विहंगम दृष्टि
  • वर्ष 2015 से सीसैट मात्र आर्हता परीक्षा बन गई थी अतः अनेक परीक्षार्थी इसके विषय में काफी शिथिल और निश्चिन्त हो गए थे। यदि आपने इसे गंभीरता से नहीं लिया होगा तो यह एक भूल साबित हो सकती है।
  • समग्र रूप से सीसैट आसान प्रश्नपत्र नहीं था। या तो आपको पठन बोध (हिंदी या अंग्रेजी, केवल अंग्रेजी नहीं) में बहुत निपुण होना चाहिए या प्राथमिक गणित और तर्कबुद्धि में निपुण होना चाहिए। यदि आप इन दोनों में संघर्ष करते हों तो यह प्रश्नपत्र आपके लिए दुःस्वप्न बन सकता है।
  • एक बार फिर निर्णय कार्य पर कोई प्रश्न नहीं पूछा गया था।
  • विषायान्तर्गत प्रश्नों का वितरण निम्नानुसार था - गणित और प्राथमिक संख्यात्मक पर 28 प्रश्न, पठन बोध पर 27 प्रश्न और 25 प्रश्न तार्किक और विश्लेषणात्मक विवेक बुद्धि पर पूछे गए थे।
  • जहाँ गणित और प्राथमिक संख्यात्मक के अनेक प्रश्नों में केवल सामान्य सूत्रों के अनुप्रयोग या समस्या युक्त स्थितियों के बुनियादी विश्लेषण या सामान्य तर्क शक्ति आवश्यक थे वहीं कुछ प्रश्न सीधे और आसान नहीं थे।
  • तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक विवेकबुद्धि के प्रश्नों में भी यही था। 5 प्रश्नों का एक समुच्चय तो बहुत ही आसान था, और अंकों को बढ़ाने के लिए इन्हें हल करना ही चाहिए था। हाँ ! कुछ प्रश्न समुच्चय इतने आसान भी नहीं थे।
  • पठन बोध के प्रश्न (जो अंग्रेजी और हिंदी के आइना प्रतिलिपि थे) बहुत ही उत्कृष्ट थे ! समग्र रूप से 27 प्रश्न 17 परिच्छेदों में विस्तारित थे (जिनका प्रत्येक का आकार छोटा था)। परंतु कई विकल्प जटिल थे, विशेष रूप से "अंतर्निहित" वाले प्रश्न।
  • यदि आप पठन बोध के प्रश्नों को देखें तो सीसैट 2016 का प्रश्नपत्र उच्च गुणवत्ता वाला था। इस वर्ष पठन बोध के परिछेद स्पष्ट रूप से तीन विषयवस्तुओं पर केंद्रित थे - (1) पारिस्थितिकी तंत्र और पर्यावरण (जिसमें कृषि और खाद्य संबंधी मुद्दे भी शामिल थे), (2) शासन और इसकी समस्याएं (जो वर्तमान सरकार के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करते थे), और (3) स्वच्छता, न्याय के मुद्दे इत्यादि। कुल मिलाकर 17 परिछेद दिए गए थे - जिनमें से 13 ऐसे थे जिनके एक-एक प्रश्न थे और 4 ऐसे थे जिनके प्रत्येक के एक से अधिक प्रश्न थे।
  • इन परिच्छेदों की गुणवत्ता काफी उत्कृष्ट थी, और प्रत्येक प्रश्न व्यक्ति को सावधानीपूर्वक विचार करने के लिए मजबूर करता था। हालांकि इस काम को विकल्पों ने काफी हद तक आसान बना दिया था। प्रश्नपत्र प्रथम- जीएस के कुछ प्रश्नों के विपरीत सीसैट के विकल्प एक दूसरे से काफी निकट नहीं थे। इसके कारण सही उत्तर को पहचानना आसान था। हम मानते हैं कि यह दृष्टिकोण काफी अच्छा है, क्योंकि यह आर्हता प्रश्नपत्र को भी तैयारी करने योग्य बना देता है। यह बहुत आसान तो निश्चित ही नहीं था। यूपीएससी विद्यार्थियों को यह जताना चाहती है कि उन्हें इन अहम मुद्दों के बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है जो राष्ट्रीय उपदेश और उद्देश्यों को परिभाषित करते हैं।
  • व्यापक दृष्टि से देखा जाये तो सीसैट के लिए कुछ हद तक अभ्यास निश्चित रूप से आवश्यक है। आप केवल यह मान कर नहीं चल सकते कि आप बिना किसी तैयारी के इसे आसानी से पार कर लेंगे।

     


विषयवार वर्गीकरण

CSE प्रारंभिक परीक्षा 2016 - प्रश्नपत्र II - CSAT
विषय प्रश्नों की संख्या 
बुनियादी संख्यामकता एवं गणित 28
बोधगम्यता
(कुल 17 अवतरण / कैसलेट्स)
27
तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क 25
दृश्य तर्क 0
डेटा व्याख्या 0
निर्णय लेना 0
कुल 80

     

विस्तृत प्रश्नवार समाधान (Set C)

परिच्छेद - 1

पारदर्शिता और प्रतियोगिता को समाप्त करने से, क्रोनी पूंजीवाद (क्रोनी-कैपिटलिज़्म) मुक्त उद्यम, अवसर और आर्थिक प्रगति के लिए हानिकारक है। क्रोनी पूंजीवाद, जिसमें धनाढ्य और प्रभावशाली व्यक्तियों पर यह आरोप लगता है कि उन्होंने भ्रष्टाचारी राजनीतिज्ञों को घूसर देकर जमीन और प्राकृतिक संसाधन तथा विभिन्न लाइसेन्स प्रगाप्त किए है, अब एक प्रमुख मुद्दा बन गया है जिससे निपटने की जरूरत है। भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की संवृद्धि के लिए एक बहुत बड़ा खतरा मध्य-आय-जाल (मिडिल इन्कम ट्रैप) है जहां क्रोनी पूंजीवाद अल्पतंत्रों (आॅलिगार्कीज़) को निर्मित करता है जो संवृद्धि को धीमा कर देते हैं।

1. उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तार्किक उपनिगमन (कोरोलरी) निम्नलिखित में से कौन सा है?

(a) अपेक्षाकृत अधिक कल्याणकारी स्कीमों को आरंभ करने और चालू स्कीमों के लिए अपेक्षाकृत अधिक वित्त आबंटित करने की तत्काल आवश्यकता है
(b) आर्थिक विकास को अन्य माध्यमों से प्रोत्साहित करने एवं निर्धनों को लाइसेंस जारी करने का प्रयास किया जाना चाहिए
(c) वर्तमान में सरकार की कार्य-प्रणाली को और पारदर्शी तथा वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करनेे की आवश्यकता है
(d) हमें सेवा क्षेत्रक की जगह निर्माण क्षेत्रक का विकास करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए

उत्तर (सी) विषयवस्तु : अंतरंग पूंजीवाद और शासन के मुद्दे : परिच्छेद में दी गई पहली पंक्ति "पारदर्शिता की हत्या द्वारा ----" स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि शासन की कार्यप्रणाली में अधिक पारदर्शिता की आवश्यकता है। भारत एक बढती हुई अर्थव्यवस्था है, और अंतरंग पूंजीवाद तीव्र आर्थिक वृद्धि को नुकसान पहुंचा सकता है। "उपप्रमेय" एक ऐसा प्रस्ताव होता है जो पहले से सिद्ध किये हुए का अनुसरण करता है। अतः विकल्प (सी) सही उत्तर है।


परिच्छेद - 2

जलवायु अनुकूलन अप्रभावी हो सकता है यदि दूसरे विकास संबंधी सरोकारों के संदर्भ में नीतियों को अभिकल्पित नहीं किया जाता। उदाहरण के तौर पर, एक व्यापक रणनीति, जो जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में खाद्य सुरक्षा की अभिवृद्धि करने का प्रयास करती है, कृषि प्रसार, फसल विविधता, एकीकृत जल एवं पीड़क प्रबंधन और कृषि सूचना सेवाओं से संबंधित समन्वित उपायों को एक समुच्चय को, सम्मिलित कर सकती है। इनमें से कुछ उपाय जलवायु परिवर्तन से और अन्य उपाय आर्थिक विकास से संबंधित हो सकते हैं।

2. उपर्युक्त परिच्छेद से कौन सा सर्वाधिक तर्कसंगत और निर्णायक निष्कर्ष (इनफेरेंस) निकाला जा सकता है?

(a) विकासशील देशों में जलवायु अनुकूलन जारी रखना कठिन है
(b) खाद्य सुरक्षा की अभिवृद्धि करना, जलवायु अनुकूलन की अपेक्षा कहीं अधिक जिटल विषय है
(c) प्रत्येक विकासात्मक क्रियाकलाप प्रत्यक्षतः या अप्रत्यक्षतः जलवायु अनुकूलन से जुड़ा है
(d) जलवायु अनुकूलन की दूसरे आर्थिक विकास विकल्पों के संबंध में परीक्षा की जानी चाहिए

उत्तर (डी) विषयवस्तु : जलवायु अनुकूलन एवं विकास चिंताएं - केवल विकल्प (डी) बुद्धिमान, संपूर्ण और ऐसा जो चरम नहीं है, प्रतीत होता है। विकल्प (ए) गलत है। विकल्प (बी) का कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया है। विकल्प (सी) गलत है। अतः विकल्प (डी) सही उत्तर है।


परिच्छेद - 3

जलीय चक्र में जैव-विविधता की भूमिका की समझ बेहतर नीति-निर्माण में सहायक होती है। जैव-विविधता शब्द अनेक किस्मों के पादपों, प्राणियों, सूक्ष्मजीवों को और उन पारितंत्रों को, जिसमें वे पाए जाते हें, निर्दष्ट करता है।
जल और जैव-
विविधता एक दूसरे पर निर्भर है। वास्तव में, जलीय चक्र से यह निश्चित होता है कि जैव-विविधता कैसे कार्य करती है। क्रम से, वनस्पति और मृदा जल के प्रवाह को निर्धारित करते हैं। हर एक गिलास जल जो हम पीते हैं, कम से कम उसका कोई अंश, मछलियों, वृक्षों, जीवाणुओं, मिट्टी और अन्य जीवों (आॅर्गेनिज़्म्स) से होकर गुजरा होता है। इन पारितंत्रों से गुज़रते हुए वह शुद्ध होता है और उपभोग के लिए उपयुक्त होता है। जल की पूर्ति एक महत्वपूर्ण सेवा है जो पर्यावरण प्रदान करता है।

3. उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौनसा सर्वाधिक निर्णायक निष्कर्ष (इनफेरेंस) निकाला जा सकता है?

(a) जैव-विविधता, प्रकृति की जल के पुनर्चक्रण की सामर्थ्य बनाए रखती है
(b) जीवित जीवों (आॅर्गेनिज़्म्स) के अस्तित्व के बिना हम पेय जल प्राप्त नहीं कर सकते
(c) पादप, प्राणी ओर सूक्ष्मजीव आपस में सतत अन्योन्यक्रिया करते रहते हैं
(d) जलीय चक्र के बिना, जीवित जीव (आॅर्गेनिज़्म्स) अस्तित्व में नही आये होते

उत्तर (ए) विषयवस्तु : जैवविविधता और जलतत्वज्ञान - परिच्छेद कहता है "जल और जैवविविधता परस्पर निर्भर हैं" । हालांकि विकल्प (सी) और (डी) गलत नहीं हैं, परंतु वे प्रश्न से संबंधित नहीं हैं। विकल्प (बी) चरम है। अतः विकल्प (ए) सही है, और यही सर्वश्रेष्ठ महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकलता है।


परिच्छेद - 4

पिछले दशक में, बैकिंग क्षेत्र को, मुख्यतः मध्यवर्ग और उच्च मध्यवर्ग समाज को सेवा प्रदान करने वाले उच्च कोटि के स्वचालन और उत्पादों से पुनः संरचित किया गया है। आज बैकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं के लिए ऐसे नए कार्यक्रम की आवश्यकता है जो आम आदमी की पहुंच से बाहर न हो।

4. उपर्युक्त परिच्छेद में निम्नलिखित में से कौनसा सन्देश अनिवार्यताः अंतर्निहित है?

(a) बैंकों के और अधिक स्वचालन और उत्पादों की आवश्यकता
(b) हमारी संपूर्ण लोक वित्त व्यवस्था की आमूल पुनर्संरचना की आवश्यकता
(c) बैंकिंग और गैर-बैंकिंग संस्थाओं का एकीकरण करने की आवश्यकता
(d) वित्तीय समावेशन को संवर्धित करने की आवश्यकता

उत्तर (डी) विषयवस्तु : बैंकिंग क्षेत्र और स्वचालन - परिच्छेद की अंतिम पंक्ति "आज आवश्यकता है एक नई ------ जो सामान्य व्यक्ति को अपवर्जित नहीं करती हो" का निहितार्थ है कि "वित्तीय समावेशन" के संवर्धन की आवश्यकता है। साथ ही परिच्छेद उच्च और मध्यम वर्गों को सेवा प्रदान करने वाले विद्यमान उत्पादों की भी बात करता है। अतः (डी) सर्वश्रेष्ठ उत्तर है।


परिच्छेद - 5

मलिन बस्तियों में सुरक्षित तथा संधारणीय सफाई से महिलाओं और लड़कियों को उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा, निजता तथा सम्मान के रूप में असीमित लाभ मिलता है। तथापि शहरी सफाई पर बनने वाली अधिकतर योजनाओं और नीतियों में महिलाएं प्रतिलक्षित नहीं होतीं। यह तथ्य कि मैला ढोने की प्रथा आज भी अस्तित्व में है यह दिखाता है कि प्रवाही फ्लश शौचालयों को बढ़ावा देने तथा शुष्क शौचालयों को बंद करने को लेकर अभी तक बहुत कुछ नहीं किया गया है। स्वच्छता के अधिकार की दिशा में बहुत बड़े पैमाने पर अधिक स्थायी और मजबूत अभियान शुरू किया जाना चाहिए। यह मुख्य रूप से मैला ढोने के उन्मूलन पर ध्यान केंद्रित करने वाला होना चाहिए।

5. उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. शहरी सफाई समस्या का पूर्ण निराकरण केवल मैला ढोने के उन्मूलन से ही किया जा सकता है।
2. शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित सफाई व्यवहार की जागरूकता को अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (बी) विषयवस्तु : स्वच्छता और मैला ढोना - स्पष्ट तौर पर वाक्यांश 1 गलत है क्योंकि "पूर्णतः हल" के संबंध में किसी बात की सुनिश्चितता नहीं है। वाक्यांश 2 स्पष्ट रूप से परिच्छेद में अंतर्निहित है। अतः (बी) सही उत्तर है।




परिच्छेद - 6

मानव के लिए उपयुक्त, सरकार की प्रकृति और परिमाण को समझाने के लिए यह आवष्यक है कि मानव के स्वभाव को समझा जाए। चूंकि प्रकृति ने एसे सामाजिक जीवन के लिए बनाया है, उसे उस स्थान के लिए भी युक्त किया है जिसे उसने नियत किया है। सभी परिस्थितियों में उसने उसकी नैसर्गिक आवश्यकताओं को उसकी व्यक्तिगत शक्तियों से बड़ा बनाया है। कोई भी एक व्यक्ति समाज की सहायता के बिना अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने में सक्षम नहीं है; और वही आवश्यकताएं प्रत्येक व्यक्ति पर क्रियाशील होकर समग्र रूप से उनको एक समाज के रूप में रहने के लिए प्रेरित करती हैं।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा, उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत निष्कर्ष (इनफेरेंस) निकाला जा सकता है?

