस्वीकार करते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही

उत्तर (सी) तमिल क्षेत्र के सिद्ध (सित्तार) विशुद्धिवादी और एकेश्वरवादी थे और वे मूर्तिपूजा के निंदक थे। अतः वाक्यांश 1 सही है। कन्नड के लिंगायतों ने पुनर्जन्म के सिद्धांत पर प्रश्न उपस्थित किये थे और जातिवादी पदानुक्रम को अस्वीकार करते थे। वाक्यांश 2 भी सही है और सही उत्तर विकल्प (सी) है।


68. निम्नलिखित में से कौन-सा, कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले पद ‘‘आयात आवरण (इम्पोर्ट कवर)’’ का सर्वोत्तम वर्णन करता है?

(a) यह किसी देश के आयात मूल्य एवं सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात को बताता है
(b) यह किसी देश के एक वर्ष में आयात के कुल मूल्य को बताता है
(c) यह दो देशों के बीच निर्यात एवं आयात के मूल्यों के अनुपात को बताता है
(d) यह उन महीनों की संख्या बताता है जितने महीनों के आयात का भुगतान देश के अंतरराष्ट्रीय रिज़र्व द्वारा किया जा सकता है

उत्तर (डी) आयात आवरण विदेशी मुद्रा भंडार के उस भंडार को कहते हैं जिसे वर्ष के अंत में वस्तुओं के आयात के महीनों की दृष्टि से बनाये रखा गया है। यह राष्ट्रीय बैंक में उपलब्ध मुद्रा की उस मात्रा की गणना है जो आयात की लागतों का वहन करने में सक्षम है। संदर्भ के लिए मार्च 2016 में भारत का आयात आवरण सितंबर 2015 के 9.8 महीने के स्तर से सुधर कर 10.9 महीने हो गया। विकल्प (डी) सही उत्तर है।


69. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

समाचारों में कभी-कभी किसके मामले में उल्लिखित समुदाय

  1. कुर्द : बांग्लादेश
  2. मधेसी : नेपाल
  3. रोहिंग्या : म्यांमार

उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

(a) 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

उत्तर (सी) उल्लेख किये गए तीनों समुदाय समाचारों में रहे हैं। कूर्द म्कध्य पूर्व के निवासी हैं और वे आईएसआईएस इत्यादि के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं। वे एक पर्वतीय क्षेत्र में निवास करते हैं जो तुर्की, इराक, सीरिया, ईरान और अर्मेनिया की सीमाओं पर है। अतः यह युग्म सुमेलित नहीं है। मधेसी नेपाल के हैं। यह नेपाली लोगों का एक जातीय समूह है जो दक्षिण एशिया के तराई पट्टे में दक्षिण नेपाल के मैदानों में स्थित मधेश के स्थानीय हैं। रोहिंग्या म्यांमार से हैं। वे म्यांमार के रखाइन राज्य के मुस्लिम इंडो-आर्य हैं। अतः युग्म 2 और 3 सुमेलित हैं, और सही उत्तर विकल्प (सी) है।


70. ‘रासायनिक आयुध निषेध संगठन (Organization for the Prohibition of Chemical Weapons [OPCW]) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. यह यूरोपीय संघ का एक संगठन है जिसका NATO तथा WHO से कार्यकारी संबंध है।
2. यह नए शास्त्रों के प्रादुर्भाव को रोकने के लिए रासायनिक उद्योग का अनुवीक्षण करता है।
3. यह राज्यों (पार्टियों) को रासायनिक आयुध के खतरे के विरूद्ध सहायता एवं संरक्षण प्रदान करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (बी) वाक्यांश 1 गलत है। रासायनिक हथियारों के प्रतिबंध का संगठन एक अंतर-सरकार संगठन है, जो नीदरलैंड्स के हेग में स्थित है। इसका उद्देश्य है रासायनिक हथियारों के सम्मेलन के प्रावधानों का क्रियान्वयन करना ताकि ओपीसीडब्ल्यू के उस उद्देश्य को प्राप्त किया जा सके जिसके अनुसार एक ऐसे विश्व की परिकल्पना की गई है जो रासायनिक हथियारों और उनके उपयोग के खतरे से मुक्त हो। वाक्यांश 2 और 3 सही हैं और सही उत्तर विकल्प (बी) है।


71. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना‘ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. इस योजना के अंतर्गन कृषकों को वर्ष के किसी भी मौसम में उनके द्वारा किसी भी फसल की खेती करने पर दो प्रतिशत की एकसमान दर से बीमा किश्त का भुगतान करना होगा।
2. यह योजना, चक्रवात एवं गैर-मौसमी वर्षा से होने वाले कटाई-उपरात घाटे को बीमाकृत करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही

उत्तर (बी) प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत कृषकों द्वारा दिया भुगतान किया जाने वाला शुल्क निम्नानुसार होगा रू खरीफ के लिए - बीमा राशि का 2 प्रतिशत या बीमांकिक दर, जो भी न्यूनतम हो। रबी के लिए -बीमा राशि का 1.5 प्रतिशत या बीमांकिक दर, जो भी न्यूनतम हो।और खरीफ और रबी - वार्षिक वाणिज्यिक ध् वार्षिक बागवानी फसलों के लिए - बीमा राशि का 5 प्रतिशत या बीमांकिक दर, जो भी कम हो। अतः वाक्यांश 1 गलत है। वाक्यांश 2 सही है और सही उत्तर विकल्प (बी) है। यह प्रश्न भारतीय कृषि पर जारी बहस से संबंधित है।


72. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से ‘ग्रेट इंडियन हार्नबिल’ के अपने प्राकृतिक आवास में पाए जाने की सबसे अधिक संभावना कहां है