(a) प्रकृति ने मानव समाज में भारी विविधता का निर्माण किया है
(b) किसी भी मानव समाज को सदा उसकी आवश्यकताओं से कम मिलता है
(c) सामाजिक जीवन मानव का विशिष्ट लक्षण है
(d) विविध प्राकृतिक आवश्यकताओं ने मानव को सामाजिक प्रणाली की ओर बाध्य किया है

उत्तर (डी) विषयवस्तु : मनुष्य का स्वाभाव और उपयुक्त शासन - विकल्प (ए) का अप्रत्यक्ष रूप से भी कही उल्लेख नहीं किया गया है। विकल्प (बी) सही नहीं है क्योंकि व्यक्ति स्वयं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर पाने में भी सक्षम न हों परंतु समाज ऐसा करने में सक्षम हो सकता है (इसीलिए व्यक्ति समाज में एक दूसरे साथ आते हैं)। विकल्प (सी) एक स्पष्ट सत्य है। परंतु यह अन्य प्राणियों के लिए भी सही हो सकता है। विकल्प (डी) सर्वश्रेष्ठ निष्कर्ष है।


परिच्छेद - 7

किसी राज्य में कानूनी आदेशकों (इम्परेटिव्स) की प्रकृति उन प्रभावकारी मांगों के अनुरूप होती है जिनका राज्य को सामना करना पड़ता है, और यह, कि अपने क्रम में यह सामान्य रूप से उस रीति पर आश्रित होती हैं जिसमें समाज में वह आर्थिक शक्ति वितरित होती है जिस पर राज्य नियंत्रण करता है।

7. यह कथन किसको निर्दिष्ट करता है?

(a) राजनीति और अर्थतंत्र के प्रतिवाद (ऐन्टिथीसिस) को
(b) राजनीति और अर्थतंत्र के पारस्परिक संबंध को
(c) राजनीति पर अर्थतंत्र की प्रधानता को
(d) अर्थतंत्र पर राजनीति की प्रधानता को

उत्तर (बी) विषयवस्तु : समाज की राजनीति और अर्थशास्त्र : समाज में न्यायिक व्यवस्था की संरचना इस बात पर निर्भर है कि समय के साथ लोगों की मांग क्या है। मांगें इस बात पर निर्भर होती हैं कि समाज में आर्थिक शक्ति का वितरण किस प्रकार हुआ है। राज्य समाज को नियंत्रित करता है। अतः राजनीति (राज्य) और अर्थशास्त्र के बीच के संबंध का अध्ययन किया जा रहा है। सर्वश्रेष्ठ उत्तर विकल्प (बी) है। परिछेद इनमें से किसीको भी दूसरे पर वर्चस्व स्थापित करने वाले के रूप में नहीं कह रहा है।


परिच्छेद - 8

भूमंडलीय ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का लगभग 15 प्रतिषत कृषि प्रक्रियाओं से आता है। इसमें उर्वरकों से निकले नाइट्स आॅक्साइड; पशुधन, चावल उत्पादन तथा खाद भण्डारण से निकली मेथेन तथा जैवमात्रा (बायोमास) को जलाने से निकली कार्बन डाईआॅक्साइड सम्मिलित हैं, किन्तु मृदा-प्रबंधन प्रक्रियाओं से, घास के मैदानों (सवाना) को जलाने से तथा वनोंमूलन से उत्सर्जित CO2 इसमें सम्मिलित नहीं है। वानिकी, भू-उपयोग तथा भू-उपयोग में परिवर्तन, प्रति वर्श और अधिक 17 प्रतिशत ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं जिसका तीन-चैथाई भाग उश्णकटिबंधीय वनोंमूलन से आता है। बचा हुआ उत्सर्जन अधिकांषतः उश्णकटिबंधीय पीट भूमि (पीटलैंड) के अपवहन तथा जलाने से निकलता है। अमेजन (AMAZON) के वर्षा वन में जमा कार्बन की मात्रा के लगभग बराबर मात्रा विश्व की पीट भूमियों में जमा है।

8. निम्नलिखित में कौनसा, उपर्युक्त परिच्छेद से सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत निश्कर्श (इनफेरेंस) निकाला जा सकता है?

(a) संपूर्ण विश्व में यंत्र और रसायनों पर आधारित कृषि प्रथाओं के स्थान पर तत्काल जैव कृषि (आॅर्गेनिक फार्मिंग) अपनायी जानी चाहिए
(b) जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए हमारी भू-उपयोग प्रक्रियाओं में बदलाव लाना अनिवार्य है
(c) ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की समस्या के कोई प्रौद्योगिकीय समाधान नहीं है
(d) उष्णकटिबंधीय क्षेत्र, कार्बन प्रच्छादन के मुख्य स्थान हैं

उत्तर (बी) विषयवस्तु : कृषि और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन : विकल्प (ए) को चरम होने के कारण निरस्त किया जा सकता है। विकल्प (बी) के बारे में स्पष्ट रूप से कहा गया है। विकल्प (सी) गलत है। सर्वश्रेष्ठ उत्तर विकल्प (बी) है।


9. कोई व्यक्ति जमीन पर किसी बिंदु ‘O’ से सीधे रास्ते से उत्तर-पूर्व की दिशा में एक पहाड़ी पर चढ़ता है और 5 किमी. की दूरी तय करके बिंदु ‘A’ पर पहुंचता है। उसके बाद, वह बिंदु ‘A’ से उत्तर-पश्चिम की दिशा में बिंदु ‘B’ तक जाता है। ‘AB’ की दूरी 12 किमी. है। अब वह व्यक्ति प्रारंभिक बिंदु ‘O’ से कितनी दूर है।

(a) 7 किमी.
(b) 13 किमी.
(c) 17 किमी.
(d) 11 किमी.

उत्तर (बी)


10. एक खेत आयाताकार आकृति में है जिसकी लंबाई X1 मीटर और चैड़ाई X2 मीटर है (X1 और X2 चर हैं)। यदि X1 + X2 = 40 मीटर है तो उस खेत का क्षेत्रफल निम्नलिखित किस एक मान से अधिक नहीं होगा?

(a) 400 वर्ग मीटर
(b) 300 वर्ग मीटर
(c) 200 वर्ग मीटर
(d) 80 वर्ग मीटर

उत्तर (ए) मैदान का क्षेत्रफल तब अधिकतम होगा जब चतुर्भुज की दोनों भुजाएं सामान होंगी। यह एक प्राथमिक गणितीय प्रमेय है। प्रश्न में "अधिक नहीं होगी" का अर्थ है "अधिकतम संभावित क्या है"। अतः x1 = x2 = 20 मीटर (क्योंकि x1 + x2 = 40 दिया हुआ है). अधिकतम क्षेत्रफल = 20 × 20 = 400 sq. m.


बधाइयाँ! पीटी आईएएस अकादमी द्वारा इन प्रश्नों को किसी न किसी रूप में अथवा सीसैट की तैयारी हेतु दिए गए मॉड्यूल में शामिल किया गया है। बोधगम्यता को सामान्य अध्ययन के व्याख्यानों में विस्तारपूर्वक शामिल किया गया है, विशेषकर पर्यावरण और पारिस्थितिकी, बायोमास, कृषि और खाद्य सुरक्षा इत्यादि। अभिरुचि खंड को पृथक से विस्तारपूर्वक शामिल किया गया है। हमें पूरा यकीन है की हमारे विद्यार्थी इसे आसानी से हल कर लेंगे। मुख्य परीक्षा हेतु शुभकामनाएं!

11. 5 सदस्यों वाले परिवार में 3 वर्ष पूर्व सभी सदस्यों की आयु का योग 80 वर्ष था। इस परिवार की 3 वर्ष पूर्व जो औसत आयु थी, आज भी वही है क्योंकि अन्तःस्थ अवधि में परिवार में एक शिशु की वृद्धि हुई। शिशु की आयु क्या है?

(a) 6 माह
(b) 1 वर्ष
(c) 2 वर्ष
(d) 2 वर्ष तथा 6 माह

उत्तर (बी)
 


12. दो व्यक्तियों की संपूर्ण वेतन लब्धियां बराबर हैं, पर उनमें से एक को अपने मूल वेतन का 65 प्रतिशत भत्तों के रूप में मिलता है जबकि दूसरे को मूल वेतन का 80 प्रतिशत भत्तों के रूप में मिलता है। पहले व्यक्ति के मूल वेतन का, दूसरे व्यक्ति के मूल वेतन से क्या अनुपात है?

(a) 16: 13
(b) 5: 4
(c) 7: 5
(d) 12: 11

उत्तर (डी)


13. एक व्यक्ति सीढ़ी के तल से पहले पायदान पर खड़ा है। ठीक बीच वाले पायदान तक पहुंचने के लिए अगर उसे 4 पायदान और चढ़ने पडें, तो सीढ़ी में कितने पायदान हैं?

(a) 8
(b) 9
(c) 10
(d) 11

उत्तर (बी) व्यक्ति पहली सीढी पर खडा है और बीच की सीढी चार सीढियां आगे है। अतः बीच की सीढी पांचवी सीढी है। अब शीर्ष सीढी भी बीच की सीढी से चार सीढी आगे होगी।
शीर्ष सीढी = 5 + 4 = 9 सीढियां
सीढी की कुल सीढ़ियों की संख्या = 9. उत्तर (बी)


नम्नलिखित 3 (तीन) प्रष्नांषों के लिए निर्देषः निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए और आगे दिए गए तीन प्रष्नांषों के उत्तर दीजिए।

जब तीन मित्र A, B और C मिले, तो पाया गया कि उनमें से प्रत्येक ने एक भिन्न रंग की ऊपरी पोषाक पहन रखी थी। यादृच्छिक क्रम में वे पोषाकें जैकेट, स्वेटर और टाई हैं; और रंग नीला, सफेद और काला है। उनके कुलनाम (सरनेम) यादृच्छिक क्रम में रिबीरो, कुमार और सिंह हैं।

आगे, यह ज्ञात है किः
1. न तो B ने, न ही रिबीरो ने सफेद स्वेटर पहना था
2. C ने टाई पहनी थी
3. सिंह की पोषाक सफेद नहीं थी
4. कुमार जैकेट नहीं पहनता
5. रिबीरो को काला रंग पहनना पसंद नहीं है
6. हर एक मित्र ने केवल एक ही रंग की एक ही ऊपरी पोषाक पहनी थी

14. C's का कुलनाम क्या है?

(a) रिबीरो
(b) कुमार
(c) सिंह
(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता

उत्तर (ए)


15. टाई का रंग क्या है?

(a) काला
(b) नीला
(c) सफेद
(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता

उत्तर (बी)


16. स्वेटर किसने पहना था?

(a) A
(b) B
(c) C
(d) निर्धारित नहीं किया जा सकता

उत्तर (ए)


17. AB किसी विशाल वृक्ष का उर्द्धधर तना है और A वह बिंदु है जहां पर तने का आधार जमीन को छूता है। किसी तूफान के कारण तना उस बिंदु C पर टूट गया है जो 12 मीटर की उंचाई पर है। टूटा हुआ भाग आंशिक रूप से तन के उद्धर्वाधर हिस्से से C पर जुड़ा है। यदि टूटे हुए भाग का सिरा B जमीन को D पर छूता है जो बिंदु A से 5 मीटर की दूरी पर है, तो तने की मूल उंचाई क्या है?

(a) 20 मीटर
(b) 25 मीटर
(c) 30 मीटर
(d) 35 मीटर

उत्तर (बी)


18. कोई व्यक्ति 12 किमी. उत्तर की ओर, फिर 15 किमी. पूर्व की ओर, फिर 19 किमी. पष्चिम की ओर, और तब 15 किमी. दक्षिण्सा की ओर चलता है। वह प्रारंभिक बिंदु से कितनी दूर है?

(a) 5 किमी.
(b) 9 किमी.
(c) 37 किमी.
(d) 61 किमी.

उत्तर (ए)


19. किसी घन (क्यूब) के सभी फलक विभिन्न रंगों से रंगे गए हैं। उसे समान आमाप के छोटे-छोटे घनों में इस प्रकार काटा गया कि छोटे घन की भुजा बड़े घने की एक चैथाई हो। केवल एक ही रंगे हुए फलक वाले छोटे घनों की संख्या कितनी होगी?

(a) 32
(b) 24
(c) 16
(d) 8

उत्तर (बी)

 


20. राम और श्याम किसी कार्य को करने के लिए चार दिन एक साथ काम करते हैं और 60 प्रतिशत कार्य पूरा करते हैं। तब राम छुट्टी पर चला जाता है और श्याम काम को पूरा करने में आठ दिन और लगाता है। राम को अकेले कार्य पूरा करने में कितने दिन लगते हैं?

(a) 6 दिन
(b) 8 दिन
(c) 10 दिन
(d) 11 दिन

उत्तर (सी)

21. किसी मिलिट्री कोड में SYSTEM को SYSMET और NEARER को AENRER लिखा जाता है। उसी कोड का प्रयोग करते हुए FRACTION को किस रूप में लिखा जा सकता है।

(a) CARFTION
(b) FRACNOIT
(c) NOITCARF
(d) CARFNOIT

Sol. उत्तर (डी) दिए गए कूट में शब्द के पहले आधे और शब्द के दूसरे आधे को उल्टा किया गया है।
FRACTION को CARFNOIT के रूप में लिखा जाएगा।


22. यदि R और S दोनों अलग-अलग पूर्ण संख्याएं हों और दोनों 5 से विभाज्य हों तो इनमें से कौन-सा अनिवार्यतः सही नहीं है?

(a) R – S, 5 से विभाज्य है
(b) R + S, 10 से विभाज्य है
(c) R × S, 25 से विभाज्य है
(d) R2 + S2 5 से विभाज्य है

उत्तर (बी) यदि R और S 5 के गुणज हैं तो, R + S 10 से विभज्य हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता। इस प्रकार के प्रशम को हल हमेशा वास्तविक मूल्य लें और जांच करें।
उदाहरणार्थ यदि R = 20 है और S= 15 है। आप देखेंगे कि केवल (बी) सही है। उत्तर (बी)


23. 100 और 300 के बीच, 2 से षुरू होने वाली या 2 पर समाप्त होने वाली कितनी संख्याएं हैं?

(a) 110
(b) 111
(c) 112
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ए) 100 और 300 के बीच अंक 2 से अंत होने वाली संख्याओं की संख्या होगी
102, 112, ..... 192 (कुल 10)
202, 212, ..... 292 (कुल 10)
100 और 300 के बीच अंक दो से शुरू होने वाली संख्याओं की संख्या होगी
200, 201, 202, ..... 299 (कुल 100), इनमें से 10 संख्याओं का अंतिम अंक 2 है अतः उन्हें इसमें से घटा दें।
अतः अंतिम उत्तर = 100 - 10 + 10 + 10 = 110.
अतः उत्तर (ए) है। याद रखें या तो 2 से शुरू होने वाली या 2 से अंत होने वाली का अर्थ है हम उन संख्याओं की दो बार गणना नहीं कर सकते जो 2 से शुरू भी होती हैं और जिनका अंत भी 2 से होता है। अन्यथा उत्तर 120 होगा अर्थात विकल्प (डी), इनमें से कोई नहीं। उत्तर (ए)


परिच्छेद - 1

यदि हम 2050 की ओर देखें जब हमें दो अरब अधिक लोगों को आहार खिलाने की आवश्यकताओं होगी, तो यह प्रश्न कि कौन सा आहार सर्वोत्तम है, एक नई अत्यावश्यकता बन गया है। आने वाले दशकों में हम जिन खाद्य पदार्थों को खाने के लिए चुनेंगे, उनके इस ग्रह के लिए गंभीर रूप से बहुशाखन होंगे। सामान्य रूप से कहें तो समूचे विकाशशील देशों में खानपान की जो मांस और डेरी उत्पाद के आहार के गिर्द ही घूमते रहने वाली प्रवृत्ति की तुलना में अधिक दबाव डालेगी।

24. उपर्युक्त परिच्छेद से क्या निर्णायक सन्देश निकलता है?

(a) पशु आधारित खाद्य स्त्रोत की बढ़ती मांग हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर अपेक्षाकृत अधिक बोझ डालती है।
(b) अनाजों, गिरी, फलों और सब्जियों पर आधारित आहार विकासषील देशों में स्वास्थ्य के लिए सर्वाधिक सुयोग्य हैं
(c) मनुष्य स्वास्थ्य मामलों को बिना ध्यान में रखे, समय-समय पर अपनी खाने की आदतों को बदलते हैं
(d) भूमंडलीय परिप्रेक्ष्य में, हम अभी तक यह नहीं जानते कि कौनसा आहार हमारे लिए सर्वोत्तम है

उत्तर (ए) विषयवस्तु : गहन जनसंख्या वाले विश्व में आहार संबंधी प्रवृत्तियां - परिछेद केवल विकासशील देशों से संबंधित नहीं है। यह इस तथ्य से संबंधित है कि विकासशील देशों में होने वाली जनसंख्या वृद्धि और उनके द्वारा भोजन के रूप में मांस और दूध को दी गई वरीयता संपूर्ण विश्व के संसाधनों को प्रभावित करेगी। अतः विकल्प (सी) और (डी) गलत हैं। विकल्प (बी) केवल विकासशील देशों के बारे में बात करता है अतः इसे भी खारिज किया जा सकता है। सर्वश्रेष्ठ उत्तर विकल्प (ए) है। यह प्रदान किया गया सबसे महत्वपूर्ण संदेश है।


परिच्छेद - 2

सभी मनुष्य शैवावस्था में माँ के दूध को पचाते हैं, परन्तु 10,000 वर्ष पहले मवेशियों की पालन प्रणाली के आरंभ होने तक, शिशुओं को एक बार दूध छुड़ाने पर उनको दूध पचाने की आवश्कयता नहीं होती थी। इसके परिणामस्वरूप उनमें लैक्टेज एंजाइम का बनना बंद हो गया, जो लैक्टोज़ शर्करा को सरल शर्कराओं में तोड़ता है। मानव के मवेशी चराने की प्रणाली आरंभ होने के बाद दूध को पचाना अत्याधिक लाभदायक हो गया और यूरोप, मध्यपूर्व (मिडिल ईस्ट) और अफ्रीका में मवेशी चराने वालों में स्वतंत्र रूप से लैक्टोज़ सहन शक्ति का विकास हुआ। चीनी और थाई लोग जो मवेशियों पर निर्भर नहीं थे, वे लैक्टोज़ असहनशील बने हुए हैं।

25. उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौनसी सर्वाधिक तार्किक पूर्वधारणा प्राप्त की जा सकती है?

(a) लगभग 10,000 वर्ष पहले विश्व के कुछ भागों में पशुपालन शुरू हुआ
(b) एक समुदाय में खाने की आदतों में स्थायी परिवर्तन, समुदाय के सदस्यों में अनुवांशिक परिवर्तन ला सकता है
(c) केवल लैक्टोज़ सहनशीलता लोगों में ही अपने शरीरों में सरल शर्कराओं को पाने की क्षमता होती है
(d) जो लोग लैक्टोज़ सहनशील नहीं होते, वे किसी भी डेरी उत्पाद को नहीं पचा सकते

उत्तर (बी) विषयवस्तु : विभिन्न समाजों में लैक्टोस संबंधी सहिष्णुता - परिछेद विभिन्न समाजों की पशुधन और दूध पर निर्भरता और इसके परिणामस्वरूप होने वाले अनुवांशिक परिवर्तनों की दृष्टि से ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के विषय में बात करता है। विकल्प (सी) और (डी) अत्यंत सीमित हैं, अतः खारिज किये जा सकते हैं। विकल्प (बी) काफी अधिक सीधा है, और यह एक अवधारणा नहीं हो सकती। विकल्प (बी) सर्वश्रेष्ठ उत्तर है।


परिच्छेद - 3

‘‘अल्पविकसित और औद्योगीकृत देशों की राष्ट्रीय आयों के बीच तुलना करते समय आने वाली संकल्पनात्मक कठिनाइयां विशेष रूप से गंभीर होती हैं क्योंकि विभिन्न अल्पविकसित देशों में राष्ट्रीय उत्पाद के एक भाग का उत्पादन वाणिज्यिक माध्यमों से गुजरे बिना होता है।’’

26. इस कथन से लेखक का तात्पर्य है किः

(a) औद्योगीकृृत देशों में उत्पादित और उपभुक्त समस्त राष्ट्रीय उत्पाद वाणिज्यिक माध्यमों में से गुजरता है
(b) विभिन्न अल्पविकसित देशों में अ-वाणिज्यीकृत क्षेत्रक का अस्तित्व देशों की राष्ट्रीय आयों की परस्पर तुलना को कठिन बना देता है
(c) राष्ट्रीय उत्पाद के किसी भाग का उत्पादन और उपभोग वाणिज्यिक माध्यमों से गुजरे बिना नहीं होना चाहिए
(d) राष्ट्रीय उत्पाद के एक भाग का उत्पादन और उपभोग वाणिज्यिक माध्यमों से गुजरे बिना होना अल्पविकास का चिन्ह है

उत्तर (ए) विषयवस्तु : राष्ट्रीय उत्पादन की गणना और इसमें आने वाली कठिनाइयां - यहाँ सभी विकल्प सही प्रतीत होते हैं ! चलिए हम विश्लेषण करते हैं। विकल्प (ए) सीधे नहीं कहा गया है परंतु यह अंतर्निहित (सुझाव दिया गया) है। अतः यह सही है। विकल्प (बी) को देखें। यह ठीक वही है जो लेखक कहने का प्रयास कर रहा है। अतः यह "अंतर्निहित" नहीं है बल्कि सीधे कहा गया है। विकल्प (ए) विकल्प (बी) से बेहतर है। विकल्प (सी) एक मूल्य अवधारणा है अतः इसे निरस्त किया जा सकता है। विकल्प (डी) एक अत्यंत मजबूती से कल्पना किया गया वाक्यांश है, और इसे छोडा जा सकता है। परिछेद राष्ट्रीय आय की तुलना में आने वाली वैचारिक कठिनाइयों के बारे में बात करता है। अतः विकल्प (ए) सर्वाधिक अंतर्निहित उत्तर है।


परिच्छेद - 4

वायुमंडल में मानव निर्मित कार्बन डाईआॅक्साइड के बढ़ने से पादपों और सूक्ष्मजीवों के बीच एक श्रृंखला अभिक्रिय प्रारंभ हो सकती है जो कि इस ग्रह पर कार्बन के सबसे बड़ें भंडार - मृदा को अव्यवस्थित कर सकती है। एक अध्ययन में यह पाया गया कि वह मृदा जिसमें कार्बन की मात्रा, सभी पादपों और पृथ्वी के वायुमंडल में उपस्थित कुल कार्बन की दुगुनी है, लोगों के द्वारा वायुमंडल में और अधिक कार्बन छोड़ते जाने पर वर्धमान रूप से अस्थिर होती जाएगी। ऐसा अधिकांशतः पादपवृद्धि में बढ़ोत्तरी के कारण होता है। यद्यपि कार्बन डाईआॅक्साइड एक ग्रीनहाउस गैस और एक प्रदूषक है, यह पादपवृद्धि को प्रोत्साति भी करती है। चूंकि वृक्ष और दूसरी वनस्पतियां भविष्य में होने वाली कार्बन डाईआॅक्साइड की प्रचुरता में फलती-फूलती हैं, उनकी जड़ें मृदा में सूक्ष्मजीवों की क्रियाशीलता को प्रेरित कर सकती हैं जो परिणामस्वरूप मृदा कार्बन के अपघन को और तेज कर वायुमंडल में कार्बन डाईआॅक्साइड के उत्सर्जन में वृद्धि कर सकती है।

27. निम्नलिखित में से कौन सा, उपर्युक्त परिच्छेद का सबसे अधिक तर्कसंगत उपनिगमन (कोरोलरी) है?

(a) सूक्ष्मजीवों और पादपों के अस्तित्व के लिए कार्बन डाईआॅक्साइड परमावश्यक है
(b) वायुमंडल में कार्बन डाईआॅक्साईड विमुक्त करने के लिए मनुष्य पूरी तरह उत्तरदायी है
(c) पादपवृद्धि की बढ़ोत्तरी के लिए मुख्य रूप से सूक्ष्मजीव और मृदा कार्बन उत्तरदायी हैं
(d) वर्धमान हरित आवरण मृदा में युक्त कार्बन की मोचन को प्रेरित कर सकता है

उत्तर (डी) विषयवस्तु : वायुमंडल और मृदा के बीच कार्बन का नाजुक संतुलन - "व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार" के कारण विकल्प (बी) स्पष्ट रूप से गलत है। ज्वालामुखियों जैसी विभिन्न प्रक्रियाएं भी ऐसा करती हैं। विकल्प (सी) इन कारकों की परस्पर निर्भरता को नजरअंदाज कर रहा है। विकल्प (ए) गलत नहीं है परंतु यह एक तथ्य है न कि एक उपसिद्धांत (एक प्रस्ताव जो पहले से सिद्ध का अनुसरण करता है)। विकल्प (डी) सर्वश्रेष्ठ उपसिद्धांत (या उपप्रमेय) है। जैसे-जैसे हरित आच्छादन में वृद्धि होगी वैसे-वैसे मृदा में फंसी अधिक कार्बन विमोचित होगी। अतः विकल्प (डी) सही है।


परिच्छेद - 5

ऐतिहासिक रूप से, विश्व कृषि के सामने खाद्य की मांग और पूर्ति के बीच संतुलन प्राप्त करना सबसे बड़ी चुनौती रही है। वैयक्तिक देशों के स्तर पर, मांग-पूर्ति संतुलन बंद अर्थव्यवस्था के लिए एक निर्णायक नीतिगत मुद्दा हो सकता है, विशेषकर, यदि वह एक जनसंख्याबहुल अर्थव्यवस्था है और उसकी घरेलू कृषि, स्थायी आधार पर पर्याप्त खाद्य पूर्ति नहीं कर पा रही है। यह उस मुक्त और बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के लिए, जिसके पास विदेशों से खाद्य क्रय करने हेतु पर्यापत विनिमय अधिशेष है, उतनी बड़ी, और न ही सदैव होने वाली, बाध्यता है। विश्व के लिए समग्र रूप से, मांग पूर्ति संतुलन, भूख तथा भुखमरी से बचाव हेतु, सदैव ही एक अपरिहार्य पूर्व शर्त है। तथापि, पर्याप्त पूर्ति की विश्वव्यापी उपलब्धता का आवश्यक रूप से यह मतलब नहीं है कि खाद्य स्वतः अधिशेष वाले देशों से उन अभावग्रस्त देशों की ओर, जिनके पास क्रय शक्ति का अभाव है, चला जाएगा। अतः विश्व स्तर पर भूख, भुखमरी, न्यून पोषण या कुपोषण आदि का असमान वितरण, खाली जेबों वाले भूखे लोगों की मौजूदगी की वजह से है, जो वृहद रूप में अविकसित अर्थव्यवस्थाओं तक सीमित हैं। जहां तक आधारभूत मानवीय अस्तित्व के लिए ‘‘दो वक्त का भरपेट भोजन’’ का प्राथमिक महत्व है, उसमें खाद्य की विश्वव्यापी पूर्ति के मुद्दे को, हाल के वर्षों में, महत्व मिलता रहा है, क्योंकि मांग की मात्रा और संरचना दोनों में बड़ें परिवर्तन हो रहे हैं, और क्योंकि हाल के वर्षों में अलग-अलग देशों की खाद्य-पूर्तियों की अबाधित श्रृंखला निर्मित करने की क्षमताओं में कमी आई है।। खाद्य-उत्पादन, विपणन और कीमतें, विशेषकर विकासशील विश्व में गरीबों द्वारा कीमत वहन करने की क्षमता, विश्वव्यापी मुद्दे बन गए हैं, जिनका विश्वव्यापी चिंतन और विश्वव्यापी समाधान आवश्यक है।

28. उपयुक्त परिछेद के अनुसार, विश्व खाद्य सुरक्षा के लिए निम्नलिखित में कौन से मूलभूत हल हैं?