(a) उत्तर-प्रश्चिमी भारत के रेतीले मरूस्थल
(b) जम्मू-कश्मीर के उच्चतर हिमालय क्षेत्र
(c) पश्चिमी गुजरात के लवण कच्छ क्षेत्र
(d) पश्चिमी घाट

उत्तर (डी) महान भारतीय हॉर्नबिल हॉर्नबिल परिवार का सबसे बडा सदस्य है। यह केरल के सदाबहार वनों में पाया जाता है और यह पश्चिमी घाटों तक वितरित है। वे हिमालय के नेपाल क्षेत्र में तो पाए जाते हैं परंतु जम्मू कश्मीर में नहीं पाए जाते। अतः सही उत्तर विकल्प (डी) है। कुछ विद्यार्थी (बी) और (डी) में भ्रमित हुए होंगे।


73. निम्नलिखित में से कौन-सी, ‘राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन [National Ganga River Basin Authority (NGRBA)] प्राधिकरण की प्रमुख विषेशताएँ हैं?

1. नदी बेसिन, योजना एवं प्रबंधन की इकाई है।
2. यह राष्ट्रीय स्तर पर नदी संरक्षण प्रायसों की अगुवाई करता है।
3. NGRBA का अध्यक्ष चक्रानुक्रमिक आधार पर उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से एक होता है, जिनसे होकर गंगा बहती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (ए) राष्ट्रीय गंगा नदी घाटी प्राधिकरण ने स्वच्छ गंगा अभियान की शुरुआत बहुविध उद्देश्यों के साथ की है। इसके कार्यों में गंगा नदी घाटी प्रबंधन योजना का विकास,प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और न्यूनीकरण की दिशा में लक्षित गतिविधियों का विनियमन, पानी की गुणवत्ता का संधारण और गंगा नदी घाटी वाले राज्यों में नदी पारिस्थितिकी की दृष्टि से प्रासंगिक उपाय करना शामिल है। इस प्राधिकरण की अध्यक्षता प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है और इसके सदस्यों में संबंधित मंत्रालयों के मंत्रियों के साथ ही उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं जिन राज्यों में गंगा नदी प्रवाहित होती है। अर्थात उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल। अतः वाक्यांश 1 और 2 सही हैं और वाक्यांश 3 गलत है। सही उत्तर विकल्प (ए) है।


74. भारत सरकार कृषि में ‘नीम-आलेपित यूरिया (Neem-coated Urea) के उपयोग को क्यों प्रोत्साहित करती हैं?

(a) मृदा में नीम तेल के निर्मुक्त होने से मृदा सूक्ष्मजीवों द्वारा नाइट्रोजन यौगिकीकरण बढ़ता है
(b) नीम लेप, मृदा में यूरिया के घुलने की दर को धीमा कर देता है
(c) नाइट्रस आक्साइड, जो कि एक ग्रीनहाउस गैस है, फसल वाले खेतों से वायुमंडल में बिलकुल भी विमुक्त नहीं होती है
(d) विशेष फसलों के लिए यह एक अपतृणानाशी (वीडिसाइड) और एक उर्वरक का संयोजन है

उत्तर (बी) जब सामान्य यूरिया का अनुप्रयोग किया जाता है तो वह अमोनियम कार्बनेट में परिवर्तित हो जाती है। इसमें से कुछ यूरिया अमोनिया गैस में परिवर्तित होती है जिसे अमोनिया वाष्पीकरण कहा जाता है। वाष्पीकरण के दौरान लगभग 8 से 10 प्रतिशत नाइट्रोजन की हानि होती है। नीम में ऐसे गुण हैं जो प्रत्येक स्तर पर नाइट्रोजन की क्षति को नियंत्रित करते हैं। यह नाइट्रेट निर्माण की प्रक्रिया को धीमा कर देता है अतः अतिरिक्त नाइट्रेट पहचान के लिए उपलब्ध नहीं होते है। अतः सही उत्तर विकल्प (बी) है।


75. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. किसी राज्य में मुख्य सचिव को उस राज्य के राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है।
2. राज्य में मुख्य सचिव का नियत कार्यकाल होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (डी) वाक्यांश 1 गलत है। राज्य के मुख्य सचिव की नियुक्ति राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा की जाती है न कि राज्यपाल द्वारा। वाक्यांश 2 भी गलत है। मुख्य सचिव के पद के लिए कोई विशिष्ट कार्यकाल निर्धारित नहीं है। इस संदर्भ में प्रशासनिक सुधार आयोग ने राज्य प्रशासन पर 1969 की अपनी रिपोर्ट में राज्यों के मुख्य सचिवों के लिए तीन या चार वर्षों के सुनिश्चित कार्यकाल की अनुशंसा की थी। हालांकि इस सुझाव को अब तक व्यवहार्य नहीं माना गया है, संभवतः इस कारण से कि उस स्थिति में राज्य के विद्यमान मुख्यमंत्री को उनके पूर्ववर्ती द्वारा नियुक्त किये गए मुख्य सचिव बोझ के रूप में प्रतीत हो सकते हैं। सही उत्तर विकल्प (डी) है।


76. "स्टैंड अप इंडिया स्कीम" के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. इसका प्रयोजन SC/ST एवं महिला उद्यमियों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
2. यह SIDBI के माध्यम से पुनर्वित्त का प्रावधान करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (सी) स्टैंड अप इंडिया योजना की अगुवाई वित्तीय सेवा विभाग द्वारा अनुसूचित जाति ध् अनुसूचित जनजातियों के उद्यमियों और महिला उद्यमियों को हरित क्षेत्र उपक्रमों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जाती है। अतः वाक्यांश 1 सही है। स्टैंड अप इंडिया योजना में सिडबी के माध्यम से पुनर्वित्त खिडकी प्रदान करने का प्रावधान भी, जिसकी प्रारंभिक राशि 10,000 करोड रुपये रखी गई है। अतः वाक्यांश 2 भी सही है और सही उत्तर विकल्प (सी) है।


77. FAO पारम्परिक कृषि प्रणालियों को ‘सार्वभौम रूप से महत्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली [Globally Important Agricultural Heritage System (GIAHS)] की हैसियत प्रदान करता है। इस पहल का संपूर्ण लक्ष्य क्या है?

1. अभिनिर्धारित GIAHS के स्थानीय समुदायों को आधुनिक प्रौद्योगिकी, आधुनिक कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना जिससे उनकी कृषि उत्पादकता अत्यधिक बढ़ जाए
2. पारितंत्र-अनुकूली परम्परागत कृषि पद्धतियाँ और उनसे संबंधित परिदृष्य (लैंडस्केप), कृषि जैव विविधता और स्थानीय समुदायों के ज्ञानतंत्र का अभिनिर्धारण एवं संरक्षण करना
3. इस प्रकार अभिनिर्धारित GIAHS के सभी भिन्न-भिन्न कृषि उत्पादों को भौगोलिक सूचक (जिओग्राफिकल इंडिकेशन) की हैसियत प्रदान करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (बी) इस भागीदारी का व्यापक लक्ष्य है वैश्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण कृषि विरासत व्यवस्था और उसके संबंधित भू परिदृश्यों, कृषि जैवविविधता और ज्ञान प्रणालियों को चिन्हित करना और उसके संरक्षण के लिए सुरक्षा उपाय बनाना और एक दीर्घकालीन कार्यक्रम की स्थापना और उत्प्रेरण के माध्यम से इस प्रकार की प्रणालियों की सहायता करना और इस प्रकार उनके "गतिशील संरक्षण", धारणीय प्रबंधन और बढी हुई व्यवहार्यता के माध्यम से वैश्विक, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय लाभों में वृद्धि करना। अतः सही उत्तर विकल्प (बी) है। इस प्रश्न के उत्तर की पहचान करने की दृष्टि से वाक्यांश 3 में दिए गए जीआईएस पर ध्यान देना, जो इसका हिस्सा नहीं है। अतः केवल विकल्प (बी) ही शेष रहता है।


78. नम्नलिखित में से कौन-सी, ब्रम्हापुत्र की सहायक नदी है/नदियाँ हैं?

1. दिबांग
2. कमेंग
3. लोहित

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (डी) दी गई तीनों नदियां ब्रह्मपुत्र नदी की उपनदियां हैं। अतः विकल्प (डी) सही उत्तर है। नदियों और उपनदियों पर प्रश्न इस परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं।


79. "कोर बैकिंग समाधान (Core Banking Solutions)" पद कभी-कभी समाचारों में देखा जाता है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से इस पद का सही वर्णन करता है/करते हैं?

1. यह बैंक की शाखाओं का वह तंत्र है जो उपभोक्ताओं को अपने खातों का संचालन बैंक की किसी भी शाखा से कर सकने की सुविधा देता है चाहे उन्होंने अपना खाता कहीं भी खोल रखा हो।
2. यह व्यावसायिक बैंकों पर कम्प्यूटरीकरण के माध्यम से RBI का नियंत्रण बढ़ाने का एक प्रयास है।
3. यह एक विस्तृत प्रक्रिया है जिसके द्वारा विशाल अनर्जक (नाॅन-परफाॅर्मिंग) परिसम्पत्ति वाले बैंक का अधिग्रहण दूसरे बैंक द्वारा कर लिया जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (ए) यह सबसे आसान प्रश्न में से एक था ! वाक्यांश 2 और 3 कोर बैंकिंग के संदर्भ में असंगत हैं ,केवल वाक्यांश 1 सही है। अतः विकल्प (ए) सही उत्तर है।


80. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

  कभी-कभी समाचारों में देखे जाने वाले शब्द  उनका मूल स्त्रोत
1.  एनेक्स-1 देश  कार्टाजेना प्रोटोकाॅल
2.  प्रमाणित उत्सर्जन कटौतियां (सर्टिफाइड अमिशन्स रिडक्शन)  नागोया प्रोटोकाॅल
3.  स्वच्छ विकास क्रियाविधि (क्लीन डेवलपमेंट मेकेनिज्म)  क्योटो प्रोटोकाल

उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (सी) एनेक्स -1 देश ऐसा शब्द है जो क्योटो प्रोटोकॉल में आता है। प्रमाणित उत्सर्जन न्यूनीकरण भी क्योटो प्रोटोकॉल का हिस्सा है। और शब्द स्वच्छ विकास तंत्र भी क्योटो प्रोटोकॉल का ही हिस्सा है। अतः केवल तीसरा युग्म ही सुमेलित है। उत्तर विकल्प (सी) है।


81. जैव सूचना-विज्ञान (बायोइंफार्मेटिक्स) में घटनाक्रमों/गतिविधि के संदर्भ में समाचारों में कभी-कभी दिखने वाला पद ‘‘ट्रांसक्रिप्टोम) (transcriptome) किसे निर्दिष्ट करता है?