1. अपेक्षाकृत अधिक कृषि-आधारित उद्योग स्थापित करना
2. गरीबों द्वारा कीमत वहन करने की क्षमता को सुधारना
3. विपणन की दशाओं का नियमन करना
4. हर एक को खाद्य सहायिकी प्रदान करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर (बी) विषयवस्तु : वैश्विक खाद्य उत्पादन, आपूर्ति, मांग और गरीबी - परिछेद अधिक कृषि आधारित उद्योगों को स्थापित करने के विषय में बात नहीं करता। अतः वाक्यांश 1 गलत है। उसी प्रकार, 4 भी गलत है क्योंकि अनुवृत्तियों का उल्लेख नहीं किया गया है। अतः विकल्प (ए), (सी) और (डी) गलत हैं। सर्वश्रेष्ठ उत्तर विकल्प (बी) है। निश्चित रूप से परिछेद इस बात का उल्लेख करता है कि गरीबों का मूल्य सामर्थ्य, और विपणन विनियमन महत्वपूर्ण है।


29. उपर्युक्त परिच्छेद के अनुसार, विश्व कृषि के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती क्या है?

(a) कृशि हेतु पर्याप्त भूमि प्राप्त करना और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों का विस्तार करना
(b) अल्पविकसित देशों में भुखमरी का उन्मूलन करना
(c) खाद्य एवं गैरखाद्य (नान-फूड) वस्तुओं के उत्पादन के बीच संतुलन प्राप्त करना
(d) खाद्य की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन प्राप्त करना

उत्तर (डी) विषयवस्तु : वैश्विक खाद्य उत्पादन, आपूर्ति, मांग और गरीबी - विकल्प (ए) और (सी) को प्रारंभ में ही निरस्त किया जा सकता है। विकल्प (बी) एक तथ्य का उल्लेख करता है जो विश्व कृषि के लिए चुनौती नहीं है, बल्कि इसके प्रबंधन के लिए चुनौती है। विकल्प (डी) मुख्य विचार है। अतः विकल्प (डी) सही उत्तर है।


30. उपर्युक्त परिच्छेद के अनुसार, विकाशशील अर्थव्यवस्थाओं में भूख और भुखमरी घटाने में, निम्नलिखित में से किससे/किनसे सहायता मिलती है?

1. खाद्य की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन करना
2. खाद्य आयात में वृद्धि करना
3. निर्धनों की क्रयशक्ति में वृद्धि करना
4. खाद्य उपभोग प्रतिमानों और प्रयासों में बदलाव लाना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

(a) केवल 1
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर (सी) विषयवस्तु : वैश्विक खाद्य उत्पादन, आपूर्ति, मांग और गरीबी - वाक्यांश 4 का एक निश्चित नीतिगत लक्ष्य के रूप में उल्लेख नहीं किया गया है। अतः विकल्प (बी) और (डी) निरस्त हो जाते हैं। 1 और 3, दोनों स्पष्ट रूप से व्यक्त किये गए हैं। अतः विकल्प (सी) सही उत्तर है।


31. विश्वव्यापी खाद्य-पूर्ति के मुद्दे को मुख्यतः किसके/किनके कारण महत्व प्राप्त हुआ है

1. विश्वव्यापी रूप से जनसंख्या की अतिवृद्धि
2. खाद्य-उत्पादन के क्षेत्र में तीव्र गिरावट
3. सतत खाद्यपूर्ति हेतु क्षमताओं में परिसीमन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (बी) विषयवस्तु : वैश्विक खाद्य उत्पादन, आपूर्ति, मांग और गरीबी - आश्चर्यजनक रूप से 1 और 2 दोनों को सीधे नहीं कहा गया है। केवल वाक्यांश 3 ही परिछेद से प्रासंगिक है। अतः विकल्प (बी) सही उत्तर है।


32. अंक 1, 2, 3 और 4 को लेकर चार-अंकीय संख्याएं बनानी हैं। इन चार अंकों में से किसी एक की भी रीति से पुनरावृत्ति नहीं करनी है, तथा

1. 2 और 3 एक दूसरे के एकदम आगे-पीछे नहीं हो सकते
2. 3, 1 से एकदम पीछे नहीं हो सकता
3. 4 अंतिम स्थान पर नहीं आ सकता
4. 1 प्रथम स्थान पर नहीं आ सकता

कितनी प्रथम संख्याएं बन सकती हैं?

(a) 6
(b) 8
(c) 9
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ए) उपलब्ध चार स्थानों के लिए दी गई शर्तों सेः
1 पहले स्थान पर नहीं आ सकता। अतः 2, 3 और 4 वहां प्रकट हो सकते हैं।
4 अंतिम स्थान पर नहीं आ सकता। अतः 1, 2 और 3 वहां प्रकट हो सकते हैं।
2 और 3 एक दूसरे के बाद नहीं आ सकते। अतः 23 और 32 की अनुमति नहीं है।
3 1 के ठीक बाद में नहीं आ सकता। अतः 13 की अनुमति नहीं है।
अब हम संभावित संख्याओं की सूची बनाते हैं -
2431 --- संभव है, किसी शर्त का उल्लंघन नहीं करता
2143 --- संभव है, किसी शर्त का उल्लंघन नहीं करता
3142 --- संभव है, किसी शर्त का उल्लंघन नहीं करता
3412 --- संभव है, किसी शर्त का उल्लंघन नहीं करता
3421 --- संभव है, किसी शर्त का उल्लंघन नहीं करता
4312 --- संभव है, किसी शर्त का उल्लंघन नहीं करता
अतः उत्तर (ए) है। कुल 6 संख्या संभव है।


33. एक बेलनाकार ओवरहैड टंकी को, जिसकी त्रिज्या 2 मी और ऊंचाई 7 मी है, 5.5 मी × 4 मी × 6 मी माप वाली किसी भूमिगत टंकी के जल से भरा जाना है। ओवरहैड टंकी को पूरा भर देने के बाद, भूमिगत टंकी का कितना भाग पानी से भरा जाना है?

(a) 1/3
(b) 1/2
(c) 1/4
(d) 1/6

उत्तर (ए)


34. 60 विद्यार्थियों की एक कक्षा में जहां लड़कियां लड़कों से दुगुनी संख्या में हैं, कमल (एक लड़का) का रैंक ऊपर से सत्रहवां है। यदि कमल से पहले नौ लड़कियां हैं, तो कमल के बाद के रैंक में कितने लड़कें हैं?

(a) 13
(b) 12
(c) 7
(d) 3

उत्तर (बी) 60 विद्यार्थियों की कक्षा में लडकियों की संख्या लडकों की संख्या से दुगनी है।
अतः लडकियों की संख्या 40 और लडकों की संख्या 20 है। अब कमल ऊपर से सत्रहवां है। अतः कमल के आगे 16 विद्यार्थी हैं, जिनमें से 9 लड़कियाँ हैं, अतः लडके 7 हैं (16 - 9 = 7)
अतः 20 - 7 - 1 (वह स्वयं) = 12 लडकों का स्थान कमल के बाद में होगा। अतः विकल्प (बी) सही उत्तर है। उत्तर (बी)


35. A और B पैदल चलते हुए एक वृत्ताकार पार्क का चक्कर लगाते हैं। वे दोनों प्रातः 8 बजे एक ही बिंदु से विपरीत दिशाओं में चलना शुरू करते हैं। A और B की चाल क्रमशः 2 चक्कर प्रति घंटा व 3 चक्कर प्रति घंटा है। प्रातः 8 बजे के बाद तथा प्रातः 9.30 बजे से पूर्व वे कितनी बार एक-दूसरे के सामने से गुजरेंगें?

(a) 7
(b) 6
(c) 5
(d) 8

उत्तर (ए)


36. W किसी कार्य के 25 प्रतिशत भाग को 30 दिनों में करता है; X उस कार्य के 1/4 भाग को 10 दिनों में करता है। Y उस कार्य के 40 प्रतिशत भाग को 40 दिनों में करता है और Z उस कार्य के 1/3 भाग को 13 दिनों में पूरा करता है। कार्य को सबसे पहले कौन पूरा करेगा?

(a) W
(b) X
(c) Y
(d) Z

उत्तर (डी)


37. 5 व्यक्तियों के किसी एक परिवार में प्रति व्यक्ति औसत आय रू. 10,000 प्रति मास है। उसी परिवार में प्रति व्यक्ति औसत आय क्या होगी यदि किसी एक व्यक्ति की आय में 1,20,000 प्रतिवर्ष की वृद्धि हो जाती है?

(a) रू. 12,000
(b) रू. 16,000
(c) रू. 20,000
(d) रू. 34,000

उत्तर (ए) औसत मासिक आय = 10,000 रुपये
अतः 5 व्यक्तियों के परिवार की कुल मासिक आय = 50,000 रुपये
यदि एक व्यक्ति की आय में प्रति वर्ष 1, 20,000 रुपये की वृद्धि होती है तो उसकी मासिक आय में 10,000 रुपये की वृद्धि हुई
अतः अब कुल मासिक आय हो जाएगी = 60,000 रुपये
अतः औसत मासिक आय अब हो जाती है 60/5 = 12,000 रुपये
अतः उत्तर (ए) है।


38. किसी दौड़ में एक प्रतियोगी को 6 सेब एकत्र करने हैं। ये सेब एक सरल रेखा में किसी ट्रैक पर रखे हुए हैं और ट्रैक के प्रारंभ में बाल्टी रखी गई है जो कि दौड़ का प्रारंभ बिंदु है। खेल के नियामानुसार, प्रतियोगी एक बार में केवल एक सेब उठा सकता है और उसे लेकर वापस दौड़ कर उसे बाल्टी में डाल सकता है। बाल्टी से, पहले सेब की दूरी 5 मीटर है तथा बाकी सेब 3-3 मीटर की दूरी पर हैं। यदि प्रतियोगी को बाल्टी में सभी सेब डालने हों तो प्रतियोगी को कुल कितनी दूरी दौड कर तय करनी होगी?

(a) 40 मीटर
(b) 50 मीटर
(c) 75 मीटर
(d) 150 मीटर

उत्तर (डी)


39. तीरंदाजी की किसी वृत्ताकार प्लेट (टारगेट) को, जिसका व्यास 1 मीटर है, अन्दर से बाहर की ओर चार रंगों में - लाल, नीला, पीला और सफेद - रंगा गया है। लाल बैन्ड की त्रिज्या 0.20 मीटर है। बाकी बैन्डों की चैड़ाई एकसमान है। इस वृत्ताकार प्लेट (टारगेट) की ओर तीरंदाजों द्वारा तीर चलाए जाने पर, तीरों के टारगेट के लाल हिस्से (बैंड) में लगने की प्रायिकता क्या है?

(a) 0.40
(b) 0.20
(c) 0.16
(d) 0.04

उत्तर (सी)


40. कोई व्यक्ति किसी खिलौने की कीमत पर, नगद भुगतान के लिए 10 प्रतिशत छूट देता है फिर भी उसे 10 प्रतिशत का लाभ होता है। उस खिलौने की लागत कीमत क्या है, जिसकी अंकित किमत रू. 770 है?

(a) Rs. 610
(b) Rs. 620
(c) Rs. 630
(d) Rs. 640

उत्तर (सी)


बधाइयाँ! पीटी आईएएस अकादमी द्वारा इन प्रश्नों को किसी न किसी रूप में अथवा सीसैट की तैयारी हेतु दिए गए मॉड्यूल में शामिल किया गया है। बोधगम्यता को सामान्य अध्ययन के व्याख्यानों में विस्तारपूर्वक शामिल किया गया है, विशेषकर पर्यावरण और पारिस्थितिकी, बायोमास, कृषि और खाद्य सुरक्षा इत्यादि। अभिरुचि खंड को पृथक से विस्तारपूर्वक शामिल किया गया है। हमें पूरा यकीन है की हमारे विद्यार्थी इसे आसानी से हल कर लेंगे। मुख्य परीक्षा हेतु शुभकामनाएं!