(a) जीनोम संपादन (जीनोम एडिटिंग) में प्रयुक्त एंजाइमों की एक श्रेणी
(b) किसी जीव द्वारा अभिव्यक्त mRNA अणुओं की पूर्ण श्रृंखला
(c) जीन अभिव्यक्ति की क्रियाविधि का वर्णन
(d) कोशिकाओं में होने वाले अनुवांशिक उत्परिवर्तनों की एक क्रियाविधि

उत्तर (बी) ट्रांसक्रिपटोम शब्द का संबंध किसी जीव के जीन्स से व्यक्त सभी संदेशवाहक आरएनए (एमआरएनए) अणुओं का कुल योग है। अतः विकल्प (बी) सही उत्तर है। मानव जीनोम डीएनए से बने होते हैं, जो एक लंबा, घुमावदार अणु होता है जिसमें कोशिकाओं के निर्माण और संधारण के लिए आवश्यक निर्देश होते हैं। ये निर्देश चार विभिन्न रसायनों के ष्आधार युग्मोंष् द्वारा व्यक्त होते हैं, जो 20,000 से 25,000 जीन्स में संयोजित होते हैं। निर्देशों का पालन करने के लिए डीएनए को ष्पढनाष् और उसका -शब्दों में लिप्यंतरण करना आवश्यक है जिनकी आरएनए में प्रतिलिपि बनती है। इन जीन पठनों को लिप्यंतर कहा जाता है और ट्रांसक्रिपटोम इन लिप्यंतरों का समूह है। विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं के ट्रांसक्रिपटोम को संग्रहित करके और उनकी तुलना करके अनुसन्धानकर्ता इस बात का गहराई से अध्ययन कर सकते हैं कि एक विशिष्ट प्रकार की कोशिका किस प्रकार बनती है, वह कोशिका किस प्रकार काम करती है और जीन गतिविधि के सामान्य स्तर में परिवर्तन बीमारी पैदा करने में किस प्रकार का योगदान देते हैं। इसके अतिरिक्त ट्रांसक्रिपटोम अनुसंधानकर्ताओं को एक व्यापक जीनोम वृहद चित्र की सहायता से इस बात की जानकारी देने में भी सहायक हो सकता है कि कौन से जीन किस कोशिका में सक्रिय हैं। (संदर्भ लिंक - https://www.genome.gov/13014330/transcriptome-fact-sheet/ )


82. भारत सरकार द्वारा चलाया गया ‘‘मिशन इंद्रधनुष’’ किससे संबंधित है?

(a) बच्चों और गर्भवती महिलाओं का प्रतिरक्षण
(b) पूरे देश में स्मार्ट सिटी का निर्माण
(c) बाहरी अंतरिक्ष में पृथ्वी सदृश ग्रहों के लिए भारत की स्वयं की खोज
(d) नई शिक्षा नीति

उत्तर (ए) "मिशन इंद्रधनुष" की शुरुआत भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 25 दिसंबर 2014 को की गई। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 2 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीके द्वारा निवारण करने योग्य सात बीमारियों के विरुद्ध संपूर्ण टीकाकरण किया जाये। अतः विकल्प (ए) सही उत्तर है।


83. निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार के ‘हरित भारत मिशन' के उद्देश्य को सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है/करते हैं?

1. पर्यावरणीय लाभों एवं लागतों को केंद्र एवं राज्य के बजट में सम्मिलित करते हुए तद्द्वारा ‘हरित लेखाकरण (ग्रीन अकाउंटिंग) को अमल में लाना
2. कृषि उत्पाद के संवर्धन हेतु द्वितीय हरित क्रांति आरंभ करना जिससे भविष्य में सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो
3. वन आच्छादन की पुनप्र्राप्ति और संवर्धन करना तथा अनुकूलन (अडॉप्टेशन) एवं न्यूनीकरण (मिटिगेशन) के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (सी) हरित भारत के लिए राष्ट्रीय मिशन जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्ययोजना के अन्तर्गत आठ अभियानों में से एक है। हरित भारत के लिए राष्ट्रीय मिशन के तीन मुख्य उद्देश्य हैं - 1. अगले 10 वर्षों में भारत में वनीकरण / पारिस्थितिकी बहाली के क्षेत्र को दुगना करना और इस प्रकार वनीकरण किये गए या पारिस्थितिकी बहाल किये गए क्षेत्र का कुल क्षेत्र 2 करोड हेक्टेयर हो जाए (अर्थात 1 करोड अतिरिक्त वन ध् गैर-वन क्षेत्र जिसका संधारण मिशन द्वारा किया जाएगा और साथ ही 1 करोड क्षेत्र का संधारण वन विभागों या अन्य अभिकरणों द्वारा अन्य हस्तक्षेपों के माध्यम से किया जाएगा) , 2. वर्ष 2020 तक भारत के वनों द्वारा जीएचजी के निष्कासन को भारत के कुल जीएचजी उत्सर्जन के 6.35 प्रतिशत तक बढाना (इस अभियान के अभाव में जो वृद्धि केवल 1.5 प्रतिशत तक होने की संभावना है) । इसके लिए 1 करोड हेक्टेयर वनों / पारिस्थितिकी तंत्रों के भू जैवभार के ऊपर और नीचे वृद्धि करना आवश्यक है जिसका परिणाम वार्षिक 4.3 करोड टन कार्बन डाइऑक्साइड की बढी हुई कार्बन जब्ती में होगा। य और 3. मिशन द्वारा संधारित वनों ध् पारिस्थितिकी तंत्रों लचीलेपन में वृद्धि करना, घुसपैठ, भूजल पुनर्भरण, धाराओं और झरनों के प्रवाह, जैवविविधता मूल्य में वृद्धि करना और सेवाओं (जलाऊ लकडी, चारे, इमारती लकडी, एनटीएफपी इत्यादि) का प्रावधान करना ताकि स्थानीय समुदायों की जलवायु परिवर्तनों की दृष्टि से अनुकूलन में सहायता की जा सके। अतः वाक्यांश 3 सही है और सही उत्तर विकल्प (सी) है। वाक्यांश 2 कृषि उत्पादन से संबंधित है न कि पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से। वाक्यांश 1 एक वित्तीय मामला है जो इस अभियान का हिस्सा नहीं है।


84. भारत में, पूर्व-संवेष्टित (प्रीपैकेज्ड) वस्तुओं के संदर्भ में खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग और लेबलिंग) विनियम, 2011 के अनुसार किसी निर्माता को मुख्य लेबल पर निम्नलिखित में से कौन-सी सूचना अंकित करना अनिवार्य है?

1. संघटकों की सूची, जिसमें संयोजी शामिल हैं
2. पोषण-विषयक सूचना
3. चिकित्सा व्यवसाय द्वारा दी गई किसी एलर्जी प्रतिक्रिया की संभावना के संदर्भ में संस्तुतियाँ, यदि कोई हैं
4. शाकाहारी/मांसाहारी

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) 1, 2 और 3
(b) 2, 3 और 4
(c) 1, 2 और 4
(d) केवल 1 और 4

उत्तर (सी) खाद्य सुरक्षा एवं मानक (पैकेजिंग एवं लेबलिंग) विनियम, 2011 के अनुसार विनिर्माताओं के लिए यह अनिवार्य है कि वे मुख्य लेबल पर निम्न जानकारी प्रस्तुत करें रू 1. योगशीलों सहित सामग्री की सूची, 2. पोषण संबंधी जानकारी, 3. शाकाहारी / मांसाहारी। अतः वाक्यांश 1, 2 और 4 सही हैं और सही उत्तर विकल्प (सी) है। आपको मैगी नूडल्स विवाद और पतंजलि का नूडल्स प्रवेश याद है?


85. कभी-कभी समाचारों में दिखने वाला ‘‘प्रोजेक्ट लून‘‘ Project Loon संबंधित है

(a) अपशिष्ट-प्रबंधन प्रौद्योगिकी से
(b) बेतार-संचार प्रौद्योगिकी से
(c) सौर ऊर्जा उत्पादन प्रौद्योगिकी से
(d) जल-संरक्षण प्रौद्योगिकी से

उत्तर (बी) लून परियोजना एक अनुसंधान एवं विकास परियोजना है जिसे एक्स (पूर्व का गूगल एक्स) द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में इन्टरनेट सुविधा प्रदान करना है। यह परियोजना उच्च ऊंचाई के गुब्बारों का उपयोग करती है जो समतापमंडल में लगभग 18 कि मी (11 मील) की ऊंचाई पर स्थापित किये जाते हैं ताकि 4 जी-एलटीई तक की गति वाला एक हवाई वायरलेस संजाल निर्मित किया जा सके। अतः विकल्प (बी) सही उत्तर है। सुरक्षा मुद्दों के कारण यह विवादस्पद बन गया।


86. कभी-कभी समाचारों में ‘‘नेट मीटरिंग‘‘ Net metering निम्नलिखित में से किसको प्रोत्साहित करने के संदर्भ में देखा जाता है?

(a) परिवारों/उपभोक्ताओं द्वारा सौर ऊर्जा का उत्पादन और उपयोग
(b) घरों के रसोईघरों में पाइप्ड नैचरल गैस का उपयोग
(c) मोटरगाड़ियों में CNG किट लगवाना
(d) शहरी घरों में पानी के मीटर लगवाना

उत्तर (ए) नेट मीटरिंग एक बिलिंग तंत्र है जो सौर ऊर्जा प्रणाली के मालिकों को उनके द्वारा ग्रिड में प्रदान की गई अतिरिक्त बिजली के लिए धन के रूप में श्रेय प्रदान करता है। भारत अपने सौर उत्पादन में एल लंबी छलांग लगाने के लिए प्रयासरत है। यह एक अपेक्षित प्रश्न था। विकल्प (ए) सही उत्तर है।


87. ‘‘व्यापार करने की सुविधा का सूचकांक (East of Doing Business Index) में भारत की रैंकिंग समाचार-पत्रों में कभी-कभी दिखती है। निम्नलिखित में से किसने इस रैंकिंग की घोषणा की है?

(a) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD)
(b) विश्व आर्थिक मंच
(c) विश्व बैंक
(d) विश्व व्यापार संगठन (WTO)

उत्तर (सी) एक काफी अध्ययन किया गया, काफी बहस किया गया और समाचार पत्रों में काफी प्रकाशित किया गया विषय है। व्यापार की सहजता के क्रमांकन की घोषणा विश्व बैंक द्वारा की जाती है। एक निवेश गंतव्य के रूप में विकसित होने के लिए भारत के लिए एक उच्च क्रमांकन आवश्यक है। अतः विकल्प (सी) सही उत्तर है।


88. भारतीय इतिहास के मध्यकाल में बंजारे सामान्यतः कौन थे?