निम्नलिखित 6 (छह) प्रश्नांशों के लिए निर्देश निम्नलिखित दो परिच्छेद को पढ़िए और उसके उपरांत परिच्छेद के आधार पर दिए गए प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के उत्तर केवल परिच्छेद पर ही आधारित होने चाहिए।

परिच्छेद - 1

शासन और लोक प्रशासन में कमियों के मूल में एक प्रमुख कारक, आमतौर से शासन में, और मुख्य रूप से सिविल सेवाओं में जवाबदेही का होना या न होना है। जवाबदेही का एक प्रभावी ढ़ांचा रूपांकित करना सुधार कार्यसूची का एक मुख्य तत्व रहा है। मूलभूत मुद्दा यह है कि क्या सिविल सेवाओं को तत्कालीन राजनीतिक कार्यपालिका के प्रति जवाबदेह के बीच सामंजस्य कैसे स्थापित किया जाए? आंतरिक जवाबदेह को आंतरिक निष्पादन के परिवीक्षण, केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं नियंत्रक महालेखापरीक्षक जैसे निकायों के अधिकारिक निरीक्षण तथा अधिशासी निर्णयों के न्यायिक पुनर्विलोकन के द्वारा प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 और 312 सिविल सेवाओं, खास कर अखिल भारतीय सेवाओं, में नौकरी की सुरक्षा एवं रक्षेपाय का उपबंध करते हैं। संविधान निर्माताओं ने यह ध्यान में रखा था कि इन संरक्षण उपबंधों के परिणामस्वरूप ऐसी सिविल सेवा बनेेगी जो राजनीतिक कार्यपालिका की पूर्णतः अनुसेवी नहीं होगी वरन् उसमें वृहत्तकार लोकहित में कार्य करने की शक्ति होगी। इस प्रकार संविधान में आंतरिक और बहृा जवाबदारी के बीच संतुलन रखने की आवश्यकता सन्निहित है। प्रश्न यह है कि दोनों के बीच रेखा कहां खीचीं जाए। वर्षों बाद, सिविल सेवाओं की अधिकतर आंतरिक जवाबदेही का ज़ोर तत्कालीन राजनीतिक नेताओं के पक्ष में अधिक झुका दिखाई देता है, जिनसे, बदले में, निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से व्यापक समाज के प्रति बाहृा रूप से जवाहदेह होने की अपेक्षा की जाती है। समाज के प्रति जवाबदेही लाने के प्रयास करने की इस प्रणाली से कोई समाधान प्राप्त नहीं हुआ है, और इससे शासन के लिए अनेक प्रतिकूल परिणाम सामने आए हैं।

सिविल सेवाओं में जवाबदेही के सुधार के लिए कुछ विषेश उपायों पर विचार किया जा सकता है। अनुच्छेद 311 और 312 के उपबंधों का पुनरीक्षण किया जाना चाहिए और सिविल सेवाओं की बाहृा जवाबदेही के लिए विधि एवं विनियम बनाए जाने चाहिए। प्रस्तावित सिविलि सेवा विधियक इनमें से कुछ आवश्यकतओं को पूरा करने का प्रयास करता है। वृत्तिक (प्रोफेशनल) सिविल सेवाओं और राजनीतिक कार्यपालिका की अपनी-अपनी भूमिकाएं परिभाषित की जानी चाहिए ताकि वृत्तिक प्रबंधकीय कार्य और सिविल सेवाओं के प्रबंधन का अराजनीतिकरण हो सके। इस प्रयोजन के लिए, केंद्र और राज्यों में प्रभावी सांविधिक सिविल सेवा बोर्ड बनाए जाने चाहिए। षासन और निर्णयन को लोगों के अधिक समीप लाने हेतु सत्ता का विकेंद्रीकरण और अवक्रमण (डीवोल्युशन) भी जवाबदेही के संवर्धन में सहायक होता है।

41. परिच्छेद के अनुसार, निम्नलिखित में कौनसे कारक/कारकों के कारण षासन/लोक प्रषासन के लिए प्रतिकूल परिणाम सामने आए हैं?

1. आंतरिक एवं बाहृा जवाबदेहियों के बीच संतुलन बनाने में सिविल सेवाओं की अक्षमता
2. अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए पर्याप्त वृत्तिक प्रशिक्षण का अभाव
3. सिविल सेवाओं में उपयुक्त सेवा हितलाभों की कमी
4. इस संदर्भ में राजनीतिक कार्यपालिका के, और उसकी तुलना में, वृत्तिक सिविल सेवाओं के अपनी-अपनी भूमिकाओं को परिभाशित करने वाले सांविधानिक उपबंधों का अभाव

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 4
(d) 2, 3 और 4

उत्तर (सी) विषयवस्तु - लोक सेवाएं और जवाबदेही के मुद्दे - एक उत्कृष्ट परिछेद जो वर्तमान में लोक सेवा और राजनीतिक हस्तक्षेप इत्यादि से संबंधित अनेक मुद्दों की दृष्टि से प्रासंगिक है। वाक्यांश 3 गलत है क्योंकि इसमें उलटे का उल्लेख किया गया है। अतः विकल्प (बी) और (डी) निरस्त हो जाते हैं। वाक्यांश 4 निश्चित रूप से सही है, अतः विकल्प (सी) सर्वश्रेष्ठ है। उत्तर (सी)


42. परिच्छेद का संदर्भ लेते हुए, निम्नलिखित पूर्वधारणाएं बनाई गई हैंः

1. सामज के प्रति सिविल सेवाओं की जवाबदेही में राजनीतिक कार्यपालिका का अवरोध है
2. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था के वर्तमान ढ़ांचे में, राजनीतिक कार्यपालिका समाज के प्रति जवाबदेही नहीं रह गई है

इन पूर्वधारणाओं में कौन सी वैध है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 1 और 2
(d) न तो 1 न ही 2

उत्तर (डी) विषयवस्तु - लोक सेवाएं और जवाबदेही के मुद्दे - वाक्यांश 1 स्पष्टतः गलत है, और इसका स्पष्ट रूप से उल्लेख भी नहीं किया गया है। वाक्यांश 2 में कहा गया है कि - यदि लोक सेवक राजनीतिक कार्यकारियों के प्रति जवाबदेह हो जाते हैं, जो जनता/समाज के प्रति जवाबदेह है, तो लोक सेवकों को समाज के प्रति जवाबदेह बनाया जा सकता है, यह परिछेद में उल्लिखित है। अब यह तंत्र सफल नहीं हो पाया है। इसका यह अर्थ नहीं है कि राजनीतिक कार्यकारी जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है। अतः न तो 1 और न ही 2 वैध है। सर्वश्रेष्ठ उत्तर विकल्प (डी) है।


43. निम्नलिखित में कौनसा एक, इस परिच्छेद में अन्तर्निहित अनिवार्य संदेष है?

(a) सिविल सेवाऐं उस समाज के प्रति जवाबदेह नहीं हैं जिसकी सेवा वे कर रहीं हैं
(b) शिक्षित तथा प्रबुद्ध व्यक्ति राजनीतिक नेतृत्व नहीं ले रहे हैं
(c) संविधान निर्माताओं ने सिविल सेवाओं के समक्ष आने वाल समस्याओं का विचार नहीं किया
(d) सिविल सेवाओं की जवाबदेही में संवर्धन हेतु सुधारों की आवश्यकता और गुंजाईश है

उत्तर (सी) विषयवस्तु - लोक सेवाएं और जवाबदेही के मुद्दे - परिछेद में तीसरा विकल्प (सी) अंतर्निहित है (अप्रत्यक्ष रूप से संकेत देता है)। विकल्प (डी) का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है, यह अंतर्निहित नहीं है ! विकल्प (ए) एक तथ्य है जो बताया गया है (अंतर्निहित नहीं है)। विकल्प (बी) का उल्लेख नहीं है। स्पष्ट रूप से विकल्प (सी) सर्वश्रेष्ठ उत्तर है।


44. परिच्छेद के अनुसार, निम्नलिखित में कौनसा एक, सिविल सेवाओं की आंतरिक जवाबदेही के संवर्धन का साधन नहीं है?

(a) बेहतर कार्य सुरक्षा और रक्षेपाय
(b) केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा निरीक्षण
(c) अधिशाषी निर्णयों का न्यायिक पुनर्विलोकन
(d) निर्णयन प्रक्रिया में लोगों की बढ़ी हुई सहभागिता द्वारा जवाबदेही खोजना

उत्तर (ए) विषयवस्तु - लोक सेवाएं और जवाबदेही के मुद्दे - आप विकल्प (डी) और (ए) के बीच भ्रमित हो जाएंगे। विकल्प (डी) का उल्लेख परिछेद के अंत में निर्णय लेने को लोगों के निकट लाने और इस प्रकार जवाबदेही में वृद्धि करने के साधन के रूप में किया गया है। परंतु विकल्प (ए) अर्थात बेहतर रोजगार सुरक्षा और सुरक्षा उपाय स्थापित किये गए थे ताकि सुरक्षा की भावना सुनिश्चित की जा सके, और इस प्रकार लोक सेवाओं को राजनीतिक प्रक्रियाओं से दूर रखा जा सकता है, अतः बाह्य जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकती है। सर्वश्रेष्ठ उत्तर विकल्प (ए) है।


परिच्छेद - 2

सामान्य रूप, धार्मिक परम्पराऐं ईश्वर के या किसी सार्वभौम नैतिक सिद्धांत के प्रति हमारे कर्तव्य पर बल देती हैं। एक दूसरे के प्रति हमारे कर्तव्य इन्हीं से व्युत्पन्न होते हैं। अधिकारों की धार्मिक संकल्पना मुख्यतः इस देवत्व या सिद्धान्त के साथ हमारे संबंध से, और हमारे अन्य संबंधों पर पड़ने वाले इसके निहितार्थ से ही व्युत्पन्न हुई है। अधिकारों और कर्तव्यों के बीच यह संगतता न्याय के किसी उच्चतर बोध के लिए महत्वपूर्ण है। किन्तु न्याय को आचरण में लाने के लिए, सदगुण, अधिकार और कर्तव्य औपचारिक अमूर्त तत्व नहीं रह सकते। उन्हें समान्य मिलन के संवदेन से बंधे हुए समुदाय (सामान्य एकता) में उतारना परमावष्यक है। वैयक्तिक सदगुण के रूप में भी यह एकात्मकता, न्याय की साधना और बोध के लिए आवश्यकता है।

45. परिच्छेद का संदर्भ लेते हुए, निम्नलिखित पूर्वधारणाऐं बनाई गई हैंः

1. मानव संबंध उनकी धार्मिक परंपराओं से व्युत्पन्न होते हैं
2. मनुष्य कर्तव्य से तभी बंधे हो सकते हैं जब वे ईश्वर में विश्वास करें
3. न्याय की साधना और बोध के लिए धार्मिक परंपराऐं आवश्यक हैं

इनमें से कौनसी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाऐं वैध है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (ए) विषयवस्तु : धर्म, न्याय, समुदाय, अधिकार और कर्तव्य - अंतिम पंक्ति मान्यता 3 को अवैध बना देती है। अतः (ए) को छोडकर अन्य सभी विकल्प निरस्त हो जाते हैं। विकल्प (ए) सर्वश्रेष्ठ उत्तर है।


46. निम्नलिखित में कौनसा एक, इस परिच्छेद का मर्म है?

(a) एक-दूसरे के प्रति हमारे कर्तव्य हमारी धार्मिक परम्पराओं से व्युत्पन्न होते हैं
(b) दिव्य सिद्धांत से संबंध रखना महान सद्गुण है
(c) अधिकारों और कर्तव्यों के बीच संतुलन समाज में न्याय दिलाने के लिए निर्णायक है
(d) अधिकारों की धार्मिक संकल्पना मुख्यतः ईश्वर के साथ हमारे संबंध से व्युत्पन्न हुई है

उत्तर (सी) विषयवस्तु - धर्म, न्याय, समुदाय, अधिकार और कर्तव्य - इस परिछेद का सार (मुख्य संदेश) है "समाज में न्याय के प्रदाय के लिए अधिकारों और कर्तव्यों के बीच संतुलन महत्वपूर्ण है"। सर्वश्रेष्ठ उत्तर विकल्प (सी) है।


47. A ने अंगूर और अनन्नास खाए; B ने अंगूर और नारंगियां खाईं; C ने नारंगियां, अनन्नास और सेब खाए। D ने अंगूर, सेब ओर अनन्नास खाए। फल खाने के बाद B और C बीमार पड़ गए।

उपर्युक्त तथ्यों के प्रकाश में, बीमारी का कारण किसे कहा जा सकता है?

(a) सेब
(b) अनन्नास
(c) अंगूर
(d) नारंगियां

उत्तर (डी)

बी और सी बीमार हो गए और उन दोनों ने संतरे खाए थे। अतः वे संतरे ही होने चाहियें जिन्होंने उन्हें बीमार किया। सही उत्तर विकल्प (डी) है।


48. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. देश में जनसंख्या वृद्धि दर बढ़ रही है
2. देश में मृत्यु दर, जन्म दर की तुलना मंे तेजी से घट रही है
3. देश में जन्म दर, मृत्यु दर की तुलना मंे तेजी से घट रही है
4. देश में नियमित रूप से ग्राम-नगर प्रवसन हो रहा है

उपर्युक्त तथ्यों के प्रकाश में, निम्नलिखित निश्कर्शों में से कौन सा एक, सही हो सकता है?

(a) ग्राम-नगर प्रवसन के कारण जनसंख्या वृद्धि दर बढ़ रही है
(b) केवल मृत्यु दर घटने के कारण जनसंख्या वृद्धि दर बढ़ रही है
(c) केवल जन्म वृद्धि दर होने के कारण जनसंख्या वृद्धि दर बढ़ रही है
(d) मृत्यु दर में, जन्म दर की अपेक्षा तेजी से ििगरावट होने के कारण जनसंख्या वृद्धि दर बढ़ रही है

उत्तर (डी) यह संपूर्ण तर्क को व्यवस्थित ढंग से व्यक्त करता है। विकल्प (ए) गलत है। दिए गए वाक्यांशों के अनुसार विकल्प (सी) गलत है। विकल्प (बी) अपूर्ण है। अतः विकल्प (डी) सर्वश्रेष्ठ है।


49. कोई व्यक्ति X ऐसे स्थान पर गाड़ी चला रहा था जहां सभी सड़कें या तो उत्तर-दक्षिण की ओर या पूर्व-पश्चिम की ओर जाते हुए ग्रिड बनाती हैं। सड़कें एक दूसरे से समांतर 1 कि.मी. की दूरी पर हैं। वहां दो सड़कों के प्रतिच्छेदन स्थल से गाड़ी चलाना आरंभ कर, 3 कि.मी. उत्तर में, 3 कि.मी. पश्चिम में और 4 कि.मी. दक्षिण में चला। आगे कौन सा मार्ग उसे उसके आरंभिक स्थान पर वापस ला सकेगा, यदि वह उसी मार्ग पर दुबारा न चले?

(a) 3 कि.मी. पूर्व, तब 2 कि.मी. दक्षिण
(b) 3 कि.मी. पूर्व, तब 1 कि.मी. उत्तर
(c) 1 कि.मी. उत्तर, तब 2 कि.मी. पश्चिम
(d) 3 कि.मी. दक्षिण, तब 1 कि.मी. उत्तर

उत्तर (बी) एक आसान चित्र इसे हल करने में सहायक होगा। चूंकि रास्ते न तो उत्तर-दक्षिण हैं और न ही पूर्व-पश्चिम, अतः यह देखा जा सकता है कि व्यक्ति X पहले 3 कि मी पूर्व की दिशा में और फिर 1 कि मी उत्तर की दिशा में यात्रा करके अपने मूल स्थान पर पहुँच सकता है जैसा कि विकल्प (बी) में दिया गया है।


50. निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए
‘‘हम या तो पिकनिक पर जायेंगे या दुर्गम यात्रा पर जायेंगे’’
निम्नलिखित में कौनसा, यदि सत्य है, तो इस दावे को झुठलाता है?

(a) हम पिकनिक पर जाते है किंतु दुर्गम यात्रा पर नहीं जाते
(b) पिकनिक और दुर्गम यात्रा जैसी गतिविधियों का स्वास्थ्य प्राधिकारियों द्वारा उत्साह वर्धन किया जाता है
(c) हम दुर्गम यात्रा पर जाते हैं और पिकनिक पर नहीं जाते
(d) हम न तो पिकनिक पर जाते हैं, न ही दुर्गम यात्रा पर जाते हैं

उत्तर (डी) वाक्यांश का यह कहना है कि उन दो कामों में से एक तो होना ही था - या तो पिकनिक या ट्रैकिंग। विकल्प (डी) दोनों को नकारता है। विकल्प (ए) और (सी) दोनों सही हैं - जो दावे को झुठलाते नहीं हैं। विकल्प (बी) असंबद्ध है। अतः सर्वश्रेष्ठ उत्तर विकल्प (डी) है।




51. 50 संकाय सदस्य थे, जिनमें 30 पुरुष तथा शेष स्त्रियां थीं। कोई भी पुरूश संकाय सदस्य संगीत नहीं जानता था, लेकिन अनेक स्त्री संकाय सदस्यों को संगीत की जानकारी थी। उस संस्था के अध्यक्ष ने लाटरी द्वारा छः संकाय सदस्यों को चाय-पार्टी पर निमंत्रित किया। पार्टी के समय यह पता चला कि कोई भी सदस्य संगीत नहीं जानता है। निष्कर्ष निकलता है कि

(a) पार्टी में मात्र पुरुष संकाय सदस्य ही थे
(b) पार्टी में केवल वही स्त्री संकाय सदस्याएं सम्मिलित थीं जो संगीत प्रस्तुत कर सकती थीं
(c) पार्टी में सम्मिलित संकाय सदस्य पुरुष तथा स्त्री दोनों थे
(d) पार्टी के लिंग-संयोजन के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता

उत्तर (डी) प्रश्न पार्टी में आमंत्रित समूह के लिंग संयोजन के बारे में कुछ नहीं कहता है। साथ ही हम यह भी नहीं जानते कि कौन सी विशिष्ट महिला प्राध्यापक संगीत जानती थी। अतः या तो पार्टी में सभी पुरुष थे या पार्टी में ऐसे कुछ पुरुष और कुछ महिलाऐं उपस्थित थे जिन्हें संगीत नहीं आता था। (डी) को छोडकर अन्य सभी विकल्पों में कुछ न कुछ समस्या है अतः (डी) निश्चित रूप से सही है।


52. पांच लोग A, B, C, D और E, एक गोल मेज के चारों ओर बैठे हुए हैं। प्रत्येक कुर्सी निकटवर्ती कुर्सियों से सम-दूरस्थ है।

(i) C, A के बगल में बैठा है
(ii) A, D से दो सीट के अंतर पर बैठा है
(iii) B, A के बगल में नहीं बैठा है

उपुर्यक्त सूचना के आधार पर, निम्नलिखित में से कौनसा सही होना ही चाहिए?

1. D, B के बगल में बैठा है
2. E, A के बगल में बैठा है
3. D और C के बीच दो सीटा का अंतराल है

नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनें

(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 3
(d) न तो 1, न ही 2, न ही 3

उत्तर (बी) संभावित व्यवस्थाएं निम्नानुसार हैं

अतः डी बी के आगे बैठा है और ई ए के ठीक बाद बैठा है। उत्तर (बी)


53. एक कालेज में पांच हाॅबी क्लब हैं - फोटोग्राफी, नौकाविकार, शतरंज, इलेक्ट्रानिकी और बागबानी। बागबानी दल हर दूसरे दिन एकत्र होता है, इलेक्ट्रानिकी दल हर तीसरे दिन एकत्र होता है, षतरंज दल हर चैथे दिन एकत्र होता है, नौकाविहार दल हर पांचवें दिन एकत्र होता है और फोटोग्राफी दल हर छठवें दिन एकत्र होता है। 180 दिनों में सभी दल एक ही दिन में कितनी बार एकत्र हुए।

(a) 5
(b) 18
(c) 10
(d) 3

उत्तर (डी) 5 शगल समूह - फोटोग्राफी, नौकायन, शतरंज, इलेक्ट्रॉनिक्स और बागवानी।
बागवानी समूह - हर दूसरे दिन मिलता है अतः 180 दिन में 90 बार।
इलेक्ट्रॉनिक्स समूह प्रत्येक तीसरे दिन मिलता है अतः 180 दिन में 60 बार।
शतरंज समूह प्रत्येक चैथे दिन मिलता है अतः 180 दिन में 45 बार।
नौकायन समूह प्रत्येक पांचवे दिन मिलता है अतः 180 दिन में 36 बार
फोटोग्राफी समूह प्रत्येक छठे दिन मिलता है अतः 180 दिन में 30 बार।
हमें इन संख्याओं, 90, 60, 45, 36, और 30 का महत्तम समापवर्तक निकालना है। यह 3 है। अतः विकल्प (डी) सही उत्तर है।


54. एक पेड़ पर मधुरस से परिपूर्ण कुछ फूल हैं और कुछ मधुमक्खियां उन फूलों पर मंडरा रही हैं। यदि एक मधुमक्खी प्रत्येक फूल पर बैठ जाए तो एक मधुमक्खी छूट जाती है। यदि दो मधुमक्खियां प्रत्येक फूल पर बैठ जाएं तो फूल छूट जाता है। फूलों एवं मधुमक्खियों की संख्या क्रमषः कितनी है?

(a) 2 और 4
(b) 3 और 2
(c) 3 और 4
(d) 4 और 3

उत्तर (सी) केवल विकल्पों का उपयोग करें और सीधे हल करें ! यह प्रश्न सामान्य तर्क पर आधारित है। विकल्प (सी) शर्तों को संतुष्ट करता है।


निम्नलिखित 5 (पांच) प्रश्नांशों के लिए निर्देश: नीचे दी गई सूचना पर विचार कीजिए और इसके बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिएः

एक दल में पांच व्यक्ति हैं - P, Q, R, S और T. दल में एक चिकित्सक, एक वकील और एक कलाकार है। P और S अविवाहित विद्यार्थी हैं। T एक पुरुष जिसका विवाह दल के एक सदस्य से हुआ है। Q, P का भाई है और वह न तो चिकत्सक है, न ही कलाकार। R चिकित्सक नहीं है।

55. चिकित्सक कौन है?

(a) T
(b) P
(c) Q
(d) R

प्रश्न क्रमांक 55 से प्रश्न क्रमांक 59 के लिए

यह सबसे आसान 5 प्रश्नों का समुच्चय था, जिसे सभी को हल करना चाहिए था।
सीधे 5 प्रश्न हल हो गए !

उत्तर (ए) P और S अविवाहित विद्यार्थी हैं (अतः पेशेवर नहीं हैं)। T विवाहित पुरुष है (अतः इस समूह में एक महिला है), Q P का भाई है, आर चिकित्सक नहीं है। Q न तो चिकित्सक है और न ही कलाकार है, अतः उसे वकील होना चाहिए। R को कलाकार होना चाहिए, अतः T को चिकित्सक होना चाहिए (क्योंकि P और S विद्यार्थी हैं)।

उत्तर (ए)


बधाइयाँ! पीटी आईएएस अकादमी द्वारा इन प्रश्नों को किसी न किसी रूप में अथवा सीसैट की तैयारी हेतु दिए गए मॉड्यूल में शामिल किया गया है। बोधगम्यता को सामान्य अध्ययन के व्याख्यानों में विस्तारपूर्वक शामिल किया गया है, विशेषकर पर्यावरण और पारिस्थितिकी, बायोमास, कृषि और खाद्य सुरक्षा इत्यादि। अभिरुचि खंड को पृथक से विस्तारपूर्वक शामिल किया गया है। हमें पूरा यकीन है की हमारे विद्यार्थी इसे आसानी से हल कर लेंगे। मुख्य परीक्षा हेतु शुभकामनाएं!

निम्नलिखित 5 (पांच) प्रश्नांशों के लिए निर्देश: नीचे दी गई सूचना पर विचार कीजिए और इसके बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिएः

एक दल में पांच व्यक्ति हैं - P, Q, R, S और T. दल में एक चिकित्सक, एक वकील और एक कलाकार है। P और S अविवाहित विद्यार्थी हैं। T एक पुरुष जिसका विवाह दल के एक सदस्य से हुआ है। Q, P का भाई है और वह न तो चिकत्सक है, न ही कलाकार। R चिकित्सक नहीं है।

56. कलाकार कौन है?

(a) P
(b) Q
(c) R
(d) T

उत्तर (सी)


निम्नलिखित 5 (पांच) प्रश्नांशों के लिए निर्देश: नीचे दी गई सूचना पर विचार कीजिए और इसके बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिएः

एक दल में पांच व्यक्ति हैं - P, Q, R, S और T. दल में एक चिकित्सक, एक वकील और एक कलाकार है। P और S अविवाहित विद्यार्थी हैं। T एक पुरुष जिसका विवाह दल के एक सदस्य से हुआ है। Q, P का भाई है और वह न तो चिकत्सक है, न ही कलाकार। R चिकित्सक नहीं है।

57. R का पति/पत्नी कौन है?

(a) P
(b) T
(c) Q
(d) S

उत्तर (बी) T एक विवाहित पुरुष है। यह अच्छा था कि प्रश्न उल्टा पूछा गया (R का जीवनसाथी कौन है - यह एक और जानकारी उपलब्ध है)


निम्नलिखित 5 (पांच) प्रश्नांशों के लिए निर्देश: नीचे दी गई सूचना पर विचार कीजिए और इसके बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिएः

एक दल में पांच व्यक्ति हैं - P, Q, R, S और T. दल में एक चिकित्सक, एक वकील और एक कलाकार है। P और S अविवाहित विद्यार्थी हैं। T एक पुरुष जिसका विवाह दल के एक सदस्य से हुआ है। Q, P का भाई है और वह न तो चिकत्सक है, न ही कलाकार। R चिकित्सक नहीं है।

58. वकील कौन है?

(a) P
(b) Q
(c) R
(d) S

उत्तर (बी)


निम्नलिखित 5 (पांच) प्रश्नांशों के लिए निर्देश: नीचे दी गई सूचना पर विचार कीजिए और इसके बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिएः

एक दल में पांच व्यक्ति हैं - P, Q, R, S और T. दल में एक चिकित्सक, एक वकील और एक कलाकार है। P और S अविवाहित विद्यार्थी हैं। T एक पुरुष जिसका विवाह दल के एक सदस्य से हुआ है। Q, P का भाई है और वह न तो चिकत्सक है, न ही कलाकार। R चिकित्सक नहीं है।

59. निम्नलिखित में से कौन निष्चित रूप से पुरुष है?

(a) P
(b) S
(c) Q
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (सी)
Q P का "भाई" है।


60. एक ग्राहक द्वारा किसी खास उत्पाद की 19000 मात्रा का एक क्रय आदेश दिया गया। कंपनी प्रतिदिन उस उत्पाद की 1000 मात्रा उत्पादित करती है जिसमें से 5 प्रतिशत बिक्री के अनुपयुक्त होती है। क्रय-आदेश कितने दिनों में पूरा होगा?

(a) 18
(b) 19
(c) 20
(d) 22

उत्तर (सी)
फर्म प्रति दिन 1000 मात्रा का उत्पादन करती है जिनमें से 5 प्रतिशत अनुपयुक्त हैं।
अतः उपयुक्त मात्रा = 1000 - 50 = 950 प्रति दिन
अतः प्रभावी रूप से फर्म प्रतिदिन 950 मात्रा का उत्पादन कर रही है।
अतः उसे 19000 मात्रा का उत्पादन करने के लिए 20 दिन लगेंगे।
(20 गुणा 950 = 19000)


निम्नलिखित 5 (पांच) प्रश्नांशों के लिए निर्देश: निम्नलिखित दो परिच्छेद को पढ़िए और उसके उपरांत परिच्छेद के आधार पर दिए गए प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के उत्तर केवल परिच्छेद पर ही आधारित होने चाहिए।

परिच्छेद - 1

शक्ति, ऊष्मा और परिवहन के ईंधन के रूप में जैवमात्रा (बायोमास) की न्यूनीकरण समर्थता सभी नवीकरणीय स्त्रोतों से अधिक है। यह कृषि और वन अवशिष्टों, साथ ही ऊर्जा - फसलों से प्राप्त होती है। जैवमात्रा अवशिष्टों का उपयोग करने में सबसे बड़ी चुनौती शक्ति संयंत्रों में उचित लागत पर की जानेवाली उनकी विश्वसनीय दीर्घावधि पूर्ति ही है, मुख्य समस्याऐं सुप्रचालनिक (लाजिस्टिकल) अवरोध और ईंधन संग्रहण की लागत हैं। यदि ऊर्जा फसलों का उचित राीति से प्रबंधन न हो तो, वे अन्न उत्पादन के साथ प्रतिस्पर्धा करती हैं, और अन्न की कीमतों पर उनका अवंछित असर पड़ सकता है। जैवमात्रा का उत्पादन परिवर्तनशील जलवायु के भौतिक प्रभावों के प्रति भी संवेदनशील होता है।

जब तक नव-प्रौद्योगिकियां उत्पादकता के सारभूत रूप में न बढ़ाएं तब तक धारणीय जैवमात्रा पूर्ति की सीमाओं को देखते हुए, जैवमात्रा की भावी भूमिका का संभवतः वास्तविकता से अधिक अनुमान लगाया गया है। जलवायु-ऊर्जा प्रतिरूप यह प्रकल्पित करते हैं कि 2050 में बायोमास का उपयोग लगभग चारगुना बढ़ कर 150 - 200 एक्साजूल हो सकता है जो कि विश्व की प्राथमिक ऊर्जा या लगभग एक-चैथाई है। परन्तु खाद्य एवं वन्य संसाधनों का कोई विनाश किए बिना, 2050 तक प्रतिवर्ष बायोमास संसाधनों की अधिकतम धारणीय तकनीकी क्षमता (अवशिष्ट और उर्जा फसल दोनों) 80 - 170 एक्साजूल के परिसर में होगी और इसका सिर्फ एक अंश वास्तविक और आर्थिक रूप से साध्य होगा। इसके अतिरिक्त, कुछ जलवायु प्रतिरूप ऋणात्मक उत्सर्जन प्राप्त करने और शताब्दी के पूर्वार्ध में कुछ मुहलत जुटाने के लिए बायोमास आधारित कार्बन प्रग्रहण एवं संचयन पर, जो कि एक अप्रमाणित प्रौद्योगिकी है, आश्रित है।

कुछ द्रव्य जैवईंधन जैसे मकई आधिारित इथेनोल, प्रमुख रूप से परिवहन हेतु, जीवन चक्र आधार पर कार्बन उत्सर्जनों में सुधार लाने की जगह उन्हें और बदतर कर सकते हैं। लिग्नो-सेलुलोसिक चारा आधारित दूसरी पीढ़ी के कुछ जैवईंधन जैसे कि पुआल, खोई, घास और काष्ठ ऐसे धारणीय उत्पादन की सम्भाव्यता रखते हैं जो उच्च उत्पादकता वाले हों तथा ग्रीनहाउस गैस के निम्न स्तर का उत्सर्जन करें, किंतु वे अभी तक अनुसंधान और विश्लेषण के चरण में हैं।

61. शक्ति-जनन के लिए जैवमात्रा को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने में मौजूदा बाधा/बाधाऐं क्या है/हैं?