(a) कृषक
(b) योद्धा
(c) बुनकर
(d) व्यापारी

उत्तर (डी) बंजारा (जिन्हें लंबानी, वंजारा और गोरमती भी कहा जाता है) एक ऐसा समुदाय है जिसे आमतौर पर घुमंतू सानुदाय के रूप में वर्णित किया जाता है, जो भारत के राजस्थान राज्य में पाए जाते हैं, और अब संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप में फैले हुए हैं। बंजारे पारंपरिक रूप से बैलों और नमक के आपूर्तिकर्ता व्यापारी माने जाते थे। ऐसा माना जाता है कि बंजारा शब्द संस्कृत शब्द वन चर से आया है (अर्थात वनों में विचरण करने वाले) । लंबाणी या लामनी शब्द संस्कृत शब्द लवण (नमक) से लिया गया प्रतीत होता है जो प्रमुख वस्तु थी जिसका यह समुदाय व्यापार करता था। अतः बंजारे मुख्य रूप से व्यापारी थे। अतः सही उत्तर विकल्प (डी) है। इस समुदाय की महिलाऐं कढाई का कार्य करती थीं परंतु यह उनके जीवनयापन का स्रोत नहीं था।


89. सम्राट अशोक के राजादेशों का सबसे पहले विकूटन (डिसाइफर) किसने किया था?

(a) जार्ज बुहर
(b) जेम्स प्रिंसेप
(c) मैक्स मुलर
(d) विलियम जोन्स

उत्तर (बी) भारतीय मौर्य राजवंश के तृतीय सम्राट, सम्राट अशोक को विश्व इतिहास के सबसे अनुकरणीय शासकों में से एक माना जाता है। उन्नीसवीं सदी में भारत, नेपाल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बडी संख्या में शिलालेख प्रकाश में आये। शिलाओं और स्तंभों पर उकेरे गए ये शिलालेख अशोक द्वारा किये गए सुधारों और उसकी नीतियों का चित्रण करते हैं और ये उसकी प्रजा को दिए गए परामर्शों को प्रकट करते हैं। 1837 में जेम्स प्रिंसेप दिल्ली के एक विशाल स्तंभ पर उकेरे गए शिलालेख को पढने में सफल हुए। हालांकि इसी प्रकार के शिलालेखों के साथ अन्य अनेक स्तंभ और शिलाएं काफी पहले से भी ज्ञात थीं और इन्होंने विद्वानों की जिज्ञासा को काफी आकर्षित किया। प्रिन्सेप के लेख स्वयं को ष्ईश्वर का परमप्रियष् बताने वाले राजा पियादासी द्वारा जारी किये गए शिलालेखों की एक श्रृंखला साबित हुए। अतः विकल्प (बी) सही उत्तर है।


90. ‘ग्राम न्यायालय अधिनियम‘‘ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. इस अधिनियम के अनुसार ग्राम न्यायालय केवल सिविल मामलों की सुनवाई कर सकता है, आपराधिक मामलों की नहीं।
2. यह अधिनियम स्थानीय सामाजिक सक्रियतावादियों को मध्यस्थ/सुलहकर्ता के रूप में स्वीकार करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (बी) ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 के अनुसार, ग्राम न्यायालयों को इस अधिनियम में प्रदान किये गए स्तर तक दीवानी और आपराधिक, दोनों प्रकार के क्षेत्राधिकार प्राप्त हैं। अतः वाक्यांश 1 गलत है। इस अधिनियम के अनुसार, ग्राम स्तर के सामाजिक कार्यकर्ता, जिन्हें मध्यस्थों के रूप में नियुक्त करने की दृष्टि से उचित सत्यनिष्ठा है, और जिनके पास उच्च न्यायालय द्वारा निर्धित इस प्रकार की योग्यता और अनुभव है उन्हें मध्यस्थों के रूप में कार्य करने की अनुमति प्रदान की जा सकती है। अतः वाक्यांश 2 सही है, और सही उत्तर विकल्प (बी) है।


91. ‘‘ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशीप‘‘ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. यह चीन और रूस को छोड़कर प्रशांत महासागर तटीय सभी देशों के मध्य एक समझौता है।
2. यह केवल तटवर्ती सुरक्षा के प्रयोजन से किया गया सामरिक गठबंधन है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (डी) ष्ट्रेन-पैसिफिक पार्टनरशिपष् के संबंध में वाक्यांश 1 सही प्रतीत होता है, परंतु यह सही नहीं है। इसमें जिस महत्वपूर्ण शब्द पर ध्यान देना चाहिए वह है ष्सभीष् । टीपीपी में 1 2 रिम देश हैं परंतु सभी नहीं हैं (उदाहरणार्थ फिलीपींस इससे बाहर है) । चीन और रूस इसका हिस्सा नहीं हैं। टीपीपी के हस्ताक्षरकर्ता देशों में ब्रूनेई, चिली, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, मलेशिया, मेक्सिको, पेरू, अमेरिका और विएतनाम शामिल हैं। वाक्यांश 2 गलत है। यह केवल समुद्री सुरक्षा के प्रयोजन से सामरिक गठबंधन नहीं है, बल्कि यह बारह रिम देशों के बीच का व्यापार समझौता है। राह सही उत्तर विकल्प (डी) है।


92. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन (इंडिया-अफ्रीका सम्मिट)

1. जो 2015 में हुआ, तीसरा सम्मेलन था
2. की शुरुआत वास्तव में 1951 में जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई थी उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (ए) वाक्यांश 1 सही है। 26 से 30 अक्टूबर 2015 के दौरान आयोजित की गई भारत-अफ्रीका मंच की शिखर परिषद् इस प्रकार की तीसरी शिखर परिषद् थी। वाक्यांश 2 गलत है। भारत-अफ्रीका मंच शिखर परिषद् भारत-अफ्रीका संबंधों का आधिकारिक मंच है। भारत-अफ्रीका मंच की शिखर परिषद् का आयोजन प्रत्येक तीन वर्षों में किया जाएगा। पहली बार इस मंच की शिखर परिषद् का आयोजन वर्ष 2008 में नई दिल्ली में हुआ था। यह भारत और अफ्रीकी संघ द्वारा चुने गए 14 अफ्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई अपनी तरह की पहली बैठक थी। अतः विकल्प (ए) सही उत्तर है।


93. RBI द्वारा घोषित ‘‘ कोषों की सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर Marginal Cost of Funds based Lending Rate (MCLR) का/के उद्देश्य क्या है/हैं?