1. जैवमात्रा की धारणीय पूर्ति का अभाव
2. जैवमात्रा उत्पादन अन्न उत्पादन के साथ प्रतिस्पर्धी हो जाता है 3. जैव-ऊर्जा, जीवन चक्र आधार पर, सदैव निम्न कार्बन नहीं हो सकती

नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनें

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (डी) विषयवस्तु - जैव भार ईंधन और उत्सर्जनों पर उठती बहस - सभी तीन बाध्यताओं का उल्लेख परिछेद में किया गया है। अतः सर्वश्रेष्ठ उत्तर विकल्प (डी) है।


62. निम्नलिखित में किसके/किनके कारण खाद्य सुरक्षा की समस्या हो सकती है?

1. शक्ति-जनन हेतु कृषि एवं वन अवशिष्टों का भरण-सामग्री (फीडस्टाॅक) के रूप में उपयोग करना
2. जैवमात्रा का कार्बन प्रग्रहण एवं संचयन के लिए उपयोग करना 3. ऊर्जा-फसलों की कृषि को बढ़ावा देना

नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनें

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (सी) विषयवस्तु - जैव भार ईंधन और उत्सर्जनों पर उठती बहस - पहले पैराग्राफ की पांचवी पंक्ति कहती है "ऊर्जा फसलें खाद्य उत्पादन से प्रतिस्पर्धा करती हैं और इनका कीमतों पर प्रभाव पडता है"। अतः वाक्यांश 3 सही है। अब विकल्पों की ओर देखें। विकल्प (ए) निरस्त करने योग्य है। वाक्यांश 2 कार्बन जब्ती और भंडारण के लिए जैवभार के उपयोग की बात करता है। हाँ यदि इसका उपयोग उत्सर्जन नियंत्रण के लिए किया जाता है तो खाद्य सुरक्षा समस्या बन जाएगी। अतः विकल्प (सी) सर्वश्रेष्ठ है।


63. जैवमात्रा के उपयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित में कौनसी/कौन-कौनसी, जैवईंधन के धारणीय उत्पादन की विशेषता/ विशेषताएं है/हैं?

1. 2050 तक, शक्ति-जनन के ईंधन के रूप में जैवमात्रा से विश्व की सभी प्राथमिक ऊर्जा-आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकती है
2. शक्ति-जनन के ईंधन के रूप में जैवमात्रा से, खाद्य एवं वन संसाधनों का आवश्यक रूप से विनाश नहीं होता है
3. कुछ उदीयमान प्रौद्योगिकियों की मान लें तो शक्ति-जनन के ईंधन के रूप में जैवमात्रा, ऋणात्मक उत्सर्जन प्राप्त करने में सहायक हो सकती है

नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनें

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर (सी) विषयवस्तु - जैव भार ईंधन और उत्सर्जनों पर उठती बहस - वाक्यांश 1 स्पष्ट रूप से गलत है। अतः विकल्प (ए) और (डी) निरस्त हो जाते हैं। वाक्यांश 2 सही है। सीमा के अंदर ईंधन के रूप में जैवभार खाद्य और वन संसाधनों को बाधित नहीं करता। वाक्यांश 3 सही हो सकता है यदि अप्रमाणित उदीयमान प्रौद्योगिकियां काम कर जाती हैं। अतः सर्वश्रेष्ठ उत्तर विकल्प (सी) है।


64. इस परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाऐं बनाई गई हैं:

1. कुछ जलवायु-ऊर्जा प्रतिरूप यह सुझाते हैं कि शक्ति-जनन के ईंधन के रूप में बायोमास का उपयोग ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जनों को कम करने में सहायक होता है
2. शक्ति-जनन के ईंधन के रूप में बायोमास का उपयोग करना, खाद्य एवं वन संसाधनों को बाधित किए बिना संभव नहीं है

इन पूर्वधारणाओं में कौनसी वैध है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर (ए) मान्यता 1 परिछेद में अंतर्निहित है। अतः विकल्प (ए) सही है। मान्यता 2 तभी वैध है जब अनुचित रूप से की जाए, हमेशा नहीं।



परिच्छेद - 2

हम अपनी खाद्य पूर्ति में जैव-विविधता की खतरनाक कमी देख रहे हैं। हरित क्रांति एक मिला-जुला वरदान है। समय के साथ-साथ, किसानों की निर्भरता व्यापक रूप से अपनाई गई उच्च उपज फसलों पर बहुत अधिक बढ़ती गई है और वे स्थानीय दशाओं से अनुकूूलता रखने वाली किस्मों को छोड़ते गए हैं। विशाल खेतों में आनुवंशिकता एकसमान (जेनेटिकली यूनिफार्म) बीजों की एक-फसली खेती से बढ़ी हुई उपज वाली किस्में आनुवंशिकता दुर्बल फसलें भी होती हैं जिनके लिए मंहगें रसायनिक उर्वरकों और विषाक्त कीट नाशकों की जरूरत होती है। उगाए जा रहे खाद्य-पदार्थों की मात्रा बढ़ाने पर ही आज अपना ध्यान केंद्रित कर, हम अनजाने में स्वयं को भावी खाद्य अभाव होने के जोखिम में डाल चुके हैं।

65. उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौनसा, सबसे तर्कसंगत और निर्णायक निश्कर्श (इनफेरेंस) निकाला जा सकता है?

(a) अपनी कृशि पद्धतियों में हम केवल हरित क्रांति के कारण मँहगें रासायनिक उर्वरकों और विशाक्त कीटनाशकों पर अत्यधिक निर्भर हो गये हैं
(b) विशाल खेतों में उच्च उपज वाली किस्मों की एक-फसली खेती हरित क्रांति के कारण संभव है
(c) उच्च उपज वाली किस्मों की एक-फसली खेती करोड़ों लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका है
(d) हरित क्रांति, दीर्घ काल में खाद्य-पूर्ति और खाद्य सुरक्षा में जैव-विविधिता के लिए खतरा प्रस्तुत कर सकती है

उत्तर (डी) विषयवस्तु - हरित क्रांति का उच्च पैदावार अभिशाप - "हम हमारी खाद्य आपूर्ति में जैवविविधता की एक खतरनाक सिकुडन का अनुभव कर रहे हैं। हरित क्रांति एक मिश्रित वरदान है"। अतः सर्वाधिक तार्किक और महत्वपूर्ण निष्कर्ष विकल्प (डी) है। विकल्प (ए) गलत नहीं है, परंतु वह एक वास्तविकता है जो व्यक्त की गई है। विकल्प (बी) भी एक वास्तविकता है। विकल्प (सी) सही हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है।


66. एक कक्षा पूर्वाहन 11:00 बजे प्रारंभ होती है और अपराहन 2:27 बजे समाप्त होती है। इस अंतराल में चार समान अवधि के पीरियड होते हैं। प्रत्येक पीरियड के बाद छात्रों को 5 मिनट का विश्राम दिया जाता है। प्रत्येक पीरियड की ठीक-ठीक अवधि कितनी है?

(a) 48 मिनट
(b) 50 मिनट
(c) 51 मिनट
(d) 53 मिनट

उत्तर (ए) कक्षा सुबह 11 : 00 बजे शुरू होती है और यह दोपहर 2 : 27 तक चलती है।
कुल समय = 207 मिनट
कुल विश्राम समय = 3 X 5 = 15 मिनट
अतः विभक्त किया जाने वाला प्रभावी समय = 207 - 15 = 192 मिनट
एक पीरियड की समयावधि = 194 /4 = 48 मिनट
अतः उत्तर (ए)


67. चार मित्रों, A, B, C, और D को एक पुल पार करना है। पुल को एक समय में अधिक से अधिक दो व्यक्ति पार कर सकते हैं। रात का समय है तथा उनके पास केवल एक लालटेन है। पुल पार करने वालों को रास्ता ढूढ़ंने के लिए लालटेन ले जानी चाहिए। एक साथ चलने वाले दो व्यक्तियों को धीमे चलने वाले व्यक्ति की चाल से चलना होगा। पुल पार करने के बाद, दो व्यक्तियों में से ज्यादा तेज चलने वाला व्यक्ति, प्रत्येक बार अपने साथी को पुल पार करवा कर, लालटेन सहित वापस लौट आएगा। अन्त में लालटेन को अपने मूल स्थान पर रखना है तथा लालटेन वापस रखने वाले व्यक्ति को लालटेन के बगैर पुल पार करना है। पुल पार करने के लिए उनके द्वारा लिया गया समय इस प्रकार है: A : 1 मिनट, B : 2 मिनट, C : 7 मिनट, D : 10 मिनट। चारों मित्रों द्वारा पुल पार करने के लिए कुल कितना न्यूनतम समय आवश्यक है?

(a) 23 मिनट
(b) 22 मिनट
(c) 21 मिनट
(d) 20 मिनट

उत्तर न्यूनतम समय तब प्राप्त किया जएगा जब तेज व्यक्ति को दीपक वापस लाने का काम सौंपा जाएगा, जो इस मामले में A है।
A और B द्वारा लिया गया समय = 2 मिनट प्लस 1 मिनट A का वापसी का समय = 3 मिनट
A और C द्वारा लिया गया समय = 7 मिनट प्लस 1 मिनट A का वापसी का समय = 8 मिनट
A और D द्वारा लिया गया समय = 10 मिनट + 1 मिनट A का वापसी का समय = 11 मिनट
अकेले A द्वारा लिया गया समय = दीपक के बिना 1 मिनट का वापसी समय = 1 मिनट
अतः कुल समय होगा 3 + 8 + 11 + 1 = 23 मिनट उत्तर (ए)


68. पात्र A में 30 ग्राम शर्करा को 180 मि.ली. जल में मिलाया गया, पात्र B में 40 ग्राम शर्करा को 280 मि.ली. जल में मिलाया गया और पात्र C में 20 ग्राम शर्करा को 100 मि.ली. जल में मिलाया गया। पात्र B का विलयन कैसा है?

(a) C के विलयन से अधिक मीठा
(b) A के विलयन से अधिक मीठा
(c) C के विलयन के समान मीठा
(d) C के विलयन से कम मीठा

उत्तर (डी) A में चीनी की सामग्री = 30g/180 ml = 1/6 g/ml
B में चीनी की सामग्री = 40g/280 ml = 1/7 g/ml
C में चीनी की सामग्री = 20g/100 ml = 1/5 g/ml
अतः पतीला सी सबसे मीठा है, उसके बाद A है और उसके बाद B है। अतः उत्तर (डी)।


69. धर्मार्थ दान में, किसी कक्षा में प्रत्येक विद्यार्थी उतने रूपये देता है जितनी उस कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या है। केवल एक विद्यार्थी के 2 रूपये अतिरिक्त देने पर कुल रूपये 443 एकत्र हुए हैं। तो कक्षा में कितने विद्यार्थीं हैं?

(a) 12
(b) 21
(c) 43
(d) 45

उत्तर (बी) कुल संग्रह = 443 रुपये
कक्षा का कुल संग्रह - अतिरिक्त योगदान = 443 - 2 = 441 रुपये
प्रत्येक विद्यार्थी ने उतनी ही मात्रा का योगदान किया जितनी विद्यार्थियों की कुल संख्या है।
माना कि कक्षा के कुल विद्यार्थियों की संख्या N है। अतः N 2 = 441
अतः N = 21. अतः उत्तर (बी)


70. अनिता की गणित परीक्षा में 70 प्रश्न समान अंकों के थे जिनमें 10 अंकगणित के, 30 बीजगणित के और 30 ज्यामिति के थे। यद्यपि उसने अंकगणित को 70 प्रतिशत, बीजगणित के 40 प्रतिशत और ज्यामिति केे 60 प्रतिशत प्रश्नों का सही उत्तर दिया, वह परीक्षा में सफल नहीं हुई क्योंकि उसके अंक 60 प्रतिशत से कम थे। उसने कितने और प्रश्नों के सही उत्तर दिए होते, जिससे कि उसे 60 प्रतिशत का पास प्राप्तांक मिल गया होता?