1. ये दिशानिर्देश उधारों की ब्याज दरें निर्धारित करने हेतु बैंकों द्वारा अपनाई गई विधि में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद करते हैं।
2.ये दिशानिर्देश बैंक साख की उपलब्धता ऐसी ब्याज दरों पर सुनिश्चित करने में मदद करते हैं जो ऋण लेने वाले एवं बैंक दोनों के लिए न्यायसंगत हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (सी) अप्रैल 2016 से भारतीय रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों द्वारा ऋण दरों के निर्धारण के लिए एक नई पद्धति लाया है जिसका नाम है निधियों की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर)। एमसीएलआर के आधार पर विभिन्न प्रकार के ग्राहकों के लिए ब्याज दरें उनकी जोखिम आशंका के अनुसार निर्धारित की जानी चाहियें। अब आधार दर का निर्धारण एमसीएलआर गणना के आधार पर होगा। एमसीएलआर प्रणाली का अभिनव तत्व यह है कि यह तथाकथित मौद्रिक पारेषण (जो आरबीआई की बैंकों के विरुद्ध नियमित शिकायत है) को सुविधाजनक बनाती है। आरबीआई बैंकिंग व्यवस्था को मौद्रिक पारेषण के महत्वपूर्ण भाग के रूप में रेपो दर परिवर्तन को ब्याज दर परिवर्तन के रूप में प्रभावी रूप से प्रदान करने का आग्रह करती है। अतः एमसीएलआर से संबंधित उपरोक्त दोनों वाक्यांश सही हैं, और सही उत्तर विकल्प (सी) है।


94. भारत में पाई जाने वाली नस्ल, ‘‘खाराई ऊँट‘‘ के बारे में अनूठा क्या है/हैं?

1. यह समुद्र-जल में तीन किलोमीटर तक तैरने में सक्षम है।
2. यह मैन्ग्रोव की चराई पर जीता है।
3. यह जंगली होता है और पालतू नहीं बनाया जा सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (ए) यह निश्चित रूप से एक गुगली प्रश्न था ! खराई ऊँट ऊँट प्रजाति का वह प्रकार है जो गुजरात के कच्छ क्षेत्र के खराई क्षेत्र में पाया जाता है। खराई ऊंटों की एक विशिष्ट विशेषता यह है कि ये कच्छ वनस्पति (मैनग्रोव) की खोज में 3 किलोमीटर तक तैर सकते हैं क्योंकि वे कच्छ वनस्पति पर जीवित रहते हैं। अतः वाक्यांश 1 और 2 सही हैं। वाक्यांश 3 गलत है। खराई ऊँट पालतू जानवर होते हैं जो गुजरात के भुज क्षेत्र के लोगों द्वारा पाले जाते हैं। अतः सही उत्तर विकल्प (ए) अहि।


95. हाल ही में हमारे वैज्ञानिकों ने केले के पौधे की एक नई और भिन्न जाति की खोज की है जिसकी ऊँचाई लगभग 11 मीटर तक जाती है और उसके फल का गूदा नारंगी रंग का है। यह भारत के किस भाग में खोजी गई है?

(a) अंदमान द्वीप
(b) अन्नामलई वन
(c) मैकल पहाड़ियाँ
(d) पूर्वोत्तर उष्णकटिबंधीय वर्षावन

उत्तर (ए) भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने छोटे अंडमान द्वीपों के दूरस्थ उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्र से केले की एक नई प्रजाति की खोज की है। यह प्रजाति, मूसा इंडेंडमनेनसिस, इस द्वीप के कृष्णा नालाह वन के लगभग 16 कि मी अंदर स्थित है। यह नई प्रजाति लगभग 11 मीटर ऊंची होती है जबकि सामान्य केले की प्रजाति की ऊंचाई तीन से चार मीटर होती है। नई प्रजाति के फल का आकार लगभग एक मीटर होता है, जो नियमित प्रजाति के केले के आकार के लगभग तिगुना होता है। अतः सही उत्तर विकल्प (ए) है।


96. INS अस्त्रारिणी का, जिसका हाल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ था, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वोत्तम वर्णन है?

(a) उभयचर युद्धपोत
(b) नाभिकीय शक्ति-चलित पनडुब्बी
(c) टारपीडो प्रमोचन और पुनप्र्राप्ति जलयान
(d) नाभिकीय शक्ति चलित विमान वाहक

उत्तर (सी) आईएनएस अस्त्रधारिणी भारतीय नौसेना का पूर्णतः स्वदेशी रचित एवं निर्मित टारपीडो प्रक्षेपक एवं रिकवरी पोत है। अतः सही उत्तर विकल्प (सी) है। नौसेना से संबंधित सभी दुर्घटनाओं, हथियार खरीद मुद्दों इत्यादि के परिप्रेक्ष्य में यह महत्वपूर्ण था।


97. ‘‘ग्रीज्ड लाइट्निंग-10 (GL-10) ]जिसका हाल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ, क्या है?

(a) NASA द्वारा परीक्षित विद्युत विमान
(b) जापान द्वारा डिजाइन किया गया सौर शक्ति से चलने वाला दो सीटों वाला विमान
(c) चीन द्वारा लांच की गई अंतरिक्ष वेधशाला
(d) ISRO द्वारा डिजाइन किया गया पुनरोपयोगी राॅकेट

उत्तर (ए) जीएल-10 ग्रीस्ड लाइटनिंग एक संकर डीजल-विद्युत् झुके पंख वाला हवाई जहाज है। पूर्ण जीएल-10 डीजल-विद्युत् झुके पंख वाला हवाई जहाज होगा। वर्तमान में नासा ने 50 प्रतिशत पैमाने का 10 फुट पंख आकार वाला संपूर्ण बिजली बैटरी द्वारा चलित प्रदर्शक विमान बनाया है। अतः सही उत्तर विकल्प (ए) है। स्वच्छ ऊर्जा का मुद्दा।


98. ‘‘गहन कदन्न संवर्धन के माध्यम से पोषण सुरक्षा हेतु पहल Initiative for Nutritional Security through Intensive Millets Promotion के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. इस पहल का उद्देश्य उन्नत उत्पादन और कटाई-उपरांत प्रौद्योगिकियों को निदर्शित करना है, एवं समूह उपागम (क्लस्टर अप्रोच) के साथ एकीकृत रीति से मूल्य वर्धन तकनीकों को निदर्शित करना है।
2. इस योजना में निर्धन, लघु, सीमांत एवं जनजातीय किसानों की बड़ी हितधारिता (स्टेक) है
3. इस योजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य वाणिज्यिक फसलों के किसानों को, पोशकों के अत्यावश्यक निवेशकों के और लघु सिंचाई उपकरणों के निःशुल्क किट प्रदान कर, कदन्न की खेती की ओर प्रोत्साहित करना है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (ए) श्सघन मोटा अनाज संवर्धन के माध्यम से पोषण सुरक्षा पहलश् का लक्ष्य देश में मोटे अनाज के उत्पादन में वृद्धि के लिए सुधारित उत्पादन और कटाई पश्चात की प्रौद्योगिकियों की एकीकृत रूप से दृश्य प्रभाव को उत्प्रेरित करने का प्रदर्शन करना है। मोटे अनाज के उत्पादन में वृद्धि के अतिरिक्त प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन प्रौद्योगिकियों के माध्यम से यह योजना मोटे अनाज आधारित खाद्यों में उपभोक्ता मांग निर्मित करने की भी संभावना है। अतः वाक्यांश 1 सही है। वाक्यांश 3 आंशिक रूप से सही है अतः इससे विद्यार्थी भ्रमित हो सकते हैं। योजना पोषकों की महत्वपूर्ण निविष्टियों की किट निःशुल्क प्रदान करती है परंतु सूक्ष्म सिंचाई उपकरण प्रदान नहीं करती। अतः वाक्यांश 3 गलत है और सही उत्तर विकल्प (ए) है।


99. ‘‘स्वदेशी‘‘ और ‘‘बहिष्कार ‘‘ पहली बार किस घटना दौरान संघर्ष की विधि के रूप में अपनाए गए थे?

(a) बंगाल विभाजन के विरूद्ध आंदोलन
(b) होम रूल आंदोलन
(c) असहयोग आंदोलन
(d) साइमन कमीशन की भारत यात्रा

उत्तर (ए) स्वदेशी और बहिष्कार का संघर्ष और विरोध की विधियों के रूप में पहली बार उपयोग बंगाल के विभाजन के विरुद्ध हुए आंदोलन के दौरान किया गया था। अतः सही उत्तर विकल्प (ए) है।


बधाइयाँ ! समसामयिक मामलों के अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय परिप्रेक्ष्य में पूछे गए लगभग 80-85% प्रश्न पीटी की नॉलेज बूस्टर श्रृंखला में शामिल किये गए हैं तथा सामान्य अध्ययन के व्याख्यानों में शामिल किये गए हैं। "राजनीति और सरकारी योजनाओं" से सम्बंधित सभी प्रश्नों को संपूर्ण रूप से शामिल किया गया था। मध्ययुगीन तथा प्राचीन इतिहास का एक बहुत बड़ा भाग भी शामिल किया गया था। कृषि से संबंधित प्रश्न ना केवल प्रथम प्रश्नपत्र में बल्कि द्वितीय प्रश्नपत्र के सभी गद्यांशों में विस्तारपूर्वक शामिल किया गया है। पर्यावरण और पारिस्थितिकी से सम्बंधित सभी बुनियादी तत्वों को संधियों और समझौतों सहित शामिल किया गया। हमें अपने सभी "सेल्फ-प्रेप" विद्यार्थियों से परीक्षा में उनके प्रदर्शन के बारे में उत्कृष्ट प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। मुख्य परीक्षा हेतु शुभकामनाएं!
सभी हेतु - इन निशुल्क संसाधनों का उपयोग करें तथा सीखें - Bodhi Booster | Hindi Bodhi Booster | Bodhi News
आर्थिक सर्वेक्षण 2017, तथा बजट 2017 पर विस्तृत व्याख्यान इवेंट के तीन दिन बाद उपलब्ध ! पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी जावेंगी !

100. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. बोधिसत्व, बौद्धमत के हीनयान सम्प्रदाय की केंद्रीय संकल्पना है।
2. बोधिसत्व अपने प्रबोध के मार्ग पर बढ़ता हुआ करूणामय है।
3. बोधिसत्व समस्त सचेतन प्राणियों को उनके प्रबोध मार्ग पर चलने में सहायता करने के लिए स्वयं की निर्वाण प्राप्ति विलम्बित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 2
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (बी) बोधिसत्व परिकल्पना महायन पंथ के केंद्र में है न कि हिनायन पंथ के। अतः वाक्यांश 1 गलत है। वाक्यांश 2 और 3 सही हैं और सही उत्तर विकल्प (बी) है।




संदीप सर द्वारा लिए गए विश्लेषण सत्र को यहाँ देखें!

ANSWER KEY SET C