(a) 1
(b) 5
(c) 7
(d) 9

उत्तर (बी) मान लें कि प्रत्येक प्रश्न का एक अंक है। अतः अंकों की कुल संख्या है 70
अतः उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक = 70 का 60 % = 42 अंक
अनीता ने अंक गणित गणित (10 प्रश्न) के 70 % प्रश्नों का उत्तर दिया = 7 बीज गणित (30 प्रश्न) के 40 % = 12 ज्यामिति (30 प्रश्न) के के 60 % = 18
अतः अनीता के कुल अंक = 7 + 12 + 18 = 37 अंक जो 42 से 5 अंक कम है।
अतः परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 5 और अंकों की आवश्यकता है। अतः उत्तर (बी)


71. एक कक्षा में 18 लड़के बहुत लंबे हैं। यदि ये लड़के, लड़कों, की कुल संख्या के तीप-चैथाई हैं और लड़कों की संख्या कक्षा के छात्रों की कुल संख्या की दो-तिहाई है, तो कक्षा में लड़कियों की संख्या क्या है?

(a) 6
(b) 12
(c) 18
(d) 21

उत्तर (बी) माना कि कक्षा में लडकियों की संख्या X है
कक्षा में लडकों की संख्या होगी 2X (2/3 लडके होने के कारण, कुल X + 2X = 3X होने के कारण)
बहुत लंबे लडकों की संख्या = 3/4 * 2X = 18
अतः X = 12.
अतः उत्तर (बी)


72. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. या तो A और B की एक-बराबर आयु है या A, B से बड़ा है
2. या तो C और D की एक-बराबर आयु है या D, C से बड़ा है
3. B, C से बड़ा है

उपर्युक्त कथनों से निम्नलिखित में से कौनसा निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

(a) A, B से बड़ा है
(b) B और D एक-बराबर आयु के हैं
(c) D, C से बड़ा है
(d) A, C से बड़ा है

उत्तर (डी) A > = B, D > = C, B > C. इसका निहितार्थ यह है कि A > C. अतः A C से बडा है। उत्तर (डी)


73. किसी कंपनी के सभी कर्मचारियों का मासिक औसत वेतन रूपये 5,000 था। पुरुष एवं महिला कर्मचारियों को प्रदत्त मासिक औसत वेतन क्रमशः रू 5,200 तथा रू. 4,200 था। कंपनी में कार्यरत पुरुष कर्मचारियों की प्रतिशतता क्या है?

(a) 75%
(b) 80%
(c) 85%
(d) 90%

उत्तर माना कि पुरुष कर्मचारियों की संख्या M है और महिला कर्मचारियों की संख्या F है।
कुल वेतन (पुरुष) = 5200 रुपये X M
कुल वेतन (महिलाऐं) = 4200 X F
अतः हमारे पास है 5200 M + 4200 F = 5000 (M + F)
हल करने पर हमें मिलता है 200 M = 800 F
अतः M = 4 एफ
पुरुष कर्मचारियों का प्रतिशत = 4 F / 5 F X 100 = 80% उत्तर (बी)


निम्नलिखित 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश: नीचे दी गई सूचना पर विचार कीजिए और इसके बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिएः

छः बक्सों A, B, C, D, और E को छः विभिन्न रंगों - बैंगनी, आसमानी, नीला, हरा, पीला और नारंगी से रंगा गया है और उन्हें बायें से दायें की ओर क्रम में रखा गया है (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम के रंगों में रखे गए अथवा रंगे गए)। प्रत्येक बक्से में छः खेलों - क्रिकेट, हाॅकी, टेनिस, गोल्फ, फुटबाॅल और वाॅलीबाल की गेंदों में से कोई एक गेंद रखी गई है (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में)। गोल्फ की गेंद बैंगनी बक्से में है और वह D बक्से में नहीं है। बक्सा A का है, जिसमें टेनिस बाल है, रंग नारंगी है और वह दायीं ओर के अन्त में रखा है। हाॅकी की गेंद न तो बाक्स क् में है, न ही बाक्स D में। बाक्स E का, जिसमे क्रिकेट की गेंद है, रंग हरा है। हाकी की गेंद वाला बाक्स न तो नीले रंग से रंगा है, न ही पीले रंग से। बाक्स C दायें ओर से पांचवें स्थान पर है और बाक्स B के बगल मे है। बाक्स B में वाॅलीबाॅल है। हाॅकी की गेंद वाला बाक्स, गोल्फ की गेेंद वाले और वाॅलीबाॅल वाले बाक्सों के बीच में हैं।

74. निम्नलिखित में से कौन-से बाक्स में गोल्फ की गेंद है?

(a) F
(b) E
(c) D
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (बी) छह बक्से A, B, C, D, E F दिए गए हैं। इनके रंग हैं बैंगनी, इंडिगो, नीला, हरा, पीला और नारंगी (क्रम में नहीं)।
बाएं से दाएं रखे गए (उसी क्रम में नहीं)।
क्रिकेट, हॉकी, टेनिस, गोल्फ, फुटबॉल और वॉलीबॉल की छह गेंदें हैं (उसी क्रम में नहीं)।
दी गई जानकारी के अनुसार हम प्रयास करके या तो एक विस्तृत ग्रिड बना सकते हैं, और एक के बाद एक मूल्य रख सकते हैं (प्रारंभ में मूल्य अधिकांश टिक क्रॉस होंगे)। स्थितियां हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6 बाएं से दाएं।
कुछ पुनरावृत्तियों के बाद हम उत्तरों पर पहुँच जाएंगे। या हम प्रश्नों से ही पढ सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि यह प्रयास बेकार होगा क्योंकि निरस्ती संभव हो सकती है। इस प्रकार के सरल संबंध बनाएं।
बॉल = कलर = बॉक्स = स्थिति
गोल्फ = बैंगनी = D नहीं = . .....(1)
टेनिस = बॉक्स A = नारंगी = 6 (संपूर्ण जानकारी दी गई है) .....(2)
हॉकी = . = D नहीं, E नहीं = . .....(3)
क्रिकेट = हरी = बॉक्स C =. .....(4)
हॉकी = नीली नहीं, पीली नहीं = . =. .....(5)
.= .= बॉक्स C = 2 .....(6)
वॉलीबॉल = . = बॉक्स B =. .....(7)
अब C B के बाद है अतः B 1 या 3 हो सकता है। इसे हम (7) में रखते हैं जिससे मिलता है वॉलीबॉल =.== बॉक्स B = 1 या 3 -----(7’)
अब, हॉकी गोल्फ और वॉलीबॉल के बीच है। अतः (5), (1) और (7’) को एकसाथ अनुप्रयुक्त करें जिससे मिलेगा बॉक्स B – हॉकी – बैंगनी
ज्ञात चरों को निरस्त करें और आप आसानी से यह निकाल सकते हैं कि गोल्फ की गेंद बॉक्स B में है। साथ ही बॉक्स F इंडिगो रंग से पुता है। और जिस बक्से में फुटबॉल है उसके रंग के लिए दो संभावनाएं शेष रहती हैं। अतः अनिर्धारित।


निम्नलिखित 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश: नीचे दी गई सूचना पर विचार कीजिए और इसके बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिएः

छः बक्सों A, B, C, D, और E को छः विभिन्न रंगों - बैंगनी, आसमानी, नीला, हरा, पीला और नारंगी से रंगा गया है और उन्हें बायें से दायें की ओर क्रम में रखा गया है (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम के रंगों में रखे गए अथवा रंगे गए)। प्रत्येक बक्से में छः खेलों - क्रिकेट, हाॅकी, टेनिस, गोल्फ, फुटबाॅल और वाॅलीबाल की गेंदों में से कोई एक गेंद रखी गई है (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में)। गोल्फ की गेंद बैंगनी बक्से में है और वह D बक्से में नहीं है। बक्सा A का है, जिसमें टेनिस बाल है, रंग नारंगी है और वह दायीं ओर के अन्त में रखा है। हाॅकी की गेंद न तो बाक्स क् में है, न ही बाक्स D में। बाक्स E का, जिसमे क्रिकेट की गेंद है, रंग हरा है। हाकी की गेंद वाला बाक्स न तो नीले रंग से रंगा है, न ही पीले रंग से। बाक्स C दायें ओर से पांचवें स्थान पर है और बाक्स B के बगल मे है। बाक्स B में वाॅलीबाॅल है। हाॅकी की गेंद वाला बाक्स, गोल्फ की गेेंद वाले और वाॅलीबाॅल वाले बाक्सों के बीच में हैं।

75. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) D पीले रंग से रंगा है
(b) F आसमानी रंग से रंगा है
(c) B नीले रंग से रंगा है
(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर (बी)


निम्नलिखित 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश: नीचे दी गई सूचना पर विचार कीजिए और इसके बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिएः

छः बक्सों A, B, C, D, और E को छः विभिन्न रंगों - बैंगनी, आसमानी, नीला, हरा, पीला और नारंगी से रंगा गया है और उन्हें बायें से दायें की ओर क्रम में रखा गया है (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम के रंगों में रखे गए अथवा रंगे गए)। प्रत्येक बक्से में छः खेलों - क्रिकेट, हाॅकी, टेनिस, गोल्फ, फुटबाॅल और वाॅलीबाल की गेंदों में से कोई एक गेंद रखी गई है (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में)। गोल्फ की गेंद बैंगनी बक्से में है और वह D बक्से में नहीं है। बक्सा A का है, जिसमें टेनिस बाल है, रंग नारंगी है और वह दायीं ओर के अन्त में रखा है। हाॅकी की गेंद न तो बाक्स क् में है, न ही बाक्स D में। बाक्स E का, जिसमे क्रिकेट की गेंद है, रंग हरा है। हाकी की गेंद वाला बाक्स न तो नीले रंग से रंगा है, न ही पीले रंग से। बाक्स C दायें ओर से पांचवें स्थान पर है और बाक्स B के बगल मे है। बाक्स B में वाॅलीबाॅल है। हाॅकी की गेंद वाला बाक्स, गोल्फ की गेेंद वाले और वाॅलीबाॅल वाले बाक्सों के बीच में हैं।

76. फुटबाॅल किस रंग के बक्से में है?

(a) पीला
(b) आसमानी
(c) आंकड़ें अपर्याप्त होने के कारण निर्धारित नहीं किया जा सकता
(d) नीला

उत्तर (सी)


77. दो संख्याऐं X और Y किसी तीसरी संख्र्या Z से क्रमशः 20 प्रतिशत तथा 28 प्रतिशत कम है। संख्या Y संख्या X से कितने प्रतिशत कम है।

(a) 12%
(b) 10%
(c) 9%
(d) 8%

उत्तर (बी) मान लें कि तीसरी संख्या Z 100 है।
अतः X 80 होगा और Y 72 होगा।
अतः Y X से 10 प्रतिशत कम है। उत्तर (बी)


78. स्टेशन X और स्टेशन B के बीच प्रत्येक स्टेशन से 6 बजे सुबह चलने वाली, दैनिक रेलगाड़ी आरंभ की जानी है, और यह यात्रा 42 घंटों की तय की जानी है। कितनी संख्या में रेलगाड़ियां चलानी होंगी जिससे कि शटल सेवा जारी रहे?

(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 7

उत्तर (सी) यात्रा में 42 घंटों का समय लगता है (1 दिन और 18 घंटे)। अतः एक छोर से प्रातः 6 बजे शुरू होने वाली रेलगाडी दूसरे छोर से वापसी की यात्रा तीसरे दिन प्रातः 6 बजे शुरू कर सकती है।
अतः यदि सेवा प्रतिदिन चाहिए हो तो प्रत्येक छोर से प्रत्येक दो रेलगाडियों की आवश्यकता होगी।
अतः आवश्यक रेलगाडियों की कुल संख्या 4 होगी। उत्तर (सी)


79. टिन का एक टुकड़ा आयत की आकृति में है, जिसकी लंबाई 12 सेमी तथा चौड़ाई 8 सेमी है। इसका उपयोग कर एक बन्द घन निर्मित किया जाता है। घन की भुजा की लंबाई क्या है?

(a) 2 cm
(b) 3 cm
(c) 4 cm
(d) 7 cm

उत्तर (सी) निर्माण किये गए घन का तल क्षेत्रफल = चतुर्भुज का क्षेत्रफल
अतः 6a2 = 12*8
अतः a = 4 cm. उत्तर (सी)


बधाइयाँ! पीटी आईएएस अकादमी द्वारा इन प्रश्नों को किसी न किसी रूप में अथवा सीसैट की तैयारी हेतु दिए गए मॉड्यूल में शामिल किया गया है। बोधगम्यता को सामान्य अध्ययन के व्याख्यानों में विस्तारपूर्वक शामिल किया गया है, विशेषकर पर्यावरण और पारिस्थितिकी, बायोमास, कृषि और खाद्य सुरक्षा इत्यादि। अभिरुचि खंड को पृथक से विस्तारपूर्वक शामिल किया गया है। हमें पूरा यकीन है की हमारे विद्यार्थी इसे आसानी से हल कर लेंगे। मुख्य परीक्षा हेतु शुभकामनाएं!

80. एक प्रश्नपत्र में पांच प्रश्नों पर प्रयास किए जाने हैं और प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के दो विकल्प हैं - सही (T) अथवा गलत (F) । यह दिया गया है कि किन्हीं भी दो परीक्षाथीयों ने पांचों प्रश्नों के उत्तर एक समान अनुक्रम में नहीं दिए हैं। ऐसे होने के लिए परीक्षार्थियों की अधिकतम संख्या कितनी है?

(a) 10
(b) 18
(c) 26
(d) 32

उत्तर (डी) हमें उन मामलों की कुल संख्या को सूचीबद्ध करना है हो एक दूसरे से अलग हैं।
ऐसे मामले होंगे 2 x 2 x 2 x 2 x 2 = 25 (आधारभूत गणना गुणधर्म)
इन सभी मामलों में किन्ही भी दो उम्मीदवारों ने उत्तरों को हूबहू चिन्हित नहीं किया है
अतः उम्मीदवारों की अधिकतम संख्या है 25 = 32
इसका अर्थ यह है कि एक 33 वां उम्मीदवार भी है, जो विद्यमान 32 में से ठीक 1 उम्मीदवार के हूबहू उत्तर चिन्हित करेगा। उत्तर (डी)




संदीप सर द्वारा लिए गए विश्लेषण सत्र को यहाँ देखें!

ANSWER KEY SET